logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने कहा। कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत इस सप्ताह एवं अब तक हुए सोलर इंस्टॉलेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री दिए कि शिकायतों, समस्याओं का समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वच्छता, सेवा सेतु पोर्टल, जल जीवन मिशन सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिय। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित

4 hrs ago
user_Rohit Azad
Rohit Azad
Social Media Manager बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago
ddf02b83-cac3-4b73-a795-9bcc61b14520

जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने कहा। कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत इस सप्ताह एवं अब तक हुए सोलर इंस्टॉलेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री दिए कि शिकायतों, समस्याओं का समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वच्छता, सेवा सेतु पोर्टल, जल जीवन मिशन सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिय। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
    1
    रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही युवाओं की टीम मंगलवार की रात 9:00 बजे नई दुनिया पत्रकार अमित दीक्षित जी से मिली जानकारी के अनुसार आज के समय में जब पर्यावरण संरक्षण की बातें तो खूब होती हैं, वहीं चकरभाठा कैंप के युवाओं की एक टीम पिछले 11 वर्षों से पौधारोपण और उनके संरक्षण के माध्यम से समाज को पर्यावरण बचाने का अनूठा संदेश दे रही है। चकरभाठा सब्जी मार्केट में युवाओं की टीम द्वारा 11 वर्ष पूर्व बरगद, पीपल और नीम के पौधों का रोपण किया गया था। टीम ने केवल पौधे लगाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि लगातार उनकी देखभाल, संरक्षण और संवर्धन करते हुए उन्हें लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया है। विशेष बात यह है कि प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर इन वृक्षों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाता है। इसके माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने तथा प्रकृति के प्रति आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि “वृक्ष की रक्षा करेंगे तो वृक्ष हमारी रक्षा करेगा।” उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे जनजागरण और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षों के संरक्षण के लिए आगे आएं और धरती को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।
    1
    चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे
चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही युवाओं की टीम
मंगलवार की रात 9:00 बजे नई दुनिया पत्रकार अमित दीक्षित जी से मिली जानकारी के अनुसार 
आज के समय में जब पर्यावरण संरक्षण की बातें तो खूब होती हैं, वहीं चकरभाठा कैंप के युवाओं की एक टीम पिछले 11 वर्षों से पौधारोपण और उनके संरक्षण के माध्यम से समाज को पर्यावरण बचाने का अनूठा संदेश दे रही है।
चकरभाठा सब्जी मार्केट में युवाओं की टीम द्वारा 11 वर्ष पूर्व बरगद, पीपल और नीम के पौधों का रोपण किया गया था। टीम ने केवल पौधे लगाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि लगातार उनकी देखभाल, संरक्षण और संवर्धन करते हुए उन्हें लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया है।
विशेष बात यह है कि प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर इन वृक्षों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाता है। इसके माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने तथा प्रकृति के प्रति आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि “वृक्ष की रक्षा करेंगे तो वृक्ष हमारी रक्षा करेगा।” उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे जनजागरण और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षों के संरक्षण के लिए आगे आएं और धरती को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    13 hrs ago
  • 🐘 पिथौरा मुख्य मार्ग पर हाथियों का डेरा, 28 हाथियों का दल विचरणरत कुकरीकोना–पोड़ी–पचपेड़ी–कसडोल से पिथौरा मार्ग पर वन विभाग अलर्ट बलौदाबाजार। कुकरीकोना, पोड़ी, पचपेड़ी, कसडोल होते हुए पिथौरा मुख्य मार्ग के आसपास इन दिनों 28 हाथियों का दल विचरण करता नजर आ रहा है। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। बलौदाबाजार वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। हाथियों के मार्ग में अनावश्यक रूप से न जाने और उन्हें छेड़ने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग की निगरानी के बीच हाथियों का विचरण क्षेत्रवासियों के लिए कौतूहल के साथ-साथ सतर्कता का विषय बना हुआ है।
    1
    🐘 पिथौरा मुख्य मार्ग पर हाथियों का डेरा, 28 हाथियों का दल विचरणरत

कुकरीकोना–पोड़ी–पचपेड़ी–कसडोल से पिथौरा मार्ग पर वन विभाग अलर्ट

बलौदाबाजार। कुकरीकोना, पोड़ी, पचपेड़ी, कसडोल होते हुए पिथौरा मुख्य मार्ग के आसपास इन दिनों 28 हाथियों का दल विचरण करता नजर आ रहा है। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।

बलौदाबाजार वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। हाथियों के मार्ग में अनावश्यक रूप से न जाने और उन्हें छेड़ने से बचने की सलाह दी गई है।

वन विभाग की निगरानी के बीच हाथियों का विचरण क्षेत्रवासियों के लिए कौतूहल के साथ-साथ सतर्कता का विषय बना हुआ है।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • hasdev Nadi ka devri Chicholi Ghat band shasan ka bada kadam hasdev Nadi ka devri Chicholi Ghat band shasan ka bada kadam kitni mouto ke baad Liya ka kadam
    1
    hasdev Nadi ka devri Chicholi Ghat band shasan ka bada kadam 
hasdev Nadi ka devri Chicholi Ghat band shasan ka bada kadam kitni mouto ke baad Liya ka kadam
    user_Bhola Nagarchi
    Bhola Nagarchi
    Farmer चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • UPI में पेमेंट अब नहीं रहा फ्री अब लगेगा जार्ज कहा कितना देना होगा
    1
    UPI में पेमेंट अब नहीं रहा फ्री अब लगेगा जार्ज कहा कितना देना होगा
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा। आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
    4
    तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर
विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान

कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया।
प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा।
आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो की थी मारपीट, फरार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित रजक (22) निवासी मधुबन रोड दयालबंद के रूप में हुई है। मामला 31 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे का है। प्रार्थी राजेश टुटेजा निवासी पंजाबी कॉलोनी दयालबंद ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मधुबन शराब भट्टी के पास उनके बेटे मोहनीश टुटेजा से आरोपी किशन यादव और अंकित रजक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने मोहनीश के साथ हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की थी।
    1
    शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो की थी मारपीट, फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित रजक (22) निवासी मधुबन रोड दयालबंद के रूप में हुई है।
मामला 31 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे का है। प्रार्थी राजेश टुटेजा निवासी पंजाबी कॉलोनी दयालबंद ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मधुबन शराब भट्टी के पास उनके बेटे मोहनीश टुटेजा से आरोपी किशन यादव और अंकित रजक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने मोहनीश के साथ हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की थी।
    user_CG News Box
    CG News Box
    Newsagent बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सेंदरी-मोपका बाईपास की बदहाली पर सियासत तेज,कब सुधरेगी सड़क की हालत? सेंदरी-मोपका बाईपास की बदहाली पर सियासत तेज
    1
    सेंदरी-मोपका बाईपास की बदहाली पर सियासत तेज,कब सुधरेगी सड़क की हालत?
सेंदरी-मोपका बाईपास की बदहाली पर सियासत तेज
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मंगलवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा के जनपद सभाकक्ष में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा, सुशासन और अंत्योदय का मंत्र दिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसे हमें जन-आंदोलन बनाना है। श्री कौशिक ने सेवा पखवाड़ा के लिए *1. हर पंचायत में सेवा कार्य:* सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। *2 स्वास्थ्य और कल्याण शिविर:* अनुभाग के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग उपकरण वितरण और आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित होंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण और सुपोषण कार्यक्रम चलाया जाएगा। *3. जनभागीदारी सुनिश्चित हो:* केवल शासकीय औपचारिकता न हो। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह, युवा और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कौशिक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो और रिपोर्ट प्रतिदिन जनपद कार्यालय में जमा करें और सभी कार्यक्रमों में स्वच्छता, सेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचे। बैठक में श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के दौरान सभी शासकीय भवनों में सोलर जागरूकता और ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिल्हा, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा, जिला महामंत्री एवं समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, जिला पंचायत सदस्य, उपस्थित रहे।
    1
    बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा
बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक 
मंगलवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा के जनपद सभाकक्ष में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा, सुशासन और अंत्योदय का मंत्र दिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसे हमें जन-आंदोलन बनाना है।
श्री कौशिक ने सेवा पखवाड़ा के लिए *1. हर पंचायत में सेवा कार्य:* सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। *2 स्वास्थ्य और कल्याण शिविर:* अनुभाग के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग उपकरण वितरण और आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित होंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण और सुपोषण कार्यक्रम चलाया जाएगा। *3. जनभागीदारी सुनिश्चित हो:* केवल शासकीय औपचारिकता न हो। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह, युवा और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री कौशिक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो और रिपोर्ट प्रतिदिन जनपद कार्यालय में जमा करें और सभी कार्यक्रमों में स्वच्छता, सेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
बैठक में श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के दौरान सभी शासकीय भवनों में सोलर जागरूकता और ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।  इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिल्हा, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा, जिला महामंत्री एवं समस्त मंडल अध्यक्ष,  समस्त ग्राम पंचायत सचिव, जिला पंचायत सदस्य,  उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.