Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ground Zero News 24/7
More news from Darbhanga and nearby areas
- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 में अचानक बड़ी संख्या में कौवों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जिला वासियों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार वार्ड 31 के भिंगो क्षेत्र में हजारों की संख्या में कौवों की मौत की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। वहीं मुर्गों में बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।1
- विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से शनिवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के निमित भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञशाला से प्रारंभ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। 1551 कन्याओं सहित दो हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे बाजे, रथ घोड़े आकर्षण बने। मुख्य यजमान कैलाश चौरसिया और सीता देवी हैं। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। सभी क्षेत्रों में उत्साह रहा। उक्त आशय कि जानकारी शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब दी गई।1
- एक पूरे गाँव में ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया जिसके बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहाँ की सवाल है कि यह SC-ST एक्ट क्यूँ हुआ, अगर जांचों प्रांत पाया गया कि सही है तो जाती कोई भी हो ब्राह्मण और दलित में कोई फर्क़ नहीं है हर कोई मानव है SC-ST किसलिए लगाया गया है यह जांच का विषय है नीतीश का तेजस्वी की विधायक खरीदने के आरोप पर भाई वीरेंद्र का जवाब चाचा भतीजा में होता रहता है।उसमें आपलोगों को राजनीत करने की जरूरत नहीं है, वही तेजस्वी यादव द्वारा 40000 करोड़ हराने के लिए खर्च पर सपोर्ट करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव में विपक्ष को हराने के लिए पूरा पैसा खर्च किया गया है, शासन प्रशासन की भी मिली भगत रही है। उसका भी उपयोग किया गया है हर विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के विधायक को हराने के लिए ज्यादा से ज्यादा रुपए खर्च किए गए। वहीं तेजस्वी यादव की 85 परसेंट आरक्षण की मांग पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि निश्चित तौर पर यह होना चाहिए ,जब जातीय गणना बिहार में हुई तो नवमी अनुसूची में इसे डालने के लिए हम लोग प्रयास किया हमारे नेता आगे आए लेकिन नहीं हुआ तो अब केंद्र सरकार जब जनगणना करवा रही है तो यह करना चाहिए। वही तेजस्वी यादव के सदन में खड़े नहीं होने की राजनीति पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि है इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए उनका नाखून उखड़ गया है जख्म है खड़ा नहीं हो सकते हैं व्हीलचेयर पर चलते हैं फिर सदन में कैसे खड़ा हो सकते हैं इतनी संवेदना तो लोगों में होनी चाहिए लेकिन हर बात में राजनीति करते हैं। Byte:- भाई विरेंद्र, राजद विधायक।1
- Piya Thana ke Gundagardi firing Kiya1
- Darbhanga के कुशेश्वरस्थान हरिनगर कांड: पीड़ितों से मिले भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष, तेज कार्रवाई की मांग! #murders #MurderCase #Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #crimnal #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #murder #PoliceAction #Bihar #new #news #CrimesAgainstHumanity #Crime #BiharPolice1
- यह एक प्रेरणादायक कहानी है—एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपनी जड़ों की ओर लौटना और पारंपरिक संस्कृत में राष्ट्रीय स्तर की सफलता हासिल करना।1
- हायाघाट में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव मतगणना संपन्न, चारों पंचायतों में अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित।1
- समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का पांचवां दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांचवें दिन प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए केमिस्ट्री विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय पाली में कला संकाय के छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक सतर्कता और कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। केंद्राधीक्षकों व दंडाधिकारियों की मौजूदगी में कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया गया। किसी भी परीक्षा केंद्र से अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली। उक्त आशय कि जानकारी शनिवार संध्या 5 बजे के करीब दी गई।1
- दलित अत्याचार पर मंत्री अशोक चौधरी का गुस्सा दलितों पर हुए अत्याचार के मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी गुस्से में आगबबूला हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने एससी-एसटी एक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया और साफ कहा कि इस कानून का उद्देश्य सुरक्षा है, न कि दुरुपयोग। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और वह पूरी तरह दलितों के साथ खड़े हैं। रिपोर्ट: पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी समाज को जो अधिकार मिले हैं, उनका सदुपयोग होना चाहिए, न कि राजनीतिक या व्यक्तिगत लाभ के लिए दुरुपयोग। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में अपराध हुआ है, तो जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए, लेकिन पूरे गांव को अभियुक्त बनाना न्यायसंगत नहीं है। मंत्री ने सवाल उठाया कि किसी 1100 आबादी वाले गांव में सैकड़ों लोग निर्दोष हो सकते हैं, ऐसे में बिना जांच सबको फंसा देना समाज में तनाव और दूरियां पैदा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि गलत तरीके से निर्दोष लोगों को फंसाया जाएगा तो समाज में आक्रोश पैदा होगा और कानून में संशोधन की मांग उठेगी। अशोक चौधरी ने मीडिया पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि टीआरपी के लिए गलत सवाल पूछकर उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। उन्होंने दो टूक कहा कि वह दलितों पर हुए अत्याचार के खिलाफ हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने के पक्षधर हैं। बाइट: मंत्री, बिहार सरकार – अशोक चौधरी1