logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति का जेजया विधायक ने ली रानेश्वर/ दुमका। झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की परिसदन दुमका के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बगोदर के विधायक श्री नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन एवं टुंडी के विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे।समिति ने योजनाओं के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में आपदा प्रबंधन, पथ निर्माण विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन प्रमंडल दुमका, परिवहन विभाग, भवन निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, भू-अर्जन, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। पथ निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आपूर्ति विभाग को राशन वितरण से संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण करने, समय पर लाभुकों के बीच राशन वितरण सुनिश्चित करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले पीडीएस डीलरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को जिले के सभी चापाकलों को क्रियाशील रखने, खराब होने पर त्वरित मरम्मत कराने तथा पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं निगम के तहत निर्माणाधीन भवनों की भी समीक्षा की गई। समिति ने डीपीआर में निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सीएचसी एवं पीएचसी में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा में कार्यों को सराहना करते हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

4 hrs ago
user_मो० साबिर अंसारी
मो० साबिर अंसारी
रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
4 hrs ago
41a0eb32-afba-493a-833f-1a14d3509afe

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति का जेजया विधायक ने ली रानेश्वर/ दुमका। झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की परिसदन दुमका के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बगोदर के विधायक श्री नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन एवं टुंडी के विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो

68473e48-2c5b-4abf-bd96-c135d8d38a1b

उपस्थित रहे।समिति ने योजनाओं के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में आपदा प्रबंधन, पथ निर्माण विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन प्रमंडल दुमका, परिवहन विभाग, भवन निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, भू-अर्जन, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। पथ निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का

fc6d9266-49fd-435a-9f33-7e5a9dc0dfa3

निर्देश दिया गया। आपूर्ति विभाग को राशन वितरण से संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण करने, समय पर लाभुकों के बीच राशन वितरण सुनिश्चित करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले पीडीएस डीलरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को जिले के सभी चापाकलों को क्रियाशील रखने, खराब होने पर त्वरित मरम्मत कराने तथा पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं निगम के तहत निर्माणाधीन भवनों की भी समीक्षा की

2ff99951-efd8-4389-8e3d-a6773f0d7b63

गई। समिति ने डीपीआर में निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सीएचसी एवं पीएचसी में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा में कार्यों को सराहना करते हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रानेश्वर प्रखंड के बीडीओ ने केस किया है बीएनएस 126 का हाजरी देने गए एसडीओ कार्यलय दुमका केस का हाजरी देने गए
    1
    रानेश्वर प्रखंड के बीडीओ ने केस किया है बीएनएस 126 का हाजरी देने गए
एसडीओ कार्यलय दुमका केस का हाजरी देने गए
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    22 min ago
  • झारखंड के दुमका जिले में भाजपा कार्यकर्ता बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न लगातार मना रहे हैं। जामा के चुटोनाथ मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल लगाकर, आतिशबाज़ी और मिठाई बांटकर खुशी ज़ाहिर की गई। यह उत्सव जिले के विभिन्न प्रखंडों में थमने का नाम नहीं ले रहा है।
    1
    झारखंड के दुमका जिले में भाजपा कार्यकर्ता बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न लगातार मना रहे हैं। जामा के चुटोनाथ मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल लगाकर, आतिशबाज़ी और मिठाई बांटकर खुशी ज़ाहिर की गई। यह उत्सव जिले के विभिन्न प्रखंडों में थमने का नाम नहीं ले रहा है।
    user_अजय कुमार तिवारी (भारती)
    अजय कुमार तिवारी (भारती)
    Dumka, Jharkhand•
    9 hrs ago
  • झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध बालू के कारोबार से हरिगंज गाँव के ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं। भारी ट्रकों की आवाजाही से गाँव की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो गई हैं और हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सड़कों को बचाने की मांग की है।
    1
    झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध बालू के कारोबार से हरिगंज गाँव के ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं। भारी ट्रकों की आवाजाही से गाँव की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो गई हैं और हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सड़कों को बचाने की मांग की है।
    user_Himanshi Singh
    Himanshi Singh
    पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड के पाकुड़ जिले के शाहपुर गांव में जमा मस्जिद की ओर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। इस जर्जर रास्ते के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में रोज़ाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    झारखंड के पाकुड़ जिले के शाहपुर गांव में जमा मस्जिद की ओर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। इस जर्जर रास्ते के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में रोज़ाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Abdul Momin
    Abdul Momin
    Farmer पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    13 hrs ago
  • 🔴 #BREAKING | मामला जमीन विवाद का | दर्जनों की संख्या में लोगों ने दुकान को उधेड़ा| अनहोनी घटना होने से बचे लोग | सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के गांव हेठगढ़गड़ियां टोला खरवार दर्जनों लोगों पर मारपीट वे लूटपाट का आरोप पुलिस जांच में जुटी @highlight #Sonaraytharipolice
    1
    🔴 #BREAKING | मामला जमीन विवाद का | दर्जनों की संख्या में लोगों ने दुकान को उधेड़ा| अनहोनी घटना होने से बचे लोग | सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के गांव हेठगढ़गड़ियां टोला खरवार दर्जनों लोगों पर मारपीट वे लूटपाट का आरोप पुलिस जांच में जुटी @highlight #Sonaraytharipolice
    user_Chintu Kumar
    Chintu Kumar
    Local News Reporter सोना राय थरही, देवघर, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जमताड़ा की काको-भतीजा जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये अपनी अनूठी वीडियो के ज़रिए समाज सुधार के प्रभावशाली संदेश लोगों तक पहुँचा रहे हैं, जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिल रही है।
    1
    जमताड़ा की काको-भतीजा जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये अपनी अनूठी वीडियो के ज़रिए समाज सुधार के प्रभावशाली संदेश लोगों तक पहुँचा रहे हैं, जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिल रही है।
    user_Tv9page
    Tv9page
    Content Creator (YouTuber) नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • देवघर के बकुलिया झरने तक जाने वाले रास्ते पर गहरी दरारें पड़ गई हैं और किनारे खोखले हो चुके हैं। इसकी कोई देखरेख नहीं हो रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
    1
    देवघर के बकुलिया झरने तक जाने वाले रास्ते पर गहरी दरारें पड़ गई हैं और किनारे खोखले हो चुके हैं। इसकी कोई देखरेख नहीं हो रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
    user_Parkash kol
    Parkash kol
    Farmer मधुपुर, देवघर, झारखंड•
    23 hrs ago
  • दुमका के रानीश्वर प्रखंड में मनरेगा के तहत हो रहे टीसीबी कार्यों में नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई है। इससे योजना के उद्देश्यों पर सवाल उठ रहे हैं और फंड के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है।
    1
    दुमका के रानीश्वर प्रखंड में मनरेगा के तहत हो रहे टीसीबी कार्यों में नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई है। इससे योजना के उद्देश्यों पर सवाल उठ रहे हैं और फंड के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है।
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.