logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,घटना को अंजाम देकर आरोपी पति हुआ फरार मुज़फ्फरनगर रात्रि में थानाक्षेत्र छपार के गांव सिम्भालकी से डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर डायल 112 व थाना छपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा जानकारी प्राप्त हुई गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह उम्र करीब 50 वर्ष के द्वारा अपनी पत्नी सविता उम्र करीब 45 वर्ष की पेड़ लगाने वाले वर्मा(औजार) से अपनी पत्नी के चेहरे, पेट व पैर पर हमला कर जान से मार दिया है और मौके से फरार हो गया है। परिवार में दोनों बच्चे बाहर गए हुए थे तथा घर पर मृतका की सास उम्र करीब 90 वर्ष मौजूद थी। आरोपी शराब पीने का आदि था। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। वही क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना छपार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

6 hrs ago
user_Ankit Kumar
Ankit Kumar
पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,घटना को अंजाम देकर आरोपी पति हुआ फरार मुज़फ्फरनगर रात्रि में थानाक्षेत्र छपार के गांव सिम्भालकी से डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर डायल 112 व थाना छपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा जानकारी प्राप्त हुई गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह उम्र करीब 50 वर्ष के द्वारा अपनी पत्नी सविता उम्र करीब 45 वर्ष की पेड़ लगाने वाले वर्मा(औजार) से अपनी पत्नी के चेहरे, पेट व पैर पर हमला कर जान से मार दिया है और मौके से फरार हो गया है। परिवार में दोनों बच्चे बाहर गए हुए थे तथा घर पर मृतका की सास उम्र करीब 90 वर्ष मौजूद थी। आरोपी शराब पीने का आदि था। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। वही क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना छपार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 1️⃣ कटिहार में भीषण सड़क हादसा! बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 30 घायल 2️⃣ देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु, कटिहार में सड़क त्रासदी—झारखंड के आदिवासी समुदाय पर टूटा कहर
    1
    1️⃣ कटिहार में भीषण सड़क हादसा! बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 30 घायल  
2️⃣ देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु, कटिहार में सड़क त्रासदी—झारखंड के आदिवासी समुदाय पर टूटा कहर
    user_Sachin सैनी
    Sachin सैनी
    पत्रकार Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने डकैती की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद कुल 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, फर्जी नंबर प्लेट और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को ग्राम पिन्ना निवासी रवि कुमार ने अपने घर से ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह मामला सामान्य चोरी नहीं बल्कि एक सुनियोजित डकैती है, जिसके बाद मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाकर विशेष टीमों का गठन किया गया। 11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने चरथावल रोड स्थित लकड़संधा रेलवे लाइन पुल के पास मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों—अंकित, अर्जुन और आकाश को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, ज्वेलरी और स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए गौरव, विपिन, अनुज और दीपक को भी काली नदी के पास से दबोच लिया। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी अनुज ने अपने साले के घर में रखे सोने-चांदी के जेवरों की जानकारी गैंग को दी थी, जिसके बाद सभी ने मिलकर डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने देहरादून से किराए पर कार लेकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और घर में घुसकर तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है,
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने डकैती की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद कुल 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, फर्जी नंबर प्लेट और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को ग्राम पिन्ना निवासी रवि कुमार ने अपने घर से ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह मामला सामान्य चोरी नहीं बल्कि एक सुनियोजित डकैती है, जिसके बाद मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाकर विशेष टीमों का गठन किया गया।
11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने चरथावल रोड स्थित लकड़संधा रेलवे लाइन पुल के पास मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों—अंकित, अर्जुन और आकाश को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, ज्वेलरी और स्विफ्ट कार बरामद हुई।
पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए गौरव, विपिन, अनुज और दीपक को भी काली नदी के पास से दबोच लिया।
जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी 
अनुज ने अपने साले के घर में रखे सोने-चांदी के जेवरों की जानकारी गैंग को दी थी, जिसके बाद सभी ने मिलकर डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने देहरादून से किराए पर कार लेकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और घर में घुसकर तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है,
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ा हिंदुओं के मोहल्ले में पकड़ा गया मुस्लिम समुदाय का सगीर पुत्र शब्बीर नामक व्यक्ति शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर गेहूं चावल व नकद रुपए मांगता हुआ स्थानीय लोगों ने नई मंडी थाना पुलिस को किया सुपुर्द मुजफ्फरनगर । नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ा हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर गेहूं ,चावल, रुपए मांग रहा था । जब वह व्यक्ति एक मकान में घुसा और मांगने लगा तो मागंने वाले व्यक्ति के पहनावे व बोलचाल को देखकर उस व्यक्ति पर शक हुआ शक होने पर दान देने वाले लोगों ने उससे उसका नाम पूछकर आधार कार्ड मांगा तो वह व्यक्ति भागने लगा भागते हुए व्यक्ति को मौहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और पूछताछ करने व आधार कार्ड से पता चला कि वह व्यक्ति मुस्लिम समुदाय का है और उसका नाम सगीर पुत्र शब्बीर है। और वह लोगों को भ्रमित कर शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर भीख मांग रहा है। मौहल्ले के स्थानीय लोगों ने नई मंडी पुलिस को बुलाकर पुलिस की हिरासत में दे दिया है । स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के लोग जाती धर्म के नाम पर मोटी रकम इकट्ठा कर नशा करते हैं और धर्म को बदनाम कर धर्म की आड़ में आपराधिक घटनाओं को कारित करते हैं इसलिए एसे लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
    6
    नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ा हिंदुओं के मोहल्ले में पकड़ा  गया मुस्लिम समुदाय का सगीर पुत्र शब्बीर नामक व्यक्ति शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर गेहूं चावल व नकद रुपए मांगता हुआ
स्थानीय लोगों ने नई मंडी थाना पुलिस को किया सुपुर्द
मुजफ्फरनगर । नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ा हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर गेहूं ,चावल, रुपए मांग रहा था । जब वह व्यक्ति एक मकान में घुसा और मांगने लगा तो मागंने वाले व्यक्ति के पहनावे व बोलचाल को देखकर उस व्यक्ति पर शक हुआ शक होने पर दान देने वाले लोगों ने उससे उसका नाम पूछकर आधार कार्ड मांगा तो वह व्यक्ति भागने लगा भागते हुए व्यक्ति को मौहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और पूछताछ करने व आधार कार्ड से पता चला कि वह व्यक्ति मुस्लिम समुदाय का है और उसका नाम सगीर पुत्र शब्बीर है। और वह लोगों को भ्रमित कर शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर भीख मांग रहा है। मौहल्ले के स्थानीय लोगों ने नई मंडी पुलिस को बुलाकर पुलिस की हिरासत में दे दिया है । स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के लोग जाती धर्म के नाम पर मोटी रकम इकट्ठा कर नशा करते हैं और धर्म को बदनाम कर धर्म की आड़ में आपराधिक घटनाओं को कारित करते हैं इसलिए एसे लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Praveen Kumar
    1
    Post by Praveen Kumar
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • ऋषिकेश के बनखंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति गैस चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ है।एक तरफ आम लोग गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं और बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में एक-एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की चोरी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है। वायरल वीडियो
    1
    ऋषिकेश के बनखंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति गैस चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ है।एक तरफ आम लोग गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं और बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में एक-एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की चोरी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है। वायरल वीडियो
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है! आज एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, सहारनपुर कमिश्नर डॉक्टर रुपेश, डीआईजी अभिषेक सिंह मुजफ्फरनगर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ में मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एसएसपी संजय वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन समेत सभी पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे....
    1
    मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है! आज एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, सहारनपुर कमिश्नर डॉक्टर रुपेश, डीआईजी अभिषेक सिंह मुजफ्फरनगर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ में मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एसएसपी संजय वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन समेत सभी पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे....
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शाहपुर में सियासी सरगर्मी! सभासद वकीला बेगम ने संजीव बालियान की तारीफ में पढ़े कसीदे विकास कार्यों को लेकर हरेंद्र मलिक पर सादा निशाना
    1
    शाहपुर में सियासी सरगर्मी!
सभासद वकीला बेगम ने संजीव बालियान की तारीफ में पढ़े कसीदे
विकास कार्यों को लेकर हरेंद्र मलिक पर सादा निशाना
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल पुलिस को एक सराहनीय सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय के वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक गोबिन्द चौधरी ने टीम के साथ मिलकर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुहैल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम कुटेसरा, थाना चरथावल के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय संख्या-3) द्वारा जारी वारंट वाद संख्या 1216/2025, संबंधित अपराध संख्या 226/2020 के तहत की गई है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 498ए, 323, 376, 504, 506 भादवि तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सोनू सिरोही भी शामिल रहे।
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल पुलिस को एक सराहनीय सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय के वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक गोबिन्द चौधरी ने टीम के साथ मिलकर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुहैल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम कुटेसरा, थाना चरथावल के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय संख्या-3) द्वारा जारी वारंट वाद संख्या 1216/2025, संबंधित अपराध संख्या 226/2020 के तहत की गई है।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 498ए, 323, 376, 504, 506 भादवि तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सोनू सिरोही भी शामिल रहे।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.