एवर शाइन ग्लोबल किड्स स्कूल में विज्ञान मेले के दौरान बालकों ने अपनी कला को किया प्रदर्शित अंता 7 मार्च। अंता में एवर शाइन ग्लोबल किड्स स्कूल में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया है,जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया है।इस मेले में सोलर सिस्टम,चंद्रयान और पर्यावरण-संरक्षण जैसे नवीन मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अंता अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गोचर व अध्यापक महेंद्र चौधरी रहे।वही विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब अंता के घनश्याम दाधीच,दीपक चौरसिया रहे।अतिथियों ने सरस्वती के चित्रण पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात अतिथि सहित स्कूल निदेशक भुवनेश गौतम , निर्देशिका रमा गौतम ने बच्चो द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडल का निरीक्षण किया। स्कूल निदेशक भुवनेश गौतम ने बताया कि कक्षा 2 से 8 वीं तक के बच्चों द्वारा अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।विज्ञान मेले का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच,रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देना है।इन मेलों में बच्चों ने सौर ऊर्जा,जल प्रबंधन ओर अन्य तकनीकी विषयों पर आधारित वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। यह आयोजन बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट से गिरिराज चौरसिया, जिनेश जरिया सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।

- इंद्रगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, संगठन विस्तार पर जोर 71
- Post by Mahendar.merotha1
- कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर… कोटा | राजस्थान कोटा विकास प्राधिकरण के नए आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान केडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद आयुक्त अग्रवाल पत्रकारों से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि कोटा शहर के सुनियोजित विकास, अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात भी कही। (आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल): “शहर के विकास को लेकर हम पूरी गंभीरता से काम करेंगे। अवैध निर्माण और आमजन की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।” पत्रकारों ने इस दौरान केडीए की अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि बड़े अवैध निर्माणों पर अपेक्षित सख्ती नहीं दिख रही। साथ ही शहर के कई बड़े प्लॉट्स में पानी भरने से हो रहे हादसों का मुद्दा भी उठाया गया। बाइट (आयुक्त): “इन सभी मामलों को हम गंभीरता से देखेंगे और जहां जो भी कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जाएगी।” एंकर आउट्रो: फिलहाल, नए आयुक्त के पदभार संभालने के साथ ही शहर में विकास और सख्त कार्रवाई को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से बदलाव नजर आता है।5
- राजस्थान में मौसम का कहर: पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर संभाग में भारी ओलावृष्टि, फसलें तबाह राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली। बीकानेर संभाग के अर्जुनसर, महाजन, बज्जू और नोखा समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में सफेद चादर बिछ गई और नजारा कश्मीर जैसा दिखने लगा। इस बेमौसम मार से गेहूं, सरसों, जीरा और बाजरा की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में भी ओलों की खबरें सामने आई हैं।मौसम विभाग ने पहले ही 3-4 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया था। विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई1
- एमएसपी पर गेहूं खरीद को लेकर बिरला ने समीक्षा बैठक की हर किसान की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए - बिरला खरीद केंद्र समय पर संचालित हों, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश बारदाना, तुलाई, भंडारण और परिवहन समस्याओं पर विशेष फोकस कंट्रोल रूम स्थापित होगी, किसानों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शासन सचिव डॉ. समित शर्मा भी रहे उपस्थित आज क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला इटावा-पीपल्दा क्षेत्र को 350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी1
- कोटा में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, अपराधी बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, पुलिस वीआईपीज की सेवा पूजा में लगी हुई है, वीडियो कल का है जब बाइक सवार दो बदमाश दिन दहाड़े डॉक्टर की पत्नी के गले से चेन छीनने की कोशिश करते हैं...1
- Post by बंटी कुमार सहरिया1
- जयस्थल में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अखाड़ों के करतब और जयकारों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, 71
- Post by Mahendar.merotha1