logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पडरौना नगर के साहबगंज दक्षिणी स्थित श्री शिवमंदिर परिसर में ‘श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमनाथ यात्रा के स्वागत में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भजन कीर्तन, वैदिक मंत्रों के उच्चारण और महाप्रसाद वितरण ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। पडरौना नगर के साहबगंज दक्षिणी स्थित श्री शिवमंदिर परिसर में ‘श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमनाथ यात्रा के स्वागत में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भजन कीर्तन, वैदिक मंत्रों के उच्चारण और महाप्रसाद वितरण ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। बता दें कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा विदेशी आक्रांता गजनी के सोमनाथ मंदिर पर पहले विफल हमले के 1000 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही स्वतंत्र भारत में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नेतृत्व में मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर me सांस्कृतिक चेतना कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस मौके पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारतीय परंपराओं और मूल्यों को पुनर्स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं, जिससे समाज में जागरूकता और गौरव की भावना बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और मंदिर समिति की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय मंत्री भाजपा सुदर्शन पाल, राधेश्याम गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, संतोष मिश्रा, अजय जायसवाल, अमित शर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अमित त्रिपाठी, अजय शाह, राजेश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राहुल सिंह, संतोष चौहान, सन्नी मिश्रा, अनिल पांडेय, कुंदन सिंह, विशाल गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिव मद्धेशिया के अलावा सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे

2 hrs ago
user_Ajeet kumar bk Kushinagr
Ajeet kumar bk Kushinagr
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पडरौना नगर के साहबगंज दक्षिणी स्थित श्री शिवमंदिर परिसर में ‘श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमनाथ यात्रा के स्वागत में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भजन कीर्तन, वैदिक मंत्रों के उच्चारण और महाप्रसाद वितरण ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। पडरौना नगर के साहबगंज दक्षिणी स्थित श्री शिवमंदिर परिसर में ‘श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमनाथ यात्रा के स्वागत में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भजन कीर्तन, वैदिक मंत्रों के उच्चारण और महाप्रसाद वितरण ने

माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। बता दें कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा विदेशी आक्रांता गजनी के सोमनाथ मंदिर पर पहले विफल हमले के 1000 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही स्वतंत्र भारत में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नेतृत्व में मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

देश भर me सांस्कृतिक चेतना कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस मौके पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारतीय परंपराओं और मूल्यों को पुनर्स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं, जिससे समाज में जागरूकता और गौरव की

भावना बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और मंदिर समिति की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय मंत्री भाजपा सुदर्शन पाल, राधेश्याम गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, संतोष मिश्रा, अजय जायसवाल, अमित शर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अमित त्रिपाठी, अजय शाह, राजेश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राहुल सिंह, संतोष चौहान, सन्नी मिश्रा, अनिल पांडेय, कुंदन सिंह, विशाल गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिव मद्धेशिया के अलावा सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में में गेट का कार्य कई दिनों से चल रहा है मिस्त्री द्वारा बताया गया कि लाइट के अभाव में अभी 70% ही कार्य हुआ है अगर लाईट रहा तो इंशा अल्लाह आज गेट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा आप सभी हजरात को अवगत कराया जा रहा है कि गेट में लगभग 70 हजार रुपया खर्च लग रहा है आप लोग कुछ ताऊन करें ताकि मजदूरों का मजदूरी दिया जा सके
    2
    कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर  स्थित नूरी जामा मस्जिद में में गेट का कार्य कई दिनों से चल रहा है मिस्त्री द्वारा बताया गया कि लाइट के अभाव में अभी 70% ही कार्य हुआ है अगर लाईट रहा तो इंशा अल्लाह आज गेट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा आप सभी हजरात को अवगत कराया जा रहा है कि गेट में लगभग 70 हजार रुपया खर्च लग रहा है आप लोग कुछ ताऊन  करें ताकि मजदूरों का मजदूरी दिया जा सके
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर - विधिक जागरूकता शिविर पंचायत भवन कोहरवलिया में रविवार को आयोजित किया गया । इस गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भुवन कुमार अपर जिला जज कुशीनगर ने बाल विवाह , महिला सुरक्षा आदि संबंधित जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि जिला जज ने कहा कि पढ़ने वाले बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं और उन्हें हर कदम पर सोच समझकर कदम उठाना चाहिए। कोई भी गलत कदम न उठाएं ऐसा करने पर संविधान में अनेक प्रकार के दंड का प्राविधान है। समाज में बाल विवाह एक अपराध है इसके लिए भी कानून में दंड का प्रावधान है , बाल विवाह के विरुद्ध लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है।जो भी व्यक्ति ऐसा करता है या किसी को ऐसा करने के लिए उकसाता है तो उसके विरुद्ध किये गए विधिक कार्रवाई से उसका जीवन तबाह हो जाता है। इस गोष्ठी में ग्राम प्रधान सुरेन्द्र गुप्ता, रमेश चंद्र पांडेय, ओपी गुप्ता , प्रभावित गुप्ता , राधाकिशुन तिवारी, रामबृक्ष गिरी, राजकुमार गिरी, आदि लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जागरूकता गोष्ठी में जनार्दन मिश्र, भूपेंद्र सिंह, संतोष पटेल,आनंद शर्मा,बलिराम यादव, प्रियम पांडेय, हीरा चौरसिया, विजय कुमार गुप्ता, रिंकू सिंह, राजेश चौरसिया,अवधेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
    4
    कुशीनगर - विधिक जागरूकता शिविर पंचायत भवन कोहरवलिया में रविवार  को  आयोजित किया गया । इस गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भुवन कुमार अपर जिला जज कुशीनगर ने बाल विवाह , महिला सुरक्षा आदि संबंधित जानकारी दी।
गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि जिला जज  ने कहा कि पढ़ने वाले बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं और उन्हें हर कदम पर सोच समझकर कदम उठाना चाहिए।  कोई भी गलत कदम न  उठाएं ऐसा करने पर संविधान में अनेक प्रकार के दंड का प्राविधान है।  समाज में बाल  विवाह एक अपराध है इसके लिए भी कानून में दंड का प्रावधान है , बाल विवाह के विरुद्ध लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है।जो भी व्यक्ति ऐसा करता है या किसी को ऐसा करने के लिए उकसाता है तो उसके विरुद्ध किये गए विधिक कार्रवाई से उसका जीवन तबाह हो जाता है।  इस गोष्ठी में ग्राम प्रधान सुरेन्द्र गुप्ता, रमेश चंद्र पांडेय, ओपी गुप्ता , प्रभावित गुप्ता , राधाकिशुन तिवारी,  रामबृक्ष गिरी, राजकुमार गिरी, आदि लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
जागरूकता गोष्ठी में जनार्दन मिश्र, भूपेंद्र सिंह, संतोष पटेल,आनंद शर्मा,बलिराम यादव, प्रियम पांडेय, हीरा चौरसिया, विजय कुमार गुप्ता,  रिंकू सिंह, राजेश चौरसिया,अवधेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Durvijay Prajapati
    2
    Post by Durvijay Prajapati
    user_Durvijay Prajapati
    Durvijay Prajapati
    खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by धर्मेंद्र गुप्ता
    1
    Post by धर्मेंद्र गुप्ता
    user_धर्मेंद्र गुप्ता
    धर्मेंद्र गुप्ता
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ganesh Chauhan
    1
    Post by Ganesh Chauhan
    user_Ganesh Chauhan
    Ganesh Chauhan
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुशीनगर जिले के कोतवाली पडरौना नगर क्षेत्र स्थित भूतनाथ कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के कमरे में 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि भूतनाथ कॉलोनी में एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पडरौना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में परिजनों और स्थानीय लोगों के सामने दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर बल्ली से लटका हुआ युवक विजेंद्र चौहान (22 वर्ष), पुत्र ओम प्रकाश चौहान, निवासी रामधाम पोखरा का शव मिला। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के दौरान पुलिस टीम में कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    कुशीनगर जिले के कोतवाली पडरौना नगर क्षेत्र स्थित भूतनाथ कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के कमरे में 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि भूतनाथ कॉलोनी में एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पडरौना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को भी बुलाया गया।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में परिजनों और स्थानीय लोगों के सामने दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर बल्ली से लटका हुआ युवक विजेंद्र चौहान (22 वर्ष), पुत्र ओम प्रकाश चौहान, निवासी रामधाम पोखरा का शव मिला।
मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
घटना के दौरान पुलिस टीम में कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Media house पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्री श्री धुपी मई के मंदिर मै भगवान शंकर और पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिस्ठा का कार्यक्रम किया गया उसी दौरान रामकोला रोड भटवलिया शिव मंदिर पर स्थित पोखरे पर कलस मै जल भर कर कलश यात्रा निकाल गया यह कलस यात्रा भटवलिया शिव मंदिर से निकल कर रामकोला रोड होते हुवे बावली चौक पंहुचा वहा से पुनः कलश यात्रा निकल कर पडरौना रोड होते हुवे श्री श्री धुपी माता के मंदिर पंहुचा इस कलश यात्रा मै मुख्य रूप से मौजूद रहे संतोष कुमार मिश्रा आशुतोष कुमार दीक्षित उर्फ बड़े अजय शाह शुगर शाह रमाशंकर शाह अशोक सिंह शेषनाथ शाह राहुल शाह अनूप तिवारी मंटू सिंह अजय गुप्ता सजन शाह गुड्डू शाह आदि श्रधांलू गण मौजूद रहे
    4
    श्री श्री धुपी मई के मंदिर मै भगवान शंकर और पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिस्ठा का कार्यक्रम किया गया उसी दौरान रामकोला रोड भटवलिया  शिव मंदिर पर स्थित पोखरे पर कलस मै जल भर कर कलश यात्रा निकाल गया यह कलस यात्रा भटवलिया शिव मंदिर से निकल कर रामकोला रोड होते हुवे बावली चौक पंहुचा वहा से पुनः कलश यात्रा निकल कर पडरौना रोड होते हुवे श्री श्री धुपी माता के मंदिर पंहुचा इस कलश यात्रा मै मुख्य रूप से मौजूद रहे 
संतोष कुमार मिश्रा आशुतोष कुमार दीक्षित उर्फ बड़े अजय शाह शुगर शाह रमाशंकर शाह अशोक सिंह शेषनाथ शाह राहुल शाह अनूप तिवारी मंटू सिंह अजय गुप्ता सजन शाह गुड्डू शाह आदि श्रधांलू गण मौजूद रहे
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ। विषय: ग्राम सभा नौगावां (खड्डा ब्लॉक) में पोखरी संख्या 284 की सफाई एवं नाली निर्माण हेतु 15 वर्षों से लंबित मांग के संबंध में। महोदय, मैं आपका ध्यान जनपद कुशीनगर के खड्डा ब्लॉक की ग्राम सभा नौगावां में व्याप्त गंभीर जन-समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। हम ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से निरंतर शिकायतों के बावजूद निम्नलिखित समस्याओं से जूझ रहे हैं: पोखरी संख्या 284 की दुर्दशा: गाँव की महत्वपूर्ण पोखरी संख्या 284 वर्तमान में कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी है। इसकी सफाई न होने के कारण जल निकासी बाधित है और चारों ओर सड़न व बदबू फैली हुई है। नालियों का अभाव और जलभराव: गाँव के कई मोहल्लों में नालियाँ पूरी तरह ध्वस्त हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। स्कूली बच्चों को इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अधिकारियों की अनदेखी:द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे गाँव में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय अधिकारियों को बार-बार सूचित करने पर भी पोखरी संख्या 284 और नालियों की मरम्मत हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि पोखरी संख्या 284 के जीर्णोद्धार और नाली निर्माण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने की कृपा करें ताकि ग्रामीणों को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके। भवदीय, समस्त ग्रामवासी (ग्राम सभा नौगावां) जनपद: कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
    4
    मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।
विषय: ग्राम सभा नौगावां (खड्डा ब्लॉक) में पोखरी संख्या 284 की सफाई एवं नाली निर्माण हेतु 15 वर्षों से लंबित मांग के संबंध में।
महोदय,
मैं आपका ध्यान जनपद कुशीनगर के खड्डा ब्लॉक की ग्राम सभा नौगावां में व्याप्त गंभीर जन-समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। हम ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से निरंतर शिकायतों के बावजूद निम्नलिखित समस्याओं से जूझ रहे हैं:
पोखरी संख्या 284 की दुर्दशा: गाँव की महत्वपूर्ण पोखरी संख्या 284 वर्तमान में कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी है। इसकी सफाई न होने के कारण जल निकासी बाधित है और चारों ओर सड़न व बदबू फैली हुई है।
नालियों का अभाव और जलभराव: गाँव के कई मोहल्लों में नालियाँ पूरी तरह ध्वस्त हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। स्कूली बच्चों को इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
अधिकारियों की अनदेखी:द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे गाँव में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय अधिकारियों को बार-बार सूचित करने पर भी पोखरी संख्या 284 और नालियों की मरम्मत हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि पोखरी संख्या 284 के जीर्णोद्धार और नाली निर्माण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने की कृपा करें ताकि ग्रामीणों को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।
भवदीय,
समस्त ग्रामवासी (ग्राम सभा नौगावां)
जनपद: कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
    user_Durvijay Prajapati
    Durvijay Prajapati
    खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन, जो दिनांक 05 मई, 2026 को प्रस्तावित है, में FRS (Facial Recognition System) Mobile Application के प्रयोग के संबंध में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आयोजित की गई, जिसमें जनपद कुशीनगर को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। बैठक में सहायक निर्वाचन निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग की उपस्थिति में FRS प्रणाली के तकनीकी एवं संचालन संबंधी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि FRS मोबाइल एप के माध्यम से मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने हेतु उनके चेहरे को स्कैन कर राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर सुरक्षित रूप से अपलोड किया जाएगा। यह डेटा पूर्णतः सुरक्षित रहेगा तथा किसी भी स्थिति में सार्वजनिक या साझा नहीं किया जाएगा। FRS प्रणाली के उपयोग से डुप्लीकेट मतदान (एक से अधिक बार मतदान) को रोका जा सकेगा, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों ने सहभागिता की तथा FRS प्रणाली के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
    1
    नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन, जो दिनांक 05 मई, 2026 को प्रस्तावित है, में FRS (Facial Recognition System) Mobile Application के प्रयोग के संबंध में आज  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) महेंद्र सिंह तंवर  की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आयोजित की गई, जिसमें जनपद कुशीनगर को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। बैठक में सहायक निर्वाचन निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग की उपस्थिति में FRS प्रणाली के तकनीकी एवं संचालन संबंधी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में जिलाधिकारी  द्वारा बताया गया कि FRS मोबाइल एप के माध्यम से मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने हेतु उनके चेहरे को स्कैन कर राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर सुरक्षित रूप से अपलोड किया जाएगा। यह डेटा पूर्णतः सुरक्षित रहेगा तथा किसी भी स्थिति में सार्वजनिक या साझा नहीं किया जाएगा।
FRS प्रणाली के उपयोग से डुप्लीकेट मतदान (एक से अधिक बार मतदान) को रोका जा सकेगा, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।
बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों ने सहभागिता की तथा FRS प्रणाली के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.