logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के आगरा के नुन्हाई के रहने वाले एक युवक रफीक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। एत्माददौला पुलिस और साइबर टीम ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रफीक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें आरोपी रफीक सीएम योगी को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रफीक पुलिस कस्टडी में मुख्यमंत्री से माफी मांगते हुए नजर आया और बोला कि वह आगे कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि बात जब खुद पर आई तो बुरी लग गई, जबकि विपक्ष पर आरोप लगाने वालों पर भी ऐसा ही एक्शन होना चाहिए था।

1 hr ago
user_Anuj Rawat Editor In Chief
Anuj Rawat Editor In Chief
टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

उत्तर प्रदेश के आगरा के नुन्हाई के रहने वाले एक युवक रफीक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। एत्माददौला पुलिस और साइबर टीम ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रफीक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें आरोपी रफीक सीएम योगी को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रफीक पुलिस कस्टडी में मुख्यमंत्री से माफी मांगते हुए नजर आया और बोला कि वह आगे कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि बात जब खुद पर आई तो बुरी लग गई, जबकि विपक्ष पर आरोप लगाने वालों पर भी ऐसा ही एक्शन होना चाहिए था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद को ₹118 करोड़ 58 लाख की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस बड़ी राशि से शहर में 2 किलोमीटर लंबे नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के सामने आने के बाद अब यह उम्मीद और सवाल दोनों बने हुए हैं कि क्या इस 2 किमी लंबे नए फ्लाईओवर के बनने से फिरोजाबाद की जनता को जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी?
    1
    फिरोजाबाद को ₹118 करोड़ 58 लाख की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस बड़ी राशि से शहर में 2 किलोमीटर लंबे नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के सामने आने के बाद अब यह उम्मीद और सवाल दोनों बने हुए हैं कि क्या इस 2 किमी लंबे नए फ्लाईओवर के बनने से फिरोजाबाद की जनता को जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी?
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Vidhyanand Sahni
    1
    Post by Vidhyanand Sahni
    user_Vidhyanand Sahni
    Vidhyanand Sahni
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है और सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है।
    1
    गोरखपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है और सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है।
    user_Kantap tv
    Kantap tv
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एटा कलेक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट के बाहर पहुंचे एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने युवक को किसी तरह आत्मदाह करने से रोका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र पवार मौके पर पहुंचे और युवक को कोतवाली नगर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। यह युवक मिरहची थाने में दर्ज एक पुराने मुकदमे में कार्रवाई न होने से आहत था। बीते वर्ष 2025 में युवक की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी, जिस मामले में वह खुद जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने मिरहची की तत्कालीन एसओ (SO) नीतू वर्मा और सिपाही सतेन्द्र पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित युवक अपनी शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने से परेशान होकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीजीपी सहित कई अन्य जगहों पर भी शिकायती पत्र भेज चुका था। आज दिनांक 13.07.2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में मिरहची क्षेत्र के निवासी युवक द्वारा पेट्रोल डाल लेने की इस घटना के संबंध में एटा के अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा बयान दिया गया है।
    1
    एटा कलेक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट के बाहर पहुंचे एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने युवक को किसी तरह आत्मदाह करने से रोका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र पवार मौके पर पहुंचे और युवक को कोतवाली नगर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

यह युवक मिरहची थाने में दर्ज एक पुराने मुकदमे में कार्रवाई न होने से आहत था। बीते वर्ष 2025 में युवक की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी, जिस मामले में वह खुद जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने मिरहची की तत्कालीन एसओ (SO) नीतू वर्मा और सिपाही सतेन्द्र पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित युवक अपनी शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने से परेशान होकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीजीपी सहित कई अन्य जगहों पर भी शिकायती पत्र भेज चुका था।

आज दिनांक 13.07.2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में मिरहची क्षेत्र के निवासी युवक द्वारा पेट्रोल डाल लेने की इस घटना के संबंध में एटा के अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा बयान दिया गया है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नएपुरा में रात के अंधेरे में लगातार बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि देर शाम से काम शुरू होकर पूरी रात जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी की खुदाई और ढुलाई की जा रही है। इससे न केवल सरकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, बल्कि ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रातभर चलने वाली भारी मशीनों के शोर के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगातार आवाजाही से सड़कों पर धूल उड़ रही है और गांव के रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों के खिलाफ जाकर अवैध रूप से खनन करने वाले जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, इस गंभीर मामले पर प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह खनन नियमों के तहत हो रहा है या गैरकानूनी ढंग से।
    1
    आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नएपुरा में रात के अंधेरे में लगातार बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि देर शाम से काम शुरू होकर पूरी रात जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी की खुदाई और ढुलाई की जा रही है। इससे न केवल सरकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, बल्कि ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रातभर चलने वाली भारी मशीनों के शोर के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगातार आवाजाही से सड़कों पर धूल उड़ रही है और गांव के रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

इस अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों के खिलाफ जाकर अवैध रूप से खनन करने वाले जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, इस गंभीर मामले पर प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह खनन नियमों के तहत हो रहा है या गैरकानूनी ढंग से।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Vidhyanand Sahni
    1
    Post by Vidhyanand Sahni
    user_Vidhyanand Sahni
    Vidhyanand Sahni
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एटा कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राहुल नाम के एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक की इस हरकत से मौके पर मौजूद लोगों और डीएम कार्यालय पर हड़कंप मच गया। युवक राहुल ने अपनी पत्नी की आत्महत्या के मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसका आरोप है कि उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है, जबकि वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए युवक को आत्मदाह करने से रोक लिया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और युवक को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रशासन का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    एटा कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राहुल नाम के एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक की इस हरकत से मौके पर मौजूद लोगों और डीएम कार्यालय पर हड़कंप मच गया। युवक राहुल ने अपनी पत्नी की आत्महत्या के मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसका आरोप है कि उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है, जबकि वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए युवक को आत्मदाह करने से रोक लिया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और युवक को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रशासन का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.