'छात्रों की गूंज' की तैयारियों पर कांग्रेस ने बनाई रणनीती जे.एन .यादव धामनोद. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर धामनोद में बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जायसवाल और नगर अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि बैठक में इंदौर से प्रभारी के रूप में सुभाष सिरसिया, पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा तथा धरमपुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की गूंज के माध्यम से युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है। बेरोजगारी, शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी। बैठक में बताया गया कि 18 से 35 वर्ष के युवा इसमें शामिल होंगे। स्कूल-कॉलेजों में संपर्क करेंगे कार्यकर्ता कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों से संपर्क करने तथा उन्हें पंजीयन के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ग्राम स्तर तक युवाओं से संपर्क कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को इंदौर ले जाने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम इंदौर रीजनल पार्क के सामने मैदान में प्रस्तावित है। बैठक में जमील खान, कैलाश वर्मा, मलखान सिंह, सुरेंद्र पटेल, योगेंद्र मुकाती, महेश शर्मा, मुकेश पवार, लोकेश यादव, अकबर खान आदि मौजूद थे।
'छात्रों की गूंज' की तैयारियों पर कांग्रेस ने बनाई रणनीती जे.एन .यादव धामनोद. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर धामनोद में बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जायसवाल और नगर अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि बैठक में इंदौर से प्रभारी के रूप में सुभाष सिरसिया, पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा तथा धरमपुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की गूंज के माध्यम से युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है। बेरोजगारी, शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी। बैठक में बताया गया कि 18 से 35 वर्ष के युवा इसमें शामिल होंगे। स्कूल-कॉलेजों में संपर्क करेंगे कार्यकर्ता कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों से संपर्क करने तथा उन्हें पंजीयन के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ग्राम स्तर तक युवाओं से संपर्क कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को इंदौर ले जाने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम इंदौर रीजनल पार्क के सामने मैदान में प्रस्तावित है। बैठक में जमील खान, कैलाश वर्मा, मलखान सिंह, सुरेंद्र पटेल, योगेंद्र मुकाती, महेश शर्मा, मुकेश पवार, लोकेश यादव, अकबर खान आदि मौजूद थे।
- मुखबिर की सूचना पर धामनोद पुलिस ने 396 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार, एक फरार धामनोद में 396 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, एक फरार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 396 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने गांजे सहित घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त कर तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोपेड एमपी 09, यूके 3101 पर तीन व्यक्ति ग्राम ढापला से गांजा लेकर बड़वाह के रास्ते इंदौर की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर हाईवे पुलिस चौकी के पास दूधी में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सफेद रंग की मोपेड पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। डिक्की में मिला गांजा पुलिस ने मोपेड पर मौजूद दो व्यक्तियों की जांच की। मोपेड की डिक्की में प्लास्टिक की थैली में गांजा मिला। पुलिस ने 396 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त की। मामले में विपिन पुत्र नारायण पांचाल निवासी बियाबानी इंदौर, संतोष पुत्र भूरकिलाल गिनावा निवासी पुलिस लाइन सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार किया है। वहीं राधेश्याम पुत्र रामसिंह निवासी गुजरवाड़ी खुर्द इंदौर मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोसिंह यादव, एएसआइ जुवानसिंह हरवाल, आरक्षक मनीष पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो एक व्यक्ति अंधेरे की आड़ राठौर, रवींद्र सोलंकी, आकाश रोकड़े तथा सैनिक रामसिंह नेतावत का सहयोग भूमिका रही। लेकर मौके से फरार हो गया। हाईवे के पास दूधी में नाकाबंदी की गई।1
- गणेश चतुर्थी पर दादा गुरु ने नगर वन में रोपी त्रिवेणी सेंधवा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नर्मदा संत श्री दादा गुरु ने नगर वन पहुंचकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नीम, वट और पीपल की त्रिवेणी का पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्याम वर्डे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक वर्डे ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की। इससे पूर्व दादा गुरु ने नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव के निवास पर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।1
- UGC के सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागीं पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक रीती पाठक ?? मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान UGC के सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागीं पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक रीती पाठक ?? क्या अब आपको सवर्णों का वोट नहीं चाहिए?? जब प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने सवाल कर ही दिया था तो इस संदर्भ में कुछ तो बोलना चाहिए, अच्छा या बुरा, एकदम से बायकॉट करने का क्या मतलब हुआ, क्या इस विषय के प्रति आप गंभीर नहीं हैं?? बड़ा सवाल उठता है, इस विषय और समाज पर भी आपकी ही जवाबदेही बनती है महोदया, आपको बोलना चाहिए और बोलना पड़ेगा !!!1
- धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज। धार में मंगलवार सुबह उस समय तनाव और गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने ‘वराह मार्च’ से जुड़े सनातन प्रहरी संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को अभिरक्षा में लेना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सनातन प्रहरी के नेता आशीष बसु और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बसु ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा, “पहले आप बताओ कि मुझे कहां ले जा रहे हो, कहीं रास्ते में आप मेरा एनकाउंटर कर दोगे तो।” जिले भर में सोमवार रात से ही शुरू हुई इस प्रशासनिक धरपकड़ के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई धार जिले में मंगलवार, 15 सितंबर को प्रस्तावित ‘वराह मार्च बाइक रैली’ के मद्देनजर की गई। प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद संभावित जमावड़े को देखते हुए पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सनातन प्रहरी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद व थानों में रखना शुरू किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के अनुसार, वराह मार्च के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूरी आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब तक अलग-अलग स्थानों से प्रमुख लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। हिरासत में लिए गए प्रमुख नाम: आशीष बसु विकास जाट लोकेश यादव नालछा सत्यनारायण रघुवंशी उर्फ टूटू ठाकुर संदीप यादव बाला उर्फ विक्रम (उम्र 46 वर्ष, निवासी वीर सावरकर मार्ग, धार) बाला उर्फ स्वप्निल सितौले (उम्र 35 वर्ष, निवासी आनंद डिसोर मार्ग, धार) दीपक उर्फ रोहित साँठे (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जम्मूरखेड़ी, थाना कोतवाली, धार) सत्यम पटेल (निवासी डहिवर रोड, धामनोद) सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए धार शहर में 800 से 1000 पुलिसकर्मियों का भारी बल तैनात किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ऐहतियात के तौर पर विजय मंदिर (लॉट मस्जिद) को मंगलवार के लिए बंद कर दिया है और परिसर के बाहर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पूरे शहर, विशेषकर प्रस्तावित मार्च मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरों, हाई-राइज इमारतों और ड्रोनों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की इस सख्ती और व्यापक धरपकड़ का सीधा असर शहर की सामान्य गतिविधियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर पड़ा है। संवेदनशील धार्मिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर कड़ी नाकेबंदी के चलते आने वाले घंटों में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा।3
- किसान संघ ने पूरे जिलेके दिया ज्ञापन 20 से बिंदु पर दिया1
- सनावद कृषि उपज मंडी समिति के सभी व्यापारी अपने मांगों को लेकर 17 तारीख से जिला हड़ताल पर जा रहे हैं सनावद से ग्राउंड रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद कृषि उपज मंडी के समस्त व्यापारियों ने 17 तारीख से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी सेक्रेटरी को लिखित में आवेदन दिया कि हम सभी व्यापारी 17 तारीख को हड़ताल पर जा रहे हैं वहीं सुदर्शन ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी ने कहा कि जगह टैक्स और अन्य सुविधाओं को लेकर हम 1 तारीख से अनिश्चित हड़ताल पर जा रहे हैं हड़ताल पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें भगवान सिंह चौहान 98263 930142
- बच्चों ने उत्साह से बनाई मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं मिट्टी के गणेश जी कार्यशाला में बच्चों ने उत्साह से लिया भाग पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बच्चों ने बनाई मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं गंधवानी। पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से इंडाइट पब्लिक स्कूल, गंधवानी में मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक मिट्टी से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं तैयार कीं। कार्यशाला में प्रशिक्षक मोहित सेन ने बच्चों को मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाने की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं अपने हाथों से कई आकर्षक प्रतिमाएं बनाईं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पीयू गुप्ता एवं हरिओम मालवीया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का उपयोग किया जाना चाहिए। मिट्टी की प्रतिमाएं विसर्जन के बाद आसानी से प्राकृतिक रूप से घुल जाती हैं और इससे जल एवं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। कार्यशाला के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर विपिन डाबी, प्राचार्य प्रकाश मालवीया, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना भी रहा।4
- गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस रही मुस्तैद राजपुर। हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को नगर में भव्य गणेश शोभायात्रा एवं भाव जुलूस निकाला गया। आयोजन के 17वें वर्ष में नगर के विभिन्न मंडलों ने गणेश प्रतिमाओं, आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों, डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सहभागिता की। नरसिंह अवतार की झांकी, रांगोली और राजस्थान के लोक नृत्य विशेष आकर्षण रहे। शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। पूरे मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा का लाइव प्रसारण भी किया गया। बस स्टैंड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने जुलूस का सीधा प्रसारण देखा, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे लोगों ने भी शोभायात्रा का आनंद लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।1