logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव में, पति पर नाली विवाद को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट का महिला ने लगाया आरोप पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार उन्नाव: पति पर जानलेवा हमले का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार उन्नाव। जनपद के बिहार थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने पति पर जानलेवा हमला किए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को नाली की सफाई को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान विपक्षी पक्ष ने उसके पति विनोद कुमार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि घटना की सूचना बिहार थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने आरोप लगाया कि 2 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे उसका पति गंजा बाजार से सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही उसे कुचलने का भी प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहार पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए कानपुर भेज दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके पति का उपचार अभी भी जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसने आरोप लगाया कि घटना के बावजूद बिहार थाना पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। यू न्यूज़ यूपी इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है और मामले में पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

1 hr ago
user_Ajay Dwivedi U News U P
Ajay Dwivedi U News U P
उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mahesh Sharma
    4
    Post by Mahesh Sharma
    user_Mahesh Sharma
    Mahesh Sharma
    उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Ramakant
    1
    Post by Ramakant
    user_Ramakant
    Ramakant
    Farmer उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दबंगों के हौसले बुलंद दुकान पर सफाई कराने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत* * ख़बर उन्नाव से है जहां थाना एफ-84 क्षेत्र में दुकान की साफ-सफाई कराने गई एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये से भरा पर्स छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पीड़िता के अनुसार, घटना 2 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ-बांगरमऊ रोड किनारे स्थित उसकी दुकान पर हुई। वह कुछ मजदूरों के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें पीड़िता सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान एक महिला की चूड़ियां टूट गईं और उसके हाथ से खून निकलने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए अपने पर्स में 50 हजार रुपये लेकर गई थी, जिसे विवाद के दौरान आरोपी छीनकर ले गए। *उन्नाव से संवाददाता मोहम्मद जमाल की ख़ास रिपोर्ट*
    1
    दबंगों के हौसले बुलंद दुकान पर सफाई कराने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत*
*
ख़बर उन्नाव से है जहां थाना एफ-84 क्षेत्र में दुकान की साफ-सफाई कराने गई एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये से भरा पर्स छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बता दे कि पीड़िता के अनुसार, घटना 2 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ-बांगरमऊ रोड किनारे स्थित उसकी दुकान पर हुई। वह कुछ मजदूरों के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें पीड़िता सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान एक महिला की चूड़ियां टूट गईं और उसके हाथ से खून निकलने लगा।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए अपने पर्स में 50 हजार रुपये लेकर गई थी, जिसे विवाद के दौरान आरोपी छीनकर ले गए।
*उन्नाव से संवाददाता मोहम्मद जमाल की ख़ास रिपोर्ट*
    user_Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • यूपी सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला बोले- सदन नहीं चलने दिया!! सपा ने युवाओं किसानों और गरीबों के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी!! ₹59 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट विधानसभा से पारित!! सीएम बोले-जनकल्याण की योजनाओं पर विपक्ष ने किया हंगामा!! आंगनवाड़ी,आशा,रसोइया और चौकीदारों के मानदेय बढ़ाने का प्रावधान!! महिला,वृद्ध और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए बजट में व्यवस्था!! आउटसोर्सिंग कर्मियों को न्यूनतम मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की तैयारी!! शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार तक बढ़ाने का दावा!! अनुदेशकों का मानदेय ₹17 हजार करने का किया जिक्र!! शिक्षकों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का दावा!! महापुरुषों के सम्मान में ₹407 करोड़ के प्रावधान का उल्लेख!! सीएम का आरोप-सपा ने जनहित के प्रस्तावों में डाला व्यवधान!! सपा का रवैया लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ!! सीएम बोले-डबल इंजन सरकार विकास की रफ्तार नहीं रुकने देगी!! बिना रुके,बिना डिगे,बिना थके जनता की सेवा जारी रहेगी!!
    1
    यूपी सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला बोले- सदन नहीं चलने दिया!!
सपा ने युवाओं किसानों और गरीबों के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी!!
₹59 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट विधानसभा से पारित!!
सीएम बोले-जनकल्याण की योजनाओं पर विपक्ष ने किया हंगामा!!
आंगनवाड़ी,आशा,रसोइया और चौकीदारों के मानदेय बढ़ाने का प्रावधान!!
महिला,वृद्ध और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए बजट में व्यवस्था!!
आउटसोर्सिंग कर्मियों को न्यूनतम मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की तैयारी!!
शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार तक बढ़ाने का दावा!!
अनुदेशकों का मानदेय ₹17 हजार करने का किया जिक्र!!
शिक्षकों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का दावा!!
महापुरुषों के सम्मान में ₹407 करोड़ के प्रावधान का उल्लेख!!
सीएम का आरोप-सपा ने जनहित के प्रस्तावों में डाला व्यवधान!!
सपा का रवैया लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ!!
सीएम बोले-डबल इंजन सरकार विकास की रफ्तार नहीं रुकने देगी!!
बिना रुके,बिना डिगे,बिना थके जनता की सेवा जारी रहेगी!!
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संसद द्वार पर अखिलेश यादव और भाजपा के फायर ब्रांड तथाकथित हिन्दुत्ववादी चेहरा और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज की बॉन्डिंग देखिये! समर्थक व्यक्ति देखें और यदि खोपड़ी में कुछ बचा हो तो सोचो,समझो अन्यथा लड़ते रहो आपस में और बच्चों का भविष्य बर्बाद करते रहिए
    1
    संसद द्वार पर अखिलेश यादव और भाजपा के फायर ब्रांड तथाकथित हिन्दुत्ववादी चेहरा और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज की बॉन्डिंग देखिये!

समर्थक व्यक्ति देखें और यदि खोपड़ी में कुछ बचा हो तो सोचो,समझो

अन्यथा लड़ते रहो आपस में और बच्चों का भविष्य बर्बाद करते रहिए
    user_Ajeet Kumar Verma
    Ajeet Kumar Verma
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 दुखद खबर | सीतापुर 🚨 सीतापुर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों की डीजे गाड़ी 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में डीजे वाहन पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग डीजे बजाते हुए यात्रा में शामिल थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
    1
    🚨 दुखद खबर | सीतापुर 🚨
सीतापुर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों की डीजे गाड़ी 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में डीजे वाहन पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग डीजे बजाते हुए यात्रा में शामिल थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
    user_Ajeet Kumar Verma
    Ajeet Kumar Verma
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.