जय श्री श्याम श्याम रंग में रंगा *खैरथल * धूमधाम से हुआ ध्वजा पूजन* *21 फरवरी को खाटूधाम के लिए रवाना होगी 24वीं श्याम निशान पदयात्रा* खैरथल / हीरालाल भूरानी शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 24वीं विशाल श्याम निशान पदयात्रा के उपलक्ष्य में ध्वजा पूजन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पंडित विनेश शर्मा (बिल्लू) ने बताया कि प्रातः 9:15 बजे विधिवत मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा पूजन किया गया। बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने समारोह में भाग लेकर निशान पर पुष्प अर्पित किए। ध्वजा स्थापना के पश्चात सामूहिक आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि 24वीं विशाल श्याम निशान पदयात्रा 21 फरवरी, शनिवार को प्रातः 7:15 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर से खाटूधाम के लिए प्रस्थान करेगी। पदयात्रा के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर श्याम भक्तों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि पदयात्रा से पूर्व मंदिर में लगातार पांच दिनों तक श्याम ध्वजा की विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

- मुण्डावर, खैरथल- तिजारा तरुण फीजियो क्लिनिक मुण्डावर संपर्क करें 091458 26960, 080037 782811
- किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोल भंडारण पर पुलिस का बड़ा शिकंजा दो पिकअप से 3520 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त, मालिक गिरफ्तार1
- देशभक्ति के रंग में रंगेगा मुंडावर: शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की प्रतिमा का अनावरण 22 को, दिग्गज नेता होंगे शामिल मुंडावर/जाट बहरोड़। अलवर जिले के मुंडावर उपखंड स्थित ग्राम जाट बहरोड़ में आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की स्मृति में भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गौरवशाली कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कुपवाड़ा की शहादत को जीवंत रखेगा स्मारक उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के वीर सिपाही सुरेन्द्र सिंह तक्षक 4 अक्टूबर 2015 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गांव जाट बहरोड में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शहीद के भाई राजेश चौधरी वरिष्ठ अध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सांसद भूपेंद्र यादव जी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी शिरकत करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जी कुलदीप धनकड़ जी विधायक विराटनगर भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनजीत धर्मपाल चौधरी जी पूर्व विधायक मुंडावर करेंगे आयोजन के दौरान शहीद की वीरांगना प्रतिज्ञा देवी और शहीद परिवार का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शहीद की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायक नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का शेड्यूल: तिथि: रविवार, 22 फरवरी 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे से स्थान: शहीद स्मारक स्थल, ग्राम जाट बहरोड़ (मुंडावर) आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देश के इस अमर वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।1
- Post by पत्रकार1
- Post by Public Power मजदूर की आवाज1
- शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,वीरांगना ने दी थाने में शिकायत,मामला पुलिस जांच में जुटी1
- #वीडियो वायरल1
- Post by Pragti News1