logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार खरगापुर बल्देवगढ़ पुलिस की कार्रवाई में कट्टा और कारतूस सहित 4 आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध हथियारों में संलिप्त अपराधियों पर लगातार वार टीकमगढ़ 11 मई टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के पर्यवेक्षण में थाना खरगापुर, थाना बल्देवगढ़ एवं चौकी देरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 4 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। 👉 पहली कार्रवाई में थाना खरगापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवपुर रोड रेलवे पुल के पास दबिश देकर आरोपी प्रिंस राजपूत एवं मेघराज चढ़ार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 👉 दूसरी कार्रवाई में चौकी देरी पुलिस ने ग्राम मगयारा खिरक क्षेत्र से आरोपी शिवम सिसोदिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। 👉 तीसरी कार्रवाई में थाना बल्देवगढ़ पुलिस ने बल्देवगढ़ किले के अंदर खुले मैदान क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शिवराज परिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बलदेवगढ़ में अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाइयों में थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक अम्बर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बल्देवगढ़ उपनिरीक्षक चंदन शाक्य, चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक संदीप सोनी, सहायक उपनिरीक्षक पन्नालाल प्रजापति, आरक्षक राजकुमार कुशवाहा, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र सिंह तोमर, आरक्षक आकाश, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक केशव लोधी एवं संबंधित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

1 hr ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
c04b10d6-a0f8-4d80-9d52-7155b8f8356e

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ऊजरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर झगड़े में दो परिवार के बीच मारपीट,अब मिल रही धमकियां,वीडियो वायरल छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊजरा गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दो पक्ष के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जानकारी के मुताबिक गांव में शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान यादव पक्ष की महिलाओं ने कुशवाहा परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गढ़ीमलहरा थाने लाया गया। थाना पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ताकि भविष्य में दोबारा विवाद की स्थिति न बने गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
    1
    ऊजरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर  झगड़े में दो परिवार के बीच मारपीट,अब मिल रही धमकियां,वीडियो वायरल 
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊजरा गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दो पक्ष के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जानकारी के मुताबिक गांव में शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान यादव पक्ष की महिलाओं ने कुशवाहा परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गढ़ीमलहरा थाने लाया गया। थाना पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ताकि भविष्य में दोबारा विवाद की स्थिति न बने गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
    user_सौरभ गंगेले पत्रकार
    सौरभ गंगेले पत्रकार
    Nurse टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • टीकमगढ़ जिले की पलेरा पुलिस ने कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को पकड़ा, केस दर्ज
    1
    टीकमगढ़ जिले की पलेरा पुलिस ने कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को पकड़ा, केस दर्ज
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन
    3
    *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप*

*टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। 

आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

*परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव*  
इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

*गांव में पसरा मातम*  
एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान 
 परिजन

    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।” टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।”
    1
    टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।”

    user_दबंग खवर टीकमगढ़
    दबंग खवर टीकमगढ़
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में पूर्व BJP विधायक शिशुपाल यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। कुशवाहा समाज के लोगों ने यह आरोप लगाया, जिसके विरोध में एक किसान 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में पूर्व BJP विधायक शिशुपाल यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। कुशवाहा समाज के लोगों ने यह आरोप लगाया, जिसके विरोध में एक किसान 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है।
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_रामकिशन चौधरी
    रामकिशन चौधरी
    Farmer बड़गाँव धसान, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 2023 से 2025 की सभी पुलिस भर्ती हमने पूरी की अब 2026 की भी भर्ती हमने प्रारंभ की हैं। 2023 से 2025 की सभी पुलिस भर्ती हमने पूरी की अब 2026 की भी भर्ती हमने प्रारंभ की हैं।
    1
    2023 से 2025 की सभी पुलिस भर्ती हमने पूरी की अब 2026 की भी भर्ती हमने प्रारंभ की हैं।
2023 से 2025 की सभी पुलिस भर्ती हमने पूरी की अब 2026 की भी भर्ती हमने प्रारंभ की हैं।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 min ago
  • छतरपुर शहर की पॉश कॉलोनी कही जाने वाली पेप्टिक टाउन में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी । लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 12 बजे उस समय चोरी की घटना का खुलासा हुआ जब दोनों घरों में काम करने वाली बाई वहां पहुंची। उसने देखा कि घर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत Orchha Police Station को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पेप्टिक टाउन कॉलोनी में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है।
    1
    छतरपुर शहर की पॉश कॉलोनी कही जाने वाली पेप्टिक टाउन में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी
। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 12 बजे उस समय चोरी की घटना का खुलासा हुआ जब दोनों घरों में काम करने वाली बाई वहां पहुंची। उसने देखा कि घर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत Orchha Police Station को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पेप्टिक टाउन कॉलोनी में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है।
    user_सौरभ गंगेले पत्रकार
    सौरभ गंगेले पत्रकार
    Nurse टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.