Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज महाशिवरात्री प्रसिद्ध मंदिर बाबा ढोढनाथ मंदिर जनता बाजार सारण में जलाभिषेक हेतु श्रधालुओं कि उमड़ी भीड़
एनामुल हक
आज महाशिवरात्री प्रसिद्ध मंदिर बाबा ढोढनाथ मंदिर जनता बाजार सारण में जलाभिषेक हेतु श्रधालुओं कि उमड़ी भीड़
More news from Bhojpur and nearby areas
- मां मैत्रायिणी योगिनी सेकेंडरी स्कूल में हुआ भव्य विशाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं हिन्दी साहित्य सह बाल मेला का आयोजन। आज दिनांक 14.2.2026 दिन शनिवार को मां मैत्रायिणी योगिनी सेकेंडरी स्कूल गुंडी आरा भोजपुर के प्रांगण में विशाल भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं हिंदी साहित्य सह बाल मेला का आयोजन (Talent expo2026)हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह एवं एवं विद्यालय के साइंस डिपार्टमेंट के शिक्षक गण के साथ परम पूज्य पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर, पूजन अर्चन कर, दीप प्रज्वलित करके हिंदी साहित्य सह बाल मेला का उद्घाटन किया एवं फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बहुत ही आकर्षक वर्किंग मॉडल तैयार किए गए जिसमें wemen safety Device, LED stumps, TESLA COIL,AIR QUALITY DETECTOR, ANTI SLIP ALARM, Floating School, Aurdirouno obstacle avoiding car आदि कुल 80 वर्किंग मॉडल बच्चों के द्वारा बनाकर अपना भरपूर टैलेंट एक्सपो का परिचय दिए जिसमें मुख्य रूप से सम्मिलित बच्चे आदर्श सिंह, अमन सिंह, अनन्या सिंह, निखिल, जैद, मानस सिंह,अंकिता सिंह,दिब्यां गुप्ता, सौम्या तिवारी, भव्या कुमारी, खुशबू कुमारी, जानवी, प्रिया राय आदि का अद्भुत सहयोग रहा। इन सभी वर्किंग मॉडलों को अपनी कुशल देखरेख में क्रियान्वित करने वाले शिक्षकों में मुख्य रूप से भूमिका रही राधा मोहन सिंह, विशाल सिंह, शिवानी सिंह, रूपाली सिंह, नीलिमा चौधरी, वर्गीश एवं कुणाल पांडे जी का विशेष योगदान रहा। साथी साथ हिंदी साहित्य का भी वर्किंग मॉडल की तैयारी एक अद्भुत छठा बिखेर रही थी जिसमें पूरा हिंदी व्याकरण ही समाहित था साथ में भारत के 22 भाषाओं का प्रोजेक्ट का भी अद्भुत स्वरूप दिखा एवं बच्चों द्वारा बाल प्रदर्शनी में नाना प्रकार के खिलौने रंगोली मटकी आदि की भी झलक प्रोजेक्ट के रूप में दिखी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा कुछ फूड स्टाल लगाया गया जिसका बच्चे एवं अभिभावक जमकर लुफ्त उठाएं। साथ ही साथ बाल मेला को आकर्षक बनाने में मुख्य रूप से आभा सिंह, पूनम तेजस्विनी, पायल तेजस्विनी, प्रियंका शर्मा,प्रीति आदि शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा । इसी क्रम में हिंदी साहित्य मेला को आकर्षक बनाने में मुख्य रूप से नीतू सिंह, प्रेमा सिंह, विजय कुमार पाठक, अमृता सिंह का संस्कृत साहित्य मेला में मीना कुमारी, पिंकी पाठक का एवं अंग्रेजी साहित्य मेला में मुख्य रूप से मीनाक्षी भारद्वाज का योगदान रहा इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अनंत सिंह, नितेश कुमार सिंह मंटू, भुवनेश्वर सिंह, जेपी पाठक, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रफुल्ल सिंह आदि समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। मीडिया प्रभारी नितेश कुमार सिंह (मंटू)1
- पटना राजधानी के मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम सह कबीर साई मंदिर परिसर में कबीर मिशन ट्रस्ट द्वारा साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत ब्रजेश मुनि महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को दिव्यता से भर दिया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य यदि अपने जीवन में सदकर्मों की पहचान कर उन्हें अपनाए, तो उसका जीवन स्वतः सफल और सार्थक बन सकता है। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है — “मातृ देवो भव, पितृ देवो भव” — और माता-पिता पूजन का दिन हमें उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। अक्सर लोग उनके महत्व को तब समझते हैं जब वे जीवन से दूर हो जाते हैं। महंत जी ने संत परंपरा का उल्लेख करते हुए संत कबीर के संदेशों को स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु कबीर ने मर्यादा, सदाचार और आत्मचिंतन का मार्ग दिखाया है। “तेरा साईं तुझ में” के भाव को समझाते हुए उन्होंने कहा कि जिस परम तत्व की खोज मनुष्य बाहर करता है, वह उसके अपने अंतर्मन में ही विद्यमान है। आत्मजागृति से ही संतुष्टि, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति संभव है। सत्संग के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सतगुरु कबीर साहेब की आरती की गई तथा प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संत करसन मुनि सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।1
- Post by आम आदमी1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- बाबा महेंद्रनाथ धाम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ धाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों का मुफ्त में इलाज किया गया। चिकित्सकों की टीम ने रोगियों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। शिविर में रक्तचाप, शुगर और अन्य स्वास्थ्य जांच भी की गई।1
- Post by Panapur Pulse1
- आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड में अचानक एक दुकान में भीषण आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया बताया जा रहा है कि दुकानदार दुकान बंद करके घर चला गया था तभी अचानक दुकान में आग लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड में स्थित बिछावन घर में अचानक आग लगने से सनसनी मच गई जिसमें की लाखों का सामान जलकर राख हो गया बाद में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था स्थानीय लोगों के अनुसार शादी समारोह में पटाखे छोड़े जा रहे थे जिससे निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा दुकान धु धु कर जलने लगा बाद में दमकल की चार गाड़ियों में कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया इस संदर्भ में फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग को बुझाया गया आग लगने के कारण आसपास के घरों को आनन फानन में खाली कराया गया वहीं स्थानीय लोगों ने दुकानदार के हुए नुकसान को लेकर मुआवजा देने की मांग की है ।3
- Post by आम आदमी1
- बाबा महेंद्रनाथ धाम में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ धाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध, जल, और बेलपत्र चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की।1