देवगांव सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव अंतर्गत सेक्टर क्रमांक–चार देवगांव में नवांकुर संस्था देवनाला सेवा समिति खैरीमाल द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न ग्रामों से आए ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक नेमलाल धुर्वे द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रस्फुटन समितियां शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा समय–समय पर आवश्यक जानकारी और प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। बैठक के दौरान 09 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले विकासखंड स्तरीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही धुर्वे ने समितियों के रजिस्टर मेंटेनेंस, नई समितियों के खाता संचालन तथा जन अभियान परिषद के नौ बिंदुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में धुर्वे द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। इसी दौरान जन अभियान परिषद का प्रमाण पत्र प्रस्फुटन समिति के सचिव अक्षय को भी प्रदान किया गया।

- ग्राम पंचायत डोंगर मंडला में चला नशा मुक्ति अभियान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूक युवाओं और ग्रामीणों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया गया संदेश1
- Post by Salim khan1
- मंडला। बिछिया - मवई की HP गैस एजेंसी का ट्रक भरी टंकियों को खाली कर और खाली टंकियों को ट्रक में लोड करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान अंजनी के पास टोकरटोला–बीजाटोला तिराहा में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में था। #मवई #मंडला #सड़क_दुर्घटना #HPगैस #गैस_ट्रक #स्थानीय_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज #वायरल_न्यूज #सुरक्षा_जरूरी 🚛📰1
- मामूली विवाद को लेकर 15 वर्षीय युवक पवन शाह की हत्या... पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को किया गिरफ्तार...परिजनों ने मोरवा थाना के सामने जमकर किया हंगामा1
- मंडला जिले के जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत ग्राम चंगरिया में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़ा मंडला वीरांगना रानी दुर्गावती तैल चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा की गई इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि केविनर मंत्री श्रीमती संपतिया उईके जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुई कार्यक्रम में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुशराम ग्राम पंचायत चंगरिया सरपंच दसरू मर्जी भीमा सरपंच राजकुमारी सैयाम समस्त क्षेत्र से आए महिलाएं उपस्थित रहे1
- मंडला। ग्राम पंचायत लिमरूआ एक बार फिर विवादों में है। पहले पोहा और काजू कतली के बिल को लेकर सवाल उठे थे, जिनकी जांच अब तक नहीं हुई। अब साइन बोर्ड बनवाने के नाम पर 21 हजार रुपये की निकासी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि गांव में ऐसे साइन बोर्ड दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है।1
- घंसौर तहसील के ग्राम दलका में जय नर्मदा पूनेम गाथा का आयोजन घंसौर तहसील के ग्राम दलका में 10 मार्च 2026 को जय नर्मदा पूनेम गाथा का धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और मां नर्मदा की स्थापना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सुबह मां नर्मदा पाठ और दोपहर में गाथा का प्रवचन किया जा रहा है। भजन-कीर्तन और प्रवचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है।1
- Post by Salim khan1