ऊंचाहार:पूरे रूप सिंह मजरे कंदरावा के पास सड़क हादसा, ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो घायल ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के पूरे रूप सिंह मजरे कंदरावा के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार एक यात्री घायल हो गए, जबकि बाइक सवार सुरक्षित बच गए। हादसे का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरौली (पूरे पदमपुर) निवासी मिथिलेश कुमार (35 वर्ष) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इंटरसिटी ट्रेन से ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पहुँचे थे। वहां से उन्होंने घर जाने के लिए विनोद कुमार (36 वर्ष, निवासी सादे बाजार) का ई-रिक्शा बुक किया। जैसे ही ई-रिक्शा पूरे रूप सिंह मजरे कंदरावा के पास पहुँचा, सामने से आ रही एक बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से चालक विनोद और यात्री मिथिलेश घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि ई-रिक्शा में सवार मिथिलेश की पत्नी व बच्चे सुरक्षित रहे। वहीं बाइक सवार युवकों को भी कोई चोट नहीं आई है। अस्पताल में उपचार मौके पर मौजूद गौरव कुमार ने स्थानीय राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। सीएचसी के डॉक्टर सुरेश ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।

- ऊंचाहार , रायबरेली । प्रतापगढ़ जनपद से भागकर ऊंचाहार पहुंची एक किशोरी ने खुद को इटावा जनपद निवासी एक व्यक्ति के साथ बेचने का आरोप अपने मां बाप और ऊंचाहार के एक युवक पर आरोप लगाया है । किशोरी ने कहा कि वह अपने मौसी के यहां रहना चाहती है जबकि ऊंचाहार का युवक उसका पीछा करके जबरन उसे इटावा ले जाना चाहता है । किशोरी ने अपनी बहन को भी बेचने का आरोप लगाया है । किशोरी प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर की रहने वाली है । उसका कहना है कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के खुचकलापुर गांव निवासी एक युवक लड़कियों का व्यापार करता है । वह यहां से लड़कियों का सौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में करता है । उस युवक ने उसके मां बाप से मिलकर उसका सौदा इटावा जनपद के एक व्यक्ति के हाथ कर दिया है । जहां उसे जबरन ले जाया जा रहा था , इस बीच वह मौका पाकर भाग आई है । किशोरी अपने घर जाने से डर रही है । उसने प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है । किशोरी का कहना है कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर बड़ा गांव में उसकी मौसी है , वह अपने मौसी के घर पर रहना चाहती है , किंतु युवक उसका लगातार पीछा कर रहा है । किशोरी का कहना है कि उसका अपहरण करके इटावा जनपद के व्यक्ति को सौंप दिया जाएगा । उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन को भी बेच दिया गया है । कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मानिकपुर पुलिस से संपर्क करके मामले की हकीकत जानने की कोशिश की जा रही है । यदि किशोरी की बात सत्य साबित हुई तो इसमें विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- jila Panchayat sadasya Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछौरा गांव में फर्जी लोन और बैंक मैनेजर की कथित प्रताड़ना से एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपये के फर्जी लोन के दबाव में आकर युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। पल्लवी पटेल पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं। उन्होंने मृतक की पत्नी और बेटी को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने मौके से ही पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। एसपी ने 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में गम और गुस्से का माहौल बना हुआ है। परिजन और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by T B NEWS1
- Post by Devendra Kumar2
- ऊंचाहार, रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागपुर मदारी गांव में अपनी पुश्तैनी जमीन पर खेती करने गए एक स्थानीय पत्रकार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित विजय कुमार शुक्ल (पत्रकार), पुत्र सदानंद शुक्ल ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही चार दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का विवरण: पीड़ित के अनुसार, आज सुबह करीब 8:30 बजे जब वह अपनी भूमि (गाटा संख्या 176) की जुताई करवाने खेत पर गए थे, तभी विपक्षी चंद्रिका प्रसाद, विजय कुमार, सावित्री देवी और मीना कुमारी लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि विपक्षियों ने खेत की मेड़ उखाड़ दी और विरोध करने पर पत्रकार को घेरकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। दी गई धमकी: तहरीर में बताया गया है कि दबंगों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि यह धमकी भी दी कि "यदि दोबारा खेत की तरफ आए तो जान से मार देंगे।" शोर-शराबा सुनकर और अपनी जान बचाकर पीड़ित किसी तरह वहां से निकले और पुलिस की शरण ली। पुलिस से गुहार: पीड़ित विजय कुमार शुक्ल ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए विपक्षियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1