कलेक्टर और एसपी ने रात 10 बजे किया संजय गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण *कलेक्टर और एसपी ने रात 10 बजे किया संजय गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण* *साफ-सफाई और वार्ड में भीड़ मिलने पर कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार, ऑर्थो वार्ड इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश* *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया* *रीवा।* कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने सोमवार रात 10 बजे संजय गांधी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड सहित कई वार्डों का भ्रमण कर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड के बाहर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद प्रभारी डीन डॉ. मनोज इंदुरकर को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मरीज के साथ केवल एक ही अटेंडर को रहने की अनुमति दी जाए और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा इंचार्ज इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वार्ड में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके। मरीजों से मिलने का समय निर्धारित किया जाए और केवल निर्धारित समय पर ही अटेंडर को मरीज के पास जाने दिया जाए। ऑर्थोपेडिक वार्ड में पुराने गद्दे खुले में पड़े मिलने पर भी कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित वार्ड इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर और एसपी ने रात 10 बजे किया संजय गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण *कलेक्टर और एसपी ने रात 10 बजे किया संजय गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण* *साफ-सफाई और वार्ड में भीड़ मिलने पर कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार, ऑर्थो वार्ड इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश* *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया* *रीवा।* कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने सोमवार रात 10 बजे संजय गांधी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड सहित कई वार्डों का भ्रमण कर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड के बाहर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद प्रभारी डीन डॉ. मनोज इंदुरकर को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मरीज के साथ केवल एक ही अटेंडर को रहने की अनुमति दी जाए और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा इंचार्ज इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वार्ड में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके। मरीजों से मिलने का समय निर्धारित किया जाए और केवल निर्धारित समय पर ही अटेंडर को मरीज के पास जाने दिया जाए। ऑर्थोपेडिक वार्ड में पुराने गद्दे खुले में पड़े मिलने पर भी कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित वार्ड इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
- मैहर शहर में गांजा का अवैद्य कारोबार,पती जेल मे तो पत्नी बनी गांजा किंग ,जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी मैहर शहर में गांजा का अवैद्य कारोबार,पती जेल मे तो पत्नी बनी गांजा किंग ,जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी मैहर में सराय मोहल्ला मे मादक पदार्थ गांजा का किंग पटवारी के बाद अब साला और पत्नी ने सम्हला कारोबार, पूर्व में गांजा के साथ पकड़ाया था पटवारी अब पत्नी बनी मास्टरमाइंड, धड़ल्ले से स्टेशन के पीछे शहर के बीचों बीच चल रहा अवैद्य गांजे का कारोबार, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी , सिस्टम पर उठे सवाल, आखिर किसके संरक्षण से चल रहा गांजा का कारोबार, आखिर मैहर पुलिस क्यों है मजबूर , क्यों नहीं हो रही गांजा किंग पटवारी पत्नी ओर साले पर कार्रवाई1
- खबर मैहर/रामनगर जंगली हाथी का कहर। कंछेदी यादव की मौत, घर गिराया। मलबे में दबे जानवर। वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने का आरोप जंगली हाथी का कहर। कंछेदी यादव की मौत, घर गिराया। मलबे में दबे जानवर। वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने का आरोप, मौके पर फिर भी नहीं पहोंचे रेंजर ग्रामीणों में आक्रोश। मैहर जिले के रामनगर विकास खण्ड के पुरैना पंचायत के सिंगपुर मौहारी में जंगली हाथी के आतंक ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि जंगली हाथी के हमले में कंछेदी यादव की मौत हो गई। इतना ही नहीं, हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए घरो को गिरा दिया, जिसके मलबे में बकरी और अन्य जानवरों के दबे होने की मिल रही है सूचना। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर देर से पहुंची, जबकि गंभीर घटना के बाद भी संबंधित वन परिक्षेत्र अमरपाटन के रेंजर मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। जंगली हाथी के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग सक्रिय होता तो शायद हालात इतने गंभीर नहीं होते। अब सवाल यह है कि जब जंगली हाथी की आमद, वन विभाग की तैयारियां कहां थी। समय पर कार्रवाई होती तो एक ग्रामीण की जान बचाई जा सकती थी। सवालों का जवाब वन विभाग की कार्रवाई और जांच के बाद ही सामने आएगा। पुरैना सरपंच बीपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया की वन विभाग को जानकारी देने के बाद तीन से चार घंटे तब वन विभाग की टीम नहीं पहोची, तब तक हाथी उत्पाद मचा रहा था इसी दौरान कंछेदी यादव पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया कई घरों को गिरा दिया जिसमें जानवर अभी भी दबे हुए हैं।1
- कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संजय गांधी हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के लिए लगाई कड़ी फटकार.. कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संजय गांधी हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के लिए लगाई कड़ी फटकार..1
- रीवा ब्रेकिंग कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने, संजय गांधी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने एक बार फिर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने 4 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। प्रदर्शन स्थल पर युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।1
- कॉलेज में पानी की टंकी की साफ़ सफ़ाई नहीं हुई। कॉलेज में गार्ड की व्यवस्था और कॉलेज के छत से पानी टपक रहा है नैतिक पांडेय के नेर्तत्व में कॉलेज में ज्ञापन दिया गया और साथ ही चेतावनी भी दी गई की अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए समस्त छात्र शक्ति बाध्य होगी1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर चित्रकूट अत्रि अनसूया की तपोभूमि मंदाकिनी उद्गम स्थल पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सलाहकार समिति सतना मध्य प्रदेश सदस्य श्री Pandit Om Prakash Sharma जी बीच में पहुच कर बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है लगभग डेढ़ सौ परिवारों का पूरा आशियाना उजड़ गया छोटे-छोटे दुकानदार जो दिन में 100, 200, ₹500, कमा करके अपनी रोजी-रोटी चलाते थे उनका सारा सामान बह गया ऐसा कोई दुकानदार नहीं है जिसका दो लाख से कम नुकसान हुआ हो सती अनसूया में साशैकडो वृक्ष नदी की धार में बह गए काफी क्षति पहुंची है1
- *रामनगर क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को किया जा रहा सतर्क* रामनगर क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। लोगों को सतर्क करने के लिए थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी खुद मुनादी कर रहे हैं। वहीं एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसीलदार अनामिका सिंह और नायब तहसीलदार ललित धार्वे भी गली-गली घूमकर लोगों को सतर्क कर रहे हैं। गांवों में भी लगातार मुनादी कर लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। *रामनगर क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को किया जा रहा सतर्क* रामनगर क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। लोगों को सतर्क करने के लिए थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी खुद मुनादी कर रहे हैं। वहीं एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसीलदार अनामिका सिंह और नायब तहसीलदार ललित धार्वे भी गली-गली घूमकर लोगों को सतर्क कर रहे हैं। गांवों में भी लगातार मुनादी कर लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।1
- रीवा ब्रेकिंग। SGMH की निगरानी अब अफसरों के हाथ, एक सप्ताह तक SDM-ADM समेत वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी। संजय गांधी अस्पताल की लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं और शिकायतों के बीच प्रशासन ने निगरानी का जिम्मा अब वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया है। अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए एक सप्ताह तक SDM, ADM, जिला पंचायत CEO और नगर निगम कमिश्नर समेत वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे। देर रात कलेक्टर नरेंद्र सिंह सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक ने संजय गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में अब किसी भी समय औचक निरीक्षण हो सकता है, इसलिए व्यवस्थाएं हर वक्त दुरुस्त रहनी चाहिए। इसी के साथ प्रशासन ने बड़ा निगरानी प्लान तैयार किया है, अगले एक सप्ताह तक SDM, ADM, जिला पंचायत CEO और नगर निगम कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। अब SGMH की व्यवस्था सिर्फ अस्पताल प्रबंधन के भरोसे नहीं-एक सप्ताह तक प्रशासन के बड़े अफसर खुद मैदान में रहेंगे, यानी लापरवाही मिली तो जवाबदेही भी तय होगी।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर उचेहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए डेढ़ घंटे इंतजार उचेहरा अस्पताल की मरचुरी में मंगलवार को शव परीक्षण के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद डॉक्टरों की टीम समय पर नहीं पहुंची, जिससे परिजनों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में शव परीक्षण अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण पहले भी ऐसी स्थिति सामने आती रही है। मौके पर जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गुलाब चंद्र पाल, उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह, जनपद सदस्य नत्थू लाल, विकास सिंह, सरपंच राजू पाल सहित रगला गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार और पुलिस-अस्पताल प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय की मांग की।2