Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 वारंटी किए गिरफ्तार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 वारंटी किए गिरफ्तार
DIGITALभारत
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 वारंटी किए गिरफ्तार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 वारंटी किए गिरफ्तार
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- बहादराबाद में हुए हैप्पी हत्याकांड का ₹10000 का इनामी आरोपी आया बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में, साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ के बाद भेजा जा चुका है जेल। दिनांक 14.09.2026 को पतंजलि रोड, देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई कपिल निवासी शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर मु0अ0सं0 326/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग टास्क दिए गए तथा घटना के शीघ्र अनावरण के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इस्तकार थाना फतेहपुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद मय पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर क्षेत्र स्थित छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां अभियुक्त इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं खूनालूदा शर्ट बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी मुदस्सिर एवं शादाब के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की गोली मारकर हत्या करने की बात बताई गई। पुलिस पूछताछ के अनुसार आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर वर्ष 2022 के एक प्रकरण में पुलिस को मुखबिरी करने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोपी के अनुसार मृतक द्वारा उसे लगातार पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी जा रही थी तथा पैसों की मांग भी की जा रही थी। इसी रंजिश और विवाद के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 12.09.2026 को घटनास्थल की रेकी की तथा 14.09.2026 को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। *नाम पता आरोपित* 1. इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। *बरामदगी* 1. 01 तमंचा .315 बोर 2. 01 खोखा कारतूस .315 बोर 3. 01 खूनालूदा शर्ट अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार पुलिस दबिश दे रही है, एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। +पुलिस टीम* 1. अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद 2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल 3. उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार 4. उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह 5. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज 6. हे0का0 राजवर्धन 7. कानि0 विकास थापा 8. कानि0 सतेन्द्र चौधरी1
- *बिजनौर:* बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी में तकनीकी खराबी के चलते एक ह *बिजनौर:* बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी में तकनीकी खराबी के चलते एक हेलीकॉप्टर को अचानक खेत में उतारना पड़ा। लगभग 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर में तकनीकी काम किया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर को देखने के लिए आसपास के गांवों में शोर मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े और हेलीकॉप्टर के पास जमा हो गए। सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान दूसरा हेलीकॉप्टर भी ऊपर मंडराता रहा। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उड़ा लिया गया।1
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा प्रदेश के कालेज परिसर मे 85 प्रतिशत सीटों पर एवीवीपी की जीत एक उत्साहजनक संदेश उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय मे जीत पर भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई एबीवीपी की जीत युवा वर्ग को बांटने वालों के मुंह पर तमाचा: भट्ट देहरादून 29 सितंबर। भाजपा ने उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी पीजी सहित प्रदेश भर मे छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे एवीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित मे लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा इस विजय को प्रदेश के युवा वर्ग का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने डीएवी एबीवीपी प्रत्याशी नवदीप राणा सहित प्रदेश के अन्य सभी स्थानों पर विद्यार्थी परिषद की जीत पर भी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डीएवी छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है। यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है जो उत्तराखंड के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा 'विकसित उत्तराखंड' के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है। इसके अलावा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। भट्ट ने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं। जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। श्री भट्ट ने प्रदेश के सभी कालेजों के नव-निर्वाचित प्रत्याशियों तथा विद्यार्थी परिषद के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई दी है। वहीं विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र संघ छात्र हित और संस्थान के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा।4
- पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में विकास की बहती गंगा! मुजफ्फरनगर: बारिश के बाद मदीना कॉलोनी की सड़कें बदहाल नजर आ रही हैं। खासकर बाझडी फाटक से रुड़की रोड को क्रॉस करने वाले रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मेंबर के मुताबिक, सड़क निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। अब सवाल है—निर्माण कार्य कब शुरू होगा और लोगों को बारिश व जलभराव की परेशानी से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने सड़क और जलनिकासी व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में विकास की बहती गंगा! मुजफ्फरनगर: बारिश के बाद मदीना कॉलोनी की सड़कें बदहाल नजर आ रही हैं। खासकर बाझडी फाटक से रुड़की रोड को क्रॉस करने वाले रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मेंबर के मुताबिक, सड़क निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। अब सवाल है—निर्माण कार्य कब शुरू होगा और लोगों को बारिश व जलभराव की परेशानी से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने सड़क और जलनिकासी व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में।1
- मुजफ्फरनगर दिनांक 29 सितम्बर 2026 ,, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरन्तर. सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियो को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोडने के उद्देश्य से जनपद मे दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किये जाने वाले सेवा संकल्प अभियान के कम मे आज दिनांक 29.09. 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर के विकास खण्ड-- खतौली के न्याय पंचाय-सरायरसूलपुर के ग्राम पंचायत मोगपुर में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ कार्यकम का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान श्री पवन, श्री प्रभात, श्री इन्दर एंव कृषि विभाग से ए०टी०एम० श्री अश्वनी कुमार कुमार की उपस्थिति मे किया गया। विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत रहकडा में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ कार्यकम का आयोजन श्री मोनू सैनी, श्री गुरजीत सिंह, एंव कृषि विभाग से बी०टी०एम० श्री सन्दीप कुमार की उपस्थिति मे किया गया साथ ही साथ ग्राम पंचायत - भुवापुर में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रदीप कुमार, श्री मोहन लाल, श्री मनोज कुमार एंव कृषि विभाग से टी०ए०सी० श्री रविन्दर सिंह की उपस्थिति मे किया गया1
- पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर GST विभाग की छापेमारी पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर GST विभाग की छापेमारी1
- 🚨 प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार।। The Aman Times 🚨 प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार देहरादून। थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करना बताया। आरोपी चोरी के वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बरामद वाहन: 🏍️ UP-35-BJ-7650 स्प्लेंडर 🛵 UK-07-BU-7059 स्कूटी गिरफ्तार आरोपियों में अमन राजपूत, पवन सिंह रावत, सागर पाल और मनप्रीत शामिल हैं।1
- शहीद सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की आहुति देहरादून, 29 सितंबर 2026। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जोगीवाला स्थित नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अमर बलिदानियों की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए विधिवत आहुति अर्पित की। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य श्यामसुंदर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। मंत्री ने आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीद सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर है। उनके त्याग और संघर्ष के कारण आज प्रदेशवासी स्वतंत्र एवं सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने और उनकी पुण्य स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और यहां के हर परिवार का सेना से भावनात्मक जुड़ाव है। सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के साथ उनके परिवारों के हितों का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है। गणेश जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को सेवा, त्याग, संस्कार और मानवता का संदेश देती हैं। श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सुभाष भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, ईरा कुकरेती, वंदना रावत, अनुज रावत, उमाकांत भट्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। #Uttarakhand #Dehradun #GaneshJoshi #SainikKalyan #ShaheedSainik #RajyaAndolankari #ShrimadBhagwatKatha #UttarakhandKesari4
- मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नगीना निवासी खलील कुरेशी का पुत्र कपिल कुरैशी की मौत स्टेयरिंग फेल होने के बाद खड़े ट्रक में घुसी कार, कई सवारियां घायल नगीना। दिल्ली जाते समय मेरठ हाईवे पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगीना निवासी कफिल अहमद उर्फ कपिल कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन में सवार कई अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया कि नगीना के मोहल्ला काजी सराय निवासी कफिल अहमद कुछ सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। मेरठ हाईवे पर अचानक वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कफिल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना नगीना पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।1