एक होन्डा सिटी कार नं0- यूपी 11 डीए 2014 जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे शामली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नानौता, सहारनपुर से आये थे। ये लोग वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घूमने के लिये थानाभवन- चरथावल मार्ग पर निकले थे रास्ते में थानाक्षेत्र चरथावल के अंतर्गत ग्राम ज्ञानमाजरा के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गयी तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार में सवार सभी 06 लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चरथावल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान 1. बादल पुत्र लक्ष्मण 2. नितिन पुत्र अनिल निवासीगण नानौता, सहारनपुर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया । दुर्घटना में घायल अन्य 1. आशु पुत्र अनील 2. सुमन पुत्र नामालूम 3. कपिल पुत्र सोमपाल निवासगण नानौता, सहारनपुर 4. इरशाल पुत्र सतपाल निवासी जगाधरी, हरियाणा अभी उपचाराधीन हैं। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली गयी। प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाइट-
एक होन्डा सिटी कार नं0- यूपी 11 डीए 2014 जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे शामली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नानौता, सहारनपुर से आये थे। ये लोग वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घूमने के लिये थानाभवन- चरथावल मार्ग पर निकले थे रास्ते में थानाक्षेत्र चरथावल के अंतर्गत ग्राम ज्ञानमाजरा के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड
से टकरा गयी तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार में सवार सभी 06 लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चरथावल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान 1. बादल पुत्र लक्ष्मण 2. नितिन पुत्र अनिल निवासीगण नानौता, सहारनपुर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया । दुर्घटना में
घायल अन्य 1. आशु पुत्र अनील 2. सुमन पुत्र नामालूम 3. कपिल पुत्र सोमपाल निवासगण नानौता, सहारनपुर 4. इरशाल पुत्र सतपाल निवासी जगाधरी, हरियाणा अभी उपचाराधीन हैं। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली गयी। प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाइट-
- मुज़फ्फरनगर जनपद में थानां नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर गांव निवासी राहुल सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार लोगों विनोद ,नीटू, अजय,अजित ने उसके मामा के लड़के शुभम के साथ धार धार हथियारों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जो आज भी हाई सेंटर के आईसीयु में भर्ती है और उपचार चल रहा है, लेकिन घटना के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ओर ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना के संबंध में उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे उसे और उसके परिवार को लगातार भय बना हुआ है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।2
- 1️⃣ "13 साल की जंग खत्म – सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के हरीश राणा को दी इच्छा मृत्यु की मंजूरी, पिता की आंखों में आंसू…" 2️⃣ "बेटे की तड़प पर अदालत का करुणा भरा फैसला – हरीश राणा को मिलेगी पैसिव यूथेनेसिया की अनुमति, 13 साल का पत्थर अब पिघलेगा!"1
- Post by Sachin सैनी1
- 🌍🔥 मिडिल ईस्ट जंग, संसद में सियासी टकराव और तेल की कीमतों में उछाल। क्या भारत की ऊर्जा सिक्योरिटी सुरक्षित है या आने वाला वक्त मुश्किल होगा? पूरा विश्लेषण पढ़िए Shah Times पर। 🔗 Link in Comment #GlobalCrisis #OilPrices #IndiaPolitics #ShahTimes #BreakingNews1
- मुजफ्फरनगर में घुमंतू समुदाय (बंगाली व सपेरा समाज) के लोगों ने पुलिस महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता, मारपीट एवं उत्पीड़न के संबंध में शिकायत उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवारों के अनुसार कुछ समय पहले कोल्हू (गन्ना पेराई स्थल) पर काम कर रहे चार लड़कों को पुलिस ने उठाकर झूठे मुकदमों में फंसा दिया और फर्जी मुठभेड़ दिखाकर जेल भेज दिया। परिवार का आरोप है कि 14, 15 और 16 साल के नाबालिग बच्चों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, छछरौली निवासी संबती पत्नी बिरजा के 13 वर्षीय बेटे को भी पुलिस ने फरार दिखा दिया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मियों के घरों में पहुंची और उनके साथ अभद्रता व हाथापाई की। इस घटना का वीडियो भी सुरक्षित बताया जा रहा है और आसपास के ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं। पीड़ित परिवारों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थान: ग्राम छाछरोली मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश2
- comment Karo dosto1
- मुजफ्फरनगर | चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चरथावल-मुज़फ्फरनगर मार्ग पर स्थित संजीवनी अस्पताल व CNG पंप के पास उस समय हुआ, जब मेरठ से बारात में शामिल होकर लौट रहे युवकों की एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में कुल आठ युवक सवार थे। हादसे में बेहड़ा अस्सा निवासी विकास पुत्र मेघराज और चरथावल के कानूनगोयान मोहल्ला निवासी रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। विकास बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत था और उसके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। हादसे में मोनू, अमित, प्रिंस, विपुल, रोहित और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विकास और रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर डॉ. रवि शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, चालक को नींद आना या सड़क की स्थिति हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है।1
- Post by Sachin सैनी1
- खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसी भी घटना को वह एक चुनौती के रूप में लेते तथा जब तक उसे ना खोल दें तब तक चैन से नहीं बैठते *खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ, उप निरीक्षक पंकज चौधरी व उनकी टीम ने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल अपने जलवे बिखेर रहे हैं तथा हर घटना को कुछ समय में ही खोलकर पुलिस का इकबाल तो बुलंद कर ही रहे हैं साथ ही अपराधियों को भी मुठभेड़ में अच्छा खासा सबक सिखा रहे हैं खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसी भी घटना को वह एक चुनौती के रूप में लेते हैं तथा जब तक उसे ना खोल दें तब तक चैन से नहीं बैठते हैं।आज भी खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ, उप निरीक्षक पंकज चौधरी व उनकी टीम ने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र भी किया बरामद।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 12.03.2026 को थानाक्षेत्र खतौली निवासी वादिया द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया का डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है । वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।आज थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा पमनावली चौकीक्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर तेज गति से चलने लगा । संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो वह व्यक्ति जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया ।। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी , परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमास की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर घायल हो गया । घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है। पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त पिंकू उर्प टिंकू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा 01 मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी थी, तभा अब वह पुलिस से बचने के उद्देश्य से कहीं जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 दिनेशचंद बघेल थाना खतौली,उ0नि0 आरिफ,उ0नि0 श्री पंकज चौधरी,है0का0 शीतल देव,का0 नवीन कुमार,का0 मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।2