Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाणा में मौसम और गांव के देख तेरे हमारे साथ वीडियो
Sadak ki awaaz (sadak ki awaaz
हरियाणा में मौसम और गांव के देख तेरे हमारे साथ वीडियो
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सहारनपुर। जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमूदपुर में 04 फ़रवरी.2026 दिन बुधवार को एक ही समुदाय के दो पक्षो मे खेत की मेंढ को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई थी। जिसमें पीडित पक्ष की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। आज 5 फ़रवरी दिन बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के सम्बन्ध में आज सीओ बेहट ने बाईट द्वारा जानकारी दी1
- Post by Saleem Khan gujjar1
- शामली में कैराना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा1
- Post by Harsh Bawa1
- मुजफ्फरनगर: ग्राम भलवा में युवक-युवती की मौत, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दी जानकारी मुजफ्फरनगर जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलवा में युवक व युवती की मृत्यु की सूचना पर पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुँचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रुपाली रॉय एवं थाना प्रभारी जानसठ पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध थे। प्रथम दृष्टया प्रेम में असफलता के कारण यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।1
- अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.02.2026 को थाना जानसठ पुलिस को ग्राम भलवा में युवक व युवती की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रुपाली रॉय, थाना प्रभारी जानसठ मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों से जानकारी करने पर तथा प्रथम दृष्टया यह ज्ञात हुआ कि युवक व युवती के बीच प्रेम संबंध थे, प्रेम में असलफता के कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया। वर्तमान में फोरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है तथा शवों को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया जा रहा है साथ ही सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है1
- शाहाबाद के महंत राजेंद्र पुरी जी महाराज ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर अपने सुपुत्र के विवाह का दिया निमंत्रण, और शाहबाद के कार्य को लेकर करी बातचीत l1
- नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के मौहल्ला बंजारान में पूर्व मंत्री मरहूमा शगुफ्ता खान की मग़फ़िरत और ईसाले सवाब के उद्देश्य से क़ुरआन ख़्वानी व दुआ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक लोगों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। जुमेरात (गुरुवार) को दोपहर तक़रीबन 12 बजे पूर्व पालिकाध्यक्ष ख़ालिद खान के कैम्प कार्यालय पर मुकम्मल क़ुरआन ख़्वानी का एहतमाम किया गया। इस अवसर पर मुफ़्ती नदीम साहब द्वारा, पूर्व राज्यमंत्री मरहूमा मौहतरमा शगुफ्ता खान की रूह की मग़फ़िरत, जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम तथा परिजनों को सब्र-ए-जमील अता करने तथा मुल्क में अमनो अमान व तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई गई। दुआ के बाद मरहूमा की रूह को ईसाले सवाब की नीयत से ही उनके पुत्र नेता साहिल खान द्वारा मदरसे के बच्चों के लिए खाने का एहतमाम किया गया। वहीं इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक लोगों ने मरहूमा शगुफ्ता खान के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा की उनका सम्पूर्ण जीवन सेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। विशेष रूप से महिलाओं, कमजोर तबके और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों एवं कल्याण के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इसके अलावा वक्ताओं ने कहा की नेता साहिल खान में मरहूमा शगुफ्ता खान की खूबियां साफ़ तौर पर नुमायां होती है। जिस तरह से मरहूमा का जीवन सेवा, संवेदनशीलता के साथ बिना हिन्दू-मुस्लिम के भेदभाव के जनकल्याण को समर्पित रहा, ऐसे ही नेता साहिल खान भी जनकल्याण के कार्यों में लगे रहते हैं। जो की सही मायनों में मरहूमा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा की अपने इन्हीं गुणों के कारण नेता साहिल खान अपनी वालिदा (माता) की तरह ही क्षेत्र में एक कर्मठ, सुलझे हुए और जनप्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। इस दौरान मरहूमा शगुफ़्ता खान के पति पूर्व चेयरमैन ख़ालिद खान, राव अब्दुल्लाह, उस्मान गनी, हाजी हामिद कुरैशी, हाजी दिलशाद कुरैशी, सभासद आमिर कुरैशी, अमजद खान, फ़रमान निज़ामी, पूर्व सभासद शमशाद अली खान, पूर्व सभासद हाजी इक़बाल निज़ामी, अर्सलान खान, अताउर्रहमान, हाजी इदरीस, शमशाद पंसारी, राशिद कुरैशी, हाजी कलीम अहमद, मकबूल कुरैशी, हाजी फुरकान कुरैशी, बिलाल कुरैशी, राव मुंशी सग़ीर अहमद, राजपाल प्रधान, अभिनव मित्तल, सदफ ख़्वाजा तथा समीर खान सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता, सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।1
- जन सुरक्षा में बड़ा कदम रात्रि कालीन ड्यूटी और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए शामली पुलिस को नया सुरक्षा तंत्र1