में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव रीठी (कटनी)। लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान रीठी क्षेत्र के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे पेयजल व्यवस्था, खेती-किसानी, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव रीठी (कटनी)। लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान रीठी क्षेत्र के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे पेयजल व्यवस्था, खेती-किसानी, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
- Post by सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय4
- मध्य प्रदेश में यूरिया DAP खाद E टोकन पोर्टल फेल्ड है किसानों को दिन प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसका जिम्मेदार शासन एवं प्रशासन है जो किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रोवाइड नहीं करवा रहा है मध्य प्रदेश में यूरिया DAP खाद E टोकन पोर्टल फेल्ड है किसानों को दिन प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसका जिम्मेदार शासन एवं प्रशासन है जो किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रोवाइड नहीं करवा रहा है1
- बारिश में जर्जर स्कूल बना खतरा, अमतरा प्राथमिक शाला की छत से टपक रहा पानी, 30 बच्चों की जान जोखिम में जबेरा (दमोह)। तहसील जबेरा अंतर्गत ग्राम अमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की भवन स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल की छत से पानी का रिसाव हो रहा है, वहीं छत का प्लास्टर भी टूटकर नीचे गिरने लगा है। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत लगभग 30 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी डर के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। पालकों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक स्कूल भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला अमतरा की तत्काल मरम्मत कराई जाए या सुरक्षित भवन में कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- सत्य सनातन🙏💕🙏💕🙏💕 संस्कृति धर्म की जय हो गौमाता की जय हो🚩🚩🚩 गाँव के सभि कुल देवी देवताओं की जय हो🚩🚩🚩 माँ चन्द्रीका🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 धाम विकास यात्रा इटौरा जिला कटनी मध्य प्रदेश आज आप सभी देशवासियों को सूचित किया जा रहा है🙏💕🙏💕🙏💕 कि धरोहर स्थल सनातन संस्कृति धर्म की बात करते हुए अपिल 300 सल पुरनी मदिर हैं जो कि 30सल से जल मगन रहता है🙏💕🙏💕🙏💕1
- ट्रैक्टर पलटने से ग्राम कोटवार की मौत, सर्विसिंग कराकर लौटते समय हुआ हादसा दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के पटना खुर्द गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम कोटवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर दमोह से अपने गांव लौट रहे कोटवार का वाहन गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बहादुर कोटवार, निवासी पटना खुर्द के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव को जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के जीजा कमलेश बांसल ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि बहादुर ट्रैक्टर के नीचे दब गए हैं। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो उनका शव अस्पताल की शवगृह में रखा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार बहादुर अपने ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने दमोह आए थे। शनिवार शाम वह ट्रैक्टर लेकर वापस पटना खुर्द लौट रहे थे। गांव के प्रवेश मार्ग पर स्थित मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। नोहटा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद पटना खुर्द गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।2
- दमोह पटेरा में बीज वितरण घोटाले का आरोप! कृषि समिति अध्यक्ष उमाबाई ने कृषि विकास अधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग*2
- आबादी में पहुंचे चीतल का सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान अजबधाम/फतेहपुर (दमोह)। शुक्रवार को अजबधाम फतेहपुर क्षेत्र में जंगल से भटककर एक चीतल बस स्टैंड के पास आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। खुले क्षेत्र में घूम रहे चीतल पर आवारा कुत्तों एवं अन्य जानवरों के हमले का खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए गांव के तीन युवकों—आयुष तिवारी, राजपूत और कार्तिक कुर्मी—ने सूझबूझ एवं सावधानी का परिचय देते हुए चीतल को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चीतल को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से चीतल की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाने वाले युवकों और वन विभाग की सराहना की।1
- मूंग-उड़द खरीदी में बड़ा बदलाव, अब किसानों 60% उपज खरीदेगी सरकार, कलेक्टर ने दी जानकारी दमोह। मध्य प्रदेश सरकार ने मूंग-उड़द खरीदी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए किसानों को राहत दी है। अब प्रति एकड़ निर्धारित 25% की बजाय वास्तविक उपज का 60% समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा। मामले में आज शनिवार दोपहर 2 बजे दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने वीडियो जारी कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर यह निर्णय किसानों की मांग को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने पहले पंजीयन कराकर आंशिक तुलाई करा ली है, वे भी अपनी शेष उपज किसी भी निर्धारित खरीदी केंद्र पर बेच सकेंगे। सभी केंद्रों को नए निर्देशों से अवगत करा दिया गया है तथा अतिरिक्त तौल कांटे और बारदाने की व्यवस्था की जा रही है। किसानों का कहना है कि पहले अधिक उत्पादन होने के बावजूद अधिकांश फसल कम कीमत पर मंडियों में बेचनी पड़ती थी। लेकिन नए निर्णय से अब अधिक मात्रा में उपज एमएसपी पर बिक सकेगी, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।1
- भटिया गांव में 4 बर्षीय बच्ची पोखर में डूबी, मंगलवार से लापता बच्ची वैष्णवी का शव हटा -भटिया गांव में 4 बर्षीय बच्ची पोखर में डूबी, मंगलवार से लापता बच्ची वैष्णवी का शव कल रात रेस्क्यू कर पुलिस ने निकाला,हटा sdop कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्कयू के दौरान हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी,रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन और स्टाफ मोजूद1