मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन एक फर्जी परीक्षार्थी धराया #561 रहे अनुपस्थित #शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित हुई परीक्षा नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा में जारी मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार 18 फरवरी को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई। द्वितीय पाली में जिलाधिकारी, रवि प्रकाश ने रजौली प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, चिरैला स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के आलोक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। परीक्षा 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित हो रही है। प्रथम पाली में कुल 16,871 परीक्षार्थियों में से 16,548 उपस्थित रहे, जबकि 323 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 18,129 परीक्षार्थियों में से 17,791 उपस्थित हुए, जबकि 338 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एसएनएस इंटर स्कूल, पार नवादा से 01 फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया, जो दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा था। उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। कल 19 फरवरी को दोनों पालियों में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन एक फर्जी परीक्षार्थी धराया #561 रहे अनुपस्थित #शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित हुई परीक्षा नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा में जारी मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार 18 फरवरी को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई। द्वितीय पाली में जिलाधिकारी, रवि प्रकाश ने रजौली प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, चिरैला स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के आलोक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु
आवश्यक निर्देश दिए गए। परीक्षा 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित हो रही है। प्रथम पाली में कुल 16,871 परीक्षार्थियों में से 16,548 उपस्थित रहे, जबकि 323 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 18,129 परीक्षार्थियों में से 17,791 उपस्थित हुए, जबकि 338 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एसएनएस इंटर स्कूल, पार नवादा से 01 फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया, जो दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा था। उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। कल 19 फरवरी को दोनों पालियों में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- 7 घरों को जोड़ने के लिए 7करोड़ रुपये के पुल का ऐलान #नवादा जिले के रजौली इलाके में पहाड़ी की तराई में बसा छोटा सा गांव दूधीमाटी #आदिम जनजाति "बिरहोर" का छोटा सा बसावट #DM नवादा रवि प्रकाश ने ग्रामीणों की ली सुध #जाना हालचाल #संरक्षण और विकास का दिलाया भरोसा...!4
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी संजय वर्मा नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला रविवार शाम से लापता थी और रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।1
- बिहार में प्यार करने वाले जोड़े को पकड़ डायल 112 की पुलिस ने की पैसे की डिमांड ,वीडियो वायरल!!1
- Post by Jintdra Kumar1
- यह हैं हमारे बिहार के गृहमंत्री1
- Post by Rahul bullet1
- नवादा जिला के रोह थाना अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में पाई गई इलाके में फैली सनसनी।1