logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मझवार–तुरैहा समेत निषाद, केवट, मल्लाह आदि जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग, राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक सौंपा गया ज्ञापन डाला सोनभद्र - निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने को लेकर आज निजात पार्टी के सदस्यों द्वारा माननीय समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ को उनके आवास पर ज्ञापन सोपा गया जिसमें उत्तर प्रदेश में मझवार, तुरैहा तथा उनसे संबंधित निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी, मछुआ सहित अन्य जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर आज महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, माननीय मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कार्मिक अनुभाग-2 की अधिसूचना संख्या 4(1)/2002-का-2 दिनांक 31 दिसंबर 2016 तथा संख्या 1/2017/4(1)/2002-का-2 दिनांक 12 जनवरी 2017 के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1994 में संशोधन कर निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी एवं मछुआ जातियों को पिछड़े वर्ग की सूची से हटाया गया था। इसके बावजूद जनपद एवं तहसील स्तर पर इन जातियों के लोगों को अभी भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है, जिसे ज्ञापन में शासनादेश एवं संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत बताया गया है। ज्ञापन में 10 अगस्त 1950 की राष्ट्रपति अधिसूचना, 1961 के सेंसस मैन्युअल, 29 अगस्त 1977 के भारत सरकार के शासनादेश तथा विभिन्न राजस्व परिषद अभिलेखों का उल्लेख करते हुए दावा किया गया है कि मझवार, तुरैहा तथा उनकी पर्यायवाची जातियां अनुसूचित जाति के समूहों में सूचीबद्ध हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि देश के कई अन्य राज्यों में इन जातियों को अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2016 एवं 2017 के संबंधित शासनादेशों का प्रदेशभर में प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करे तथा संबंधित जातियों को ओबीसी प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए। साथ ही पात्र व्यक्तियों को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जाएं और अनुसूचित जाति के अंतर्गत मिलने वाली सभी संवैधानिक सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त मांग की गई कि उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में आवश्यक अध्यादेश, शासनादेश अथवा विधेयक लाकर मझवार, तुरैहा एवं तरमाली पासी समूह की पर्यायवाची जातियों की स्पष्ट परिभाषा निर्धारित की जाए। साथ ही ओबीसी के 9 प्रतिशत अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण से संबंधित इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर अनुसूचित जाति के आरक्षण में समायोजन करने तथा सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेकर प्रदेशभर में एक समान व्यवस्था लागू की जाए, जिससे संबंधित समुदायों को उनके अनुसार संवैधानिक अधिकार एवं प्रमाणपत्र प्राप्त हो सकें। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, दयाशंकर निषाद प्रदेश महासचिव, शिवेंद्र निषाद जिला संयोजक, छोटेलाल साहनी, राम सुंदर, मुनिया देवी ,पिंटू, प्रदीप,फूलचंद चौधरी, विनय, राकेश,लाल साहब, लाल जी, विनोद चौधरी,राज नारायण, आदि लोग मौजूद रहे

1 day ago
user_Bharat kumar bharat
Bharat kumar bharat
पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
1 day ago

मझवार–तुरैहा समेत निषाद, केवट, मल्लाह आदि जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग, राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक सौंपा गया ज्ञापन डाला सोनभद्र - निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने को लेकर आज निजात पार्टी के सदस्यों द्वारा माननीय समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ को उनके आवास पर ज्ञापन सोपा गया जिसमें उत्तर प्रदेश में मझवार, तुरैहा तथा उनसे संबंधित निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी, मछुआ सहित अन्य जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर आज महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, माननीय मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कार्मिक अनुभाग-2 की अधिसूचना संख्या 4(1)/2002-का-2 दिनांक 31 दिसंबर 2016 तथा संख्या 1/2017/4(1)/2002-का-2 दिनांक 12 जनवरी 2017 के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1994 में संशोधन कर निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी एवं मछुआ जातियों को पिछड़े वर्ग की सूची से हटाया गया था। इसके बावजूद जनपद एवं तहसील स्तर पर इन जातियों के लोगों को अभी भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है, जिसे ज्ञापन में शासनादेश एवं संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत बताया गया है। ज्ञापन में 10 अगस्त 1950 की राष्ट्रपति अधिसूचना, 1961 के सेंसस मैन्युअल, 29 अगस्त 1977 के भारत सरकार के शासनादेश तथा विभिन्न राजस्व परिषद

अभिलेखों का उल्लेख करते हुए दावा किया गया है कि मझवार, तुरैहा तथा उनकी पर्यायवाची जातियां अनुसूचित जाति के समूहों में सूचीबद्ध हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि देश के कई अन्य राज्यों में इन जातियों को अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2016 एवं 2017 के संबंधित शासनादेशों का प्रदेशभर में प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करे तथा संबंधित जातियों को ओबीसी प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए। साथ ही पात्र व्यक्तियों को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जाएं और अनुसूचित जाति के अंतर्गत मिलने वाली सभी संवैधानिक सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त मांग की गई कि उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में आवश्यक अध्यादेश, शासनादेश अथवा विधेयक लाकर मझवार, तुरैहा एवं तरमाली पासी समूह की पर्यायवाची जातियों की स्पष्ट परिभाषा निर्धारित की जाए। साथ ही ओबीसी के 9 प्रतिशत अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण से संबंधित इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर अनुसूचित जाति के आरक्षण में समायोजन करने तथा सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेकर प्रदेशभर में एक समान व्यवस्था लागू की जाए, जिससे संबंधित समुदायों को उनके अनुसार संवैधानिक अधिकार एवं प्रमाणपत्र प्राप्त हो सकें। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, दयाशंकर निषाद प्रदेश महासचिव, शिवेंद्र निषाद जिला संयोजक, छोटेलाल साहनी, राम सुंदर, मुनिया देवी ,पिंटू, प्रदीप,फूलचंद चौधरी, विनय, राकेश,लाल साहब, लाल जी, विनोद चौधरी,राज नारायण, आदि लोग मौजूद रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र का प्रधान का बहुत बड़ा घोटाला लूटपाट किया है आधा अधुरा किया है
    1
    सोनभद्र का प्रधान का बहुत बड़ा घोटाला लूटपाट किया है आधा अधुरा किया है
    user_सत्यम पत्रकार
    सत्यम पत्रकार
    Farmer घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • 🚨 सोनभद्र हादसा हाथीनाला थाना क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास ट्रेलर गहरी खाई में गिर गया। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद चालक प्रमोद कुमार (24) को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि। 🕯️
    1
    🚨 सोनभद्र हादसा
हाथीनाला थाना क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास ट्रेलर गहरी खाई में गिर गया। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद चालक प्रमोद कुमार (24) को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि। 🕯️
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Kisko apni jaati pe or apne dharm pe ghamand hai.?kya baat bol diya
    1
    Kisko apni jaati pe or apne dharm pe ghamand hai.?kya baat bol diya
    user_Pappu singh
    Pappu singh
    ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मृतक के भतीजे ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, हमीरपुर:- लाठी - डंडों और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर 55 वर्षीय किसान की हत्या खेत में बकरी चराने गए किसान की हुई हत्या , क्षेत्र में मचा हड़कंप हत्यारोपी किसान की हत्या कर मौके से हुए फरार, पुरानी रंजिश के चलते की गई किसान की निर्मम हत्या, मृतक के भतीजे ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, हत्या आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें खोजबीन में जुटी, मामला राठ कोतवाली इलाके के कैथा गांव का ।
    4
    मृतक के भतीजे ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया,

हमीरपुर:- लाठी - डंडों और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर 55 वर्षीय किसान की हत्या 
खेत में बकरी चराने गए किसान की हुई हत्या , क्षेत्र में मचा हड़कंप 
हत्यारोपी किसान की हत्या कर मौके से हुए फरार,
पुरानी रंजिश के चलते की गई किसान की निर्मम हत्या,
मृतक के भतीजे ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया,
हत्या आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें खोजबीन में जुटी,
मामला राठ कोतवाली इलाके के कैथा गांव का ।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • gopal fast fut latif shah chakia chandali up sp alam latif shah sp alam latif shah chakia chandali up
    3
    gopal fast fut latif shah chakia chandali up sp alam latif shah 
sp alam latif shah chakia chandali up
    user_Sp alam
    Sp alam
    चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में बीजेपी सरकार पर उठाए सवाल
    1
    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में बीजेपी सरकार पर उठाए सवाल
    user_Raj india news
    Raj india news
    News Anchor चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर 10 लाख की ठगी वाराणसी पुलिस ने 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार वाराणसी पुलिस ने साइबर अभियान "cy,_varza" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मैरिज का भंडाफोड़ किया साइबर क्राईम सेल और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में छापा मारा कार्रवाई के दौरान फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाली 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आरोपी खुद को(shubhamatrimonial) का प्रतिनिधि बताकर अखबारों में फर्जी वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित करते थे पुलिस के अनुसार गिरोह ने 600 से 700 लोगों को अपना शिकार बनाया अब तक की जांच में करीब 10 लख रुपए की साइबर ठगी सामने आई है पुलिस ने मामले में आगे की जांच चालू है बाइट - नीतू कादयान डीसीपी क्राइम
    1
    वाराणसी फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर 10 लाख की ठगी वाराणसी पुलिस ने 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस ने साइबर अभियान "cy,_varza" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मैरिज का भंडाफोड़ किया साइबर क्राईम सेल और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में छापा मारा कार्रवाई के दौरान फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाली 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। 
आरोपी खुद को(shubhamatrimonial) का प्रतिनिधि बताकर अखबारों में फर्जी वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित करते थे
पुलिस के अनुसार गिरोह ने 600 से 700 लोगों को अपना शिकार बनाया अब तक की जांच में करीब 10 लख रुपए की साइबर ठगी सामने आई है पुलिस ने मामले में आगे की जांच चालू है 
बाइट - नीतू कादयान डीसीपी क्राइम
    user_अंकित सैनी
    अंकित सैनी
    Local News Reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज आरओबी निर्माण की धीमी रफ्तार पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने नाराजगी जताई। निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई और वैकल्पिक मार्ग जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा, "जनता की सुविधा सर्वोपरि है, जरूरत पड़ी तो मुद्दा सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।" #Sonbhadra #Robertsganj
    1
    🚨 सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज आरओबी निर्माण की धीमी रफ्तार पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने नाराजगी जताई। निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई और वैकल्पिक मार्ग जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा, "जनता की सुविधा सर्वोपरि है, जरूरत पड़ी तो मुद्दा सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।" #Sonbhadra #Robertsganj
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.