गरियाबंद में 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, मौत पर संदेह गरियाबंद पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संदेह के आधार पर 4 दिन बाद कब्र खोदकर महिला का शव निकाला गया। मामला 34 वर्षीय बबीता नवरंगे की मौत का है। बताया जा रहा है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मायके पक्ष ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही। आगे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गरियाबंद में 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, मौत पर संदेह गरियाबंद पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संदेह के आधार पर 4 दिन बाद कब्र खोदकर महिला का शव निकाला गया। मामला 34 वर्षीय बबीता नवरंगे की मौत का है। बताया जा रहा है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मायके पक्ष ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही। आगे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार गणेश पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा पुलिस की कार्रवाई तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बन्नू बाई तालाब, जोता रोड तिल्दा एवं प्राथमिक शाला के सामने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने तथा दहशत का माहौल पैदा करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं एक आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 1. अपराध क्रमांक 406/2026 आरोपी मोतीचंद उर्फ मोचन चौहान (32 वर्ष), पिता संचित चौहान, निवासी वार्ड क्रमांक 21, मिशन कॉलोनी, तिल्दा। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 2. अपराध क्रमांक 407/2026 आरोपी रोहन जैन उर्फ नन्दू (23 वर्ष), पिता स्व. राहुल जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 22, तिल्दा बस्ती। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 3. धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई आरोपी आकाश कडरा (22 वर्ष), पिता बलराम कडरा, निवासी वार्ड क्रमांक 02, सासाहोली, तिल्दा-नेवरा। आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 02 धारदार चाकू बरामद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए हैं। पुलिस की अपील तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कहा कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, राहगीरों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से गणेश पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।4
- तिल्दा नेवरा में दो स्थानों पर होगी छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और गौरव की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना आगामी 14 नवम्बर, शनिवार को तिल्दा नेवरा में दो स्थानों पर की जाएगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज, तिल्दा नेवरा द्वारा किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 17 स्थित महतारी अंगना चौक से की जाएगी। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 6 में भी छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माता कौशिल्या धाम पहुंचकर माता कौशिल्या एवं प्रभु श्रीराम को विधिवत निमंत्रण अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि दोनों स्थानों पर मूर्ति स्थापना को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य झांकी के साथ कर्मा, सुवा, पंथी, ददरिया, राउत नाचा, गेड़ी नृत्य, बस्तरिया नृत्य एवं नव बहिनिया नृत्य सहित विभिन्न लोकनृत्यों एवं सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने समस्त छत्तीसगढ़िया समाज, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों से इस गौरवपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति श्रद्धा एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की है। आयोजक: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज, तिल्दा नेवरा3
- मतांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा में आधी रात बवाल, ग्रामीणों ने घेरा घर, तनाव के बीच पहुंचा भारी पुलिस बल; SDM-SDOP की समझाइश के बाद थमा विवाद, रातभर गांव बना पुलिस छावनी कांकेर। जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम बड़े तेवड़ा में बीती रात एक बार फिर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर में जन्मदिन समारोह के दौरान कथित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इसे मतांतरण की आशंका से जोड़ते हुए संबंधित घर को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया कि पूर्व सरपंच राजमन सलाम के भाई रामलाल सलाम के घर परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ कि जन्मदिन समारोह की आड़ में घर के भीतर ईसाई समाज की प्रार्थना सभा चल रही है। यह बात गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग रामलाल सलाम के घर के आसपास एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच प्रशासन और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ एसडीएम राहुल रजक, एसडीओपी, आमाबेड़ा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी। काफी देर तक चले समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित परिवार के घर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से स्थिति को संभालने में मदद मिली और कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई। रातभर पुलिस निगरानी, सुबह सामान्य हुआ माहौल तनाव को देखते हुए देर रात तक पुलिस जवान गांव में तैनात रहे। ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया गया। सुबह तक स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल को वापस रवाना कर दिया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते मामला हिंसक रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। पहले भी विवाद की आग में झुलस चुका है बड़ा तेवड़ा बड़े तेवड़ा में इस तरह का तनाव पहली बार सामने नहीं आया है। कुछ माह पूर्व ईसाई समाज के शव को दफनाने को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। घटना में पुलिस अधिकारियों सहित ग्रामीणों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही गांव को संवेदनशील माना जा रहा है। एक अफवाह और फिर जमा हो गई भीड़ बीती रात की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि संवेदनशील गांवों में धार्मिक मामलों से जुड़ी किसी भी सूचना के फैलते ही स्थिति कितनी तेजी से तनावपूर्ण हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति शांत है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों के बीच उठे मतांतरण संबंधी संदेह को लेकर वास्तविक स्थिति क्या थी, यह प्रशासनिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।2
- संत रामपाल जी महाराज के वकील ने क्या कहा संत रामपाल जी महाराज के देशद्रोह कैसे के बारे में1
- *✰राम और आदि राम का भेद क्या है?✰* जानने के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰राम और आदि राम का भेद क्या है?✰* जानने के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- ग्राम पोडी (ह) मे प्रार्थी को घर और दुकान के रोशन दान मे जाली न लगाने का भुगतना ग्राम पोडी (ह) मे प्रार्थी को घर और दुकान के रोशन दान मे जाली न लगाने का भुगतना पड़ा परिणाम रोशनदान के छेड़ से घुस कर राशन सामान चुरा ले गए चोर बिल्हा थाना मे मामला दर्ज आज सोमवार की सुबह 10.30 बजे प्रार्थी से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी - लक्ष्मी प्रसाद टण्डन पिता बद्रीप्रसाद टण्डन उम्र 37 साल साकिन पोडी (ह) थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने रविवार की रात 8 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विववरण – मै ग्राम पोडी (ह) मे रहता हूं, घर में ही किराना का दुकान संचालन करता हूं दिनांक 18/09/2026 के सुबह 09/00 बजे घर एव दुकान मे ताला लगा कर ग्राम डगनिया अपने ससुराल चला गया था आज दिनांक 20/09/2026 को करीबन शाम 04/00 जब मै अपने परिवार के साथ घर वापस आया तो देखा तो घर के सामने का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था एवं ताला वही पर पडा था एवं रोशन दान के ईट को हटाकर घर दुकान में रखे किराना सामान चावल दाल नमक तेल शक्कर अन्य किराना सामान जो दुकान मे रखा था एवं घर के अन्दर रखा चावल कीमती करीबन 10 हजार रूपये के किराना राशन सामान को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है किराना दुकान के सामान एवं घर के चावल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है पता तलाश किया पता नही चलने से रिपोर्ट करने आया हॅू, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा 305 भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश जारी है गौरतलब है की इन दिनो चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई है इस लिये अपने घरों को तालें के भरोसे बंद कर के न जाए घर पर एक व्यक्ति मौजूद रहे तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है या फिर घर और दुकान में सी सी टीवी कैमरा अवश्य लगवाए1
- ‘राहुल गांधी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं’… TMC सांसद कल्याण बनर्जी का बड़ा दावा, नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन का जिक्र स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH “मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ” हुगली (पश्चिम बंगाल): इंडिया गठबंधन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद और ममता बनर्जी के करीबी नेता कल्याण बनर्जी ने रविवार (20 सितंबर 2026) को हुगली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर साफ कहा कि इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और नंदीग्राम सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में TMC उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह घटनाक्रम गठबंधन के स्तर पर चल रहे संपर्क और बातचीत का प्रमाण है। पूरा घटनाक्रम (फुल डिटेल्स): नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव (मतदान 6 अक्टूबर 2026) से पहले ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस को “स्वाभाविक घटक” और “सिस्टर पार्टी” तक बताया। इससे पहले (लगभग 18 सितंबर को) चुनाव आयोग द्वारा TMC के नाम और सिंबल से जुड़े आदेश के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं के बीच “हम साथ हैं, बीजेपी को हटाना है” जैसी बातचीत हुई। राहुल गांधी ने जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कल्याण बनर्जी ने इसी घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि गठबंधन काम कर रहा है और राहुल गांधी ममता बनर्जी से संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ भी की और कहा कि राहुल गांधी TMC के साथ काम करना चाहते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब नंदीग्राम उपचुनाव में सियासी समीकरण बदल गए हैं और विपक्षी दलों के बीच एकजुटता की नई चर्चा शुरू हो गई है। नोट: यह समाचार उपलब्ध सार्वजनिक बयानों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आगे के विकास पर नजर रखें। #RahulGandhi #MamataBanerjee #KalyanBanerjee #INDIAAlliance #Nandigram #TMC #Congress #WestBengalPolitics #NandigramBypoll #OppositionUnity #PoliticsNews #BreakingNews #IndianPolitics #TrinamoolCongress #RahulMamata #SwatantraNews #FullFacts #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- नेपाल में बाढ़ पीडितों की का मदद करने पर क्या कहा यहा लोगों ने संत रामपाल जी महाराज के बारे में1
- नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तिल्दा-नेवरा। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 404/2026 दर्ज कर धारा 74, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभू साहू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी वार्ड क्रमांक 19, जोता फाटक के पास, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।2