जहानाबाद : नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में ₹250 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को ₹250 करोड़ से अधिक की 161 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस पहल से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान 73 नई योजनाओं की शुरुआत की गई, जिनकी कुल लागत करीब ₹150 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, लगभग ₹100 करोड़ की लागत से तैयार 88 योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इन योजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर जिले का संतुलित विकास करना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी कम हो सके। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग का भी जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।इस अवसर पर जिला प्रशासन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ‘समृद्धि यात्रा’ के जरिए सरकार विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा और नई परियोजनाओं की शुरुआत कर रही है।

- Post by Ramesh Kumar1
- निमनाही सूर्य मंदिर और विभिन्न घाटों पर चैती छठ की धूम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच खरना आज कोंच प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक निमनाही सूर्य मंदिर सहित विभिन्न छठ घाटों पर चैती छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। पर्व के दूसरे दिन सोमवार को व्रतियों ने खरना के प्रसाद की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कोंच के प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज, कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार और आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने संयुक्त रूप से विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निमनाही सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि महंत सरदार जी के मार्गदर्शन में व्रतियों के लिए ठहरने, रोशनी और पेयजल की उत्तम व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर और तालाब की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। मंगलवार की शाम को व्रती भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे और बुधवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।1
- प्रयागराज फाफामऊ क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर में अमोनिया गैस के विस्फोट से कई लोगों की मौत स्थानीय लोगों को कहना है 100 डेढ़ सौ लोगों का स्टोर के अंदर होना मौके पर डीएम प्रयागराज कमिश्नर पुलिस भी मौजूद रहे भारी संख्या में मालवे में लोग दबे हुए हैं जेसीबी द्वारा निकाला जा रहा है3
- Post by Garibnath Sahani1
- क्या दबाव में आया अमेरिका नाटो को बताया कागज, खामेनेई की मौत का बदला लिए बिना नहीं मानेगा ईरान, भारत में अभी तक क्या पड़ा इस मिडिल ईस्ट वार का असर... जानिए मुस्लिम बुद्धिजीवी सैयद अब्दुल्ला तारिक अल्लामा साहेब और रक्षा विशेषज्ञ ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह जी से राजपथ न्यूज़ पर...1
- रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कैथी लंगर केके में किया गया भव्य चैता का आयोजन आयोजन करता ग्रामीण जनता मुख्य अतिथि के रूप में चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार ग्राम पंचायत डेहरिया के पंचायत समिति प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा ग्राम पंचायत डेहरिया के सरपंच ललन राम के साथ-साथ कई गद्य मां व्यक्ति समाजसेवी मौजूद रहे वही चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा सरपंच ललन राम के द्वारा चैता प्रोग्राम के उद्घाटन कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया1
- आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में डीडीसी डॉ. प्रीति और एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारियों ने शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित दरधा-यमुने संगम छठ घाट का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घाट की सीढ़ियों, पहुंच पथ और पूरे परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सफाई और रंग-रोगन के कार्य निर्धारित समय के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि ठाकुरबाड़ी स्थित संगम घाट शहर के प्रमुख घाटों में शामिल है, जहां छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम और सुगम आवागमन के लिए रास्तों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया है।अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी चिन्हित छठ घाटों पर साफ-सफाई और आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, बेहतर रोशनी और साफ-सुथरे रास्तों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।1
- Post by Ramesh Kumar1
- Post by Garibnath Sahani1