Shuru
Apke Nagar Ki App…
@राजस्थान #10 वी पास भर्ती के लिए अब से @सीईटी @ जरूरी @राजस्थान #10 वी पास भर्ती के लिए अब से @सीईटी @ जरूरी
R S digital studio
@राजस्थान #10 वी पास भर्ती के लिए अब से @सीईटी @ जरूरी @राजस्थान #10 वी पास भर्ती के लिए अब से @सीईटी @ जरूरी
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। *श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का धमाकेदार असर: जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, राजकीय विद्यालय आरी के जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया शुरू* राष्ट्र एवं समाज हित में निरंतर संघर्षरत प्रमुख सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को झुकना ही पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को 15 दिन की सख्त चेतावनी दी थी। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार द्वारा दी गई चेतावनी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी के मुख्य द्वार के सामने स्थित दो जर्जर कक्षा-कक्षों व बरामदे को जमींदोज करने, समतलीकरण करने तथा पुरानी निर्माण सामग्री की नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने कहा कि संगठन क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित है। यदि नीलामी के बाद तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संगठन पुनः बड़ा आंदोलन करेगा एवं तीन दिन पूर्व धरने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के लिए समस्त पत्रकारों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं * ,,tv10nwes Rajasthan को लाइक शेयर और सब्सक्राइब कर समाचार व्हाट्सएप पर भेजें- 97843389331
- नगरपालिका और पंचायती राज चुनावों को लेकर बसेड़ी कांग्रेस की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन l बसेड़ी नगरपालिका और पंचायती राज चुनावों को लेकर बसेड़ी कांग्रेस की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन l आगामी नगरपालिका और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर बसेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और योग्य प्रत्याशियों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों की स्थिति और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनता के बीच जाया जाएगा। चुनावी सफलता हासिल करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भूलकर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े हों और कार्यकर्ताओं का समर्थन रखते हों। नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में उत्साह बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी हर वार्ड और हर पंचायत में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं को अभी से ही घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आगामी पंचायती राज व नगरपालिका चुनावों में पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष एवं बसेड़ी विधायक संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी प्रशांत उपाध्याय, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ौरा,ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा, ओमवास शर्मा, रामदीन कुशवाहा, रामगोपाल चच्चू, पूर्व प्रधान बद्री जाटव,कुसुम कुशवाहा, सत्यनारायण गोस्वामी, मवशियाराम, लाखन सिंह, बाबूलाल जाटव, मुकेश परमार,लोकेश पाराशर, बजरंग सिंह, श्यामवीर सिंह , अजय मीणा,यशु शर्मा, सोनू भगवान सिंह जगरिया, प्रवीण शाक्य, रोहित तिवारी, आशिक खान,रॉबिन खटाना, सत्यवीर सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सूरौठ कस्बे में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित, आगामी पंचायत व निकाय चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन सूरौठ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को सूरौठ स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन वाटिका धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरौठ द्वारा संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शनिवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया।बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, हिंडौन विधायक अनीता जाटव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रिंकू जाटव सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- यह कचरा हमेशा पड़ा रहता है रास्ते में निकलने वाले को दिक्कत होता है कृपया करके इसको साफ करें1
- हिण्डोन की जनता का गुस्सा उफान पर प्रशासन नहीं चेता तो होगा बड़ा आंदोलन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के नाकारा भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं! प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी: "नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!" हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन: चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे। "न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी! हिण्डोन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं! प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी: "नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!" हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन: चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे। "न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी!2
- Mahadev aaj dusra din hai har har mahadev shambhu Kashi Vishwanath bhole ✨🖇️🎯1
- सरमथुरा में बंदरों का भारी आतंक @Bharat सरमथुरा में बंदरों का भारी आतंक @Bharat1
- बाड़ी पीपल के पेड़ पर झूलता मिला 50 वर्षीय मजदूर का शव, काम धंधे के ठप्प होने और कर्ज से परेशान था मृतक पप्पू खान, बाड़ी पीपल के पेड़ पर झूलता मिला 50 वर्षीय मजदूर का शव, काम धंधे के ठप्प होने और कर्ज से परेशान था मृतक पप्पू खान, आज दिन में गया था बकरियों के लिए पीपल के पत्ते तोड़ने, तिलुआ के अड्डा पर पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, कंट्रोल की सूचना को पुलिस पहुंची मौके पर, मृतक के शव को लाया गया अस्पताल, परिजनों की मौजूदगी में कराया पोस्टमार्टम, मृतक पप्पू ने तीन समूह से ले रखा था पौने दो लाख का कर्जा, कोतवाली थाना एसएचओ महेंद्र शर्मा कर रहे मामले की जांच।2