Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीपरी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 524 घरेलू सिलेंडर किए बरामद सीपरी बाजार पुलिस ने किया चोरी का बड़ा खुलासा, 524 घरेलू गैस सिलेंडर किये बरामद, सात लोगों को किया गिरफ्तार #JhansiPolice
Abhishek Jain
सीपरी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 524 घरेलू सिलेंडर किए बरामद सीपरी बाजार पुलिस ने किया चोरी का बड़ा खुलासा, 524 घरेलू गैस सिलेंडर किये बरामद, सात लोगों को किया गिरफ्तार #JhansiPolice
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by S News1
- झांसी। क्रिप्टो करेंसी में रुपए लगाकर दोगुना करने का लालच देकर संदीप सरावगी से पंद्रह लाख 75 हजार रुपए हड़पने वाले आरोपी शशांक श्रीवास्तव को अग्रिम जमानत देने से न्यायालय सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल की अदालत ने इनकार कर दिया। न्यायालय ने उसका अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिप्टो करेंसी में रुपए लगाकर दोगुना करने का लालच देते हुए शहर कोतवाली के पुरानी पसरठ निवासी संदीप सरावगी से पंद्रह लाख 75 हजार रुपए ले लिए थे। लेकिन कई महीने गुजरने के बाद भी पैसा दोगुना नहीं हुआ ओर न ही आरोपी ने संदीप सरावगी की दी हुई रकम वापस की। जिस पर संदीप सरावगी की तहरीर पर थाना नवाबाद पुलिस ने नैनागढ़ नगरा निवासी शशांक श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। आज आरोपी की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई। जिसकी सुनवाई के बाद अभियोजन की ओर से जमानत याचिका का विरोध किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोप गंभीर मानते हुए आरोपी को जमानत देने से इनकार कर उसका अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।1
- Post by Mohammad Irshad1
- झाँसी। अनिरुद्ध कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल ने जाखलौन रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन से संबंधित चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समयसीमा और संरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक अवधि के दौरान सभी कार्य तय समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा रेलवे के सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा अन्य विभागों की टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक संरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि जाखलौन-धौर्रा रेलखंड में तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में जाखलौन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद नई लाइन के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे इस खंड पर रेल यातायात अधिक सुचारु, सुरक्षित और सक्षम बन सकेगा। परियोजना के पूर्ण होने से भविष्य में ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ेगी, यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई के लिए भी बेहतर एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।1
- Post by News24harkhabar1
- Post by ARIF mansoori2
- बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ मोहल्ले वासी हो रहे परेशान बच्चे नहीं दे पा रहे परीक्षाएं1
- Post by S News1