logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिकैतनगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की पद परिवर्तन की मांग टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत टिकैतनगर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर अपने ही रिश्तेदार के साथ बदसलूकी, मारपीट और दबंगई करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल से मांग की है कि यहां के अध्यक्ष पद पर बदलाव कर किसी जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त किया जाए, अन्यथा किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। पीड़ित सुनील गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई से किराए पर एक दुकान लेकर उसमें व्यवसाय शुरू करने की तैयारी की थी और एक दिन पहले दुकान में ताला लगाया था। आरोप है कि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज शाह ने रात में जबरन दुकान पर अपना ताला लगा दिया। सुबह जब सुनील गुप्ता ने दुकान का ताला देखा तो उन्होंने उसे हटाया, जिससे नाराज होकर सूरज शाह ने बीच बाजार उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज की गई और उनकी छोटी बेटी के साथ भी बदतमीजी करने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि सूरज शाह लगातार धमकी देते रहे और दबंगई दिखाते रहे। पीड़ित का आरोप है कि सूरज शाह दुकान पर कब्जा करना चाहते थे और इसी कारण उन्हें तथा उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। #Barabanki #TiketNagar #UPPolice #BarabankiPolice #DMBarabanki #SPBarabanki #COBarabanki #TiketNagarPolice #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #Justice #LawAndOrder #UdyogVyaparMandal

2 hrs ago
user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
2 hrs ago

टिकैतनगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की पद परिवर्तन की मांग टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत टिकैतनगर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर अपने ही रिश्तेदार के साथ बदसलूकी, मारपीट और दबंगई करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल से मांग की है कि यहां के अध्यक्ष पद पर बदलाव कर किसी जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त किया जाए, अन्यथा किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। पीड़ित सुनील गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई से किराए पर एक दुकान लेकर उसमें व्यवसाय शुरू करने की तैयारी की थी और एक दिन पहले दुकान में ताला लगाया था। आरोप है कि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज शाह ने रात में जबरन दुकान पर अपना ताला लगा

3c391468-d2cf-4ecb-a38e-9e919b67ec56

दिया। सुबह जब सुनील गुप्ता ने दुकान का ताला देखा तो उन्होंने उसे हटाया, जिससे नाराज होकर सूरज शाह ने बीच बाजार उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज की गई और उनकी छोटी बेटी के साथ भी बदतमीजी करने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि सूरज शाह लगातार धमकी देते रहे और दबंगई दिखाते रहे। पीड़ित का आरोप है कि सूरज शाह दुकान पर कब्जा करना चाहते थे और इसी कारण उन्हें तथा उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। #Barabanki #TiketNagar #UPPolice #BarabankiPolice #DMBarabanki #SPBarabanki #COBarabanki #TiketNagarPolice #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #Justice #LawAndOrder #UdyogVyaparMandal

More news from Barabanki and nearby areas
  • 🚨 मुख्यमंत्री आगमन को लेकर टिकैतनगर में तैयारियां तेज, देखिए जिस जगह पर सभा संबोधित करेंगे पंडाल के चल रही है जबरदस्ती यारी,,👇 बराबर हमारे साथ देखिए कार्यक्रम के रूपरेखा और तैयारी 👇👇👇👇 #YogiAdityanath #SatishSharma #UPGovernment #Barabanki #TiketNagar #Dariyabad #UPPolice #DMBarabanki #SPBarabanki #COBarabanki #BreakingNews #UPNews
    1
    🚨 मुख्यमंत्री आगमन को लेकर टिकैतनगर में तैयारियां तेज,
देखिए जिस जगह पर सभा संबोधित करेंगे पंडाल के चल रही है जबरदस्ती यारी,,👇
बराबर हमारे साथ देखिए कार्यक्रम के रूपरेखा और तैयारी 👇👇👇👇
#YogiAdityanath #SatishSharma #UPGovernment #Barabanki #TiketNagar #Dariyabad #UPPolice #DMBarabanki #SPBarabanki #COBarabanki #BreakingNews #UPNews
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
    1 hr ago
  • Post by Omkar Verma
    1
    Post by Omkar Verma
    user_Omkar Verma
    Omkar Verma
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अब योगी को रोकने की दी धमकी बृजभूषण के तेवर से अखिलेश हैरान ! योगी भी परेशान . अब क्या होगा अंजाम पहले योगी के खास को बंधक बनाया, अब योगी के खिलाफ हल्लाबोल का नया तरीका अपनाया, तेवर देख हर कोई रह गया हैरान, दिल्ली तक छाई बृजभूषण की चर्चा ?
    1
    अब योगी को रोकने की दी धमकी  बृजभूषण के तेवर से अखिलेश  हैरान !  योगी भी परेशान . अब क्या होगा अंजाम  
पहले योगी के खास को बंधक बनाया, अब योगी के खिलाफ हल्लाबोल का नया तरीका अपनाया, तेवर देख हर कोई रह गया हैरान, दिल्ली तक छाई बृजभूषण की चर्चा ?
    user_New_star_Gonda
    New_star_Gonda
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना सुबेहा पर पंजीकृत अभियोग की पेशी पर मा0 न्यायालय में आये अभियुक्त के कोर्ट के समक्ष पेश होने से पूर्व ही भाग जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट-*
    1
    *थाना सुबेहा पर पंजीकृत अभियोग की पेशी पर मा0 न्यायालय में आये अभियुक्त के कोर्ट के समक्ष पेश होने से पूर्व ही भाग जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट-*
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट -*
    1
    *स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट -*
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    5 hrs ago
  • संत कबीर आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब 50वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा, साधु-संतों संग पहुंचे अपर मुख्य सचिव मसौली/बाराबंकी। संत कबीर आश्रम मुंजापुर में सद्गुरु विशाल देव साहेब की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भजन-कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आश्रम परिसर “संत कबीर साहेब की जय” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने समाज में बढ़ते वैमनस्य और युवाओं के भटकाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा— “आज समाज जाति और धर्म के नाम पर बंटता जा रहा है, वहीं युवा पीढ़ी नशे और गलत संगत की ओर बढ़ रही है। संतों की वाणी और संस्कार ही युवाओं को सही दिशा दे सकते हैं। जब मन पर नियंत्रण होगा और ईश्वर से जुड़ाव बनेगा, तभी सच्ची शांति मिलेगी।” संत निष्ठा साहेब ने पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा— “घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए परमात्मा का स्मरण करना आवश्यक है। माता-पिता की अच्छी सोच और संस्कार ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं। ऐसे संस्कार आगे चलकर परिवार और समाज का नाम रोशन करते हैं।” ट्रस्ट अध्यक्ष महंत आलोक दास ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संत प्रांजल दास ने किया। इस अवसर पर निर्वतमान विधायक शरद अवस्थी, मद्य निषेध अधिकारी एल. राजवंशी, नागेश सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन न सिर्फ सामाजिक समरसता बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं को गलत रास्तों से बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
    4
    संत कबीर आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब 50वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा, साधु-संतों संग पहुंचे अपर मुख्य सचिव
मसौली/बाराबंकी।
संत कबीर आश्रम मुंजापुर में सद्गुरु विशाल देव साहेब की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भजन-कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आश्रम परिसर “संत कबीर साहेब की जय” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने समाज में बढ़ते वैमनस्य और युवाओं के भटकाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा—
“आज समाज जाति और धर्म के नाम पर बंटता जा रहा है, वहीं युवा पीढ़ी नशे और गलत संगत की ओर बढ़ रही है। संतों की वाणी और संस्कार ही युवाओं को सही दिशा दे सकते हैं। जब मन पर नियंत्रण होगा और ईश्वर से जुड़ाव बनेगा, तभी सच्ची शांति मिलेगी।”
संत निष्ठा साहेब ने पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा—
“घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए परमात्मा का स्मरण करना आवश्यक है। माता-पिता की अच्छी सोच और संस्कार ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं। ऐसे संस्कार आगे चलकर परिवार और समाज का नाम रोशन करते हैं।”
ट्रस्ट अध्यक्ष महंत आलोक दास ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संत प्रांजल दास ने किया।
इस अवसर पर निर्वतमान विधायक शरद अवस्थी, मद्य निषेध अधिकारी एल. राजवंशी, नागेश सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन न सिर्फ सामाजिक समरसता बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं को गलत रास्तों से बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराई रेडियम न होने से हुआ हादसा, चालक सुरक्षित, यातायात प्रभावित* बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। महमूदाबाद की ओर से आ रही इस डिवाइडर में रेडियम न होने के कारण चालक डिवाइडर का सही आकलन नहीं कर पाया, जिससे यह हादसा हुआ। तेज गति के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना मिलने पर कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को पुनः सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रक पर रेडियम न होना दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों में अनिवार्य रूप से रेडियम लगाए जाने की मांग की है।
    3
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराई रेडियम न होने से हुआ हादसा, चालक सुरक्षित, यातायात प्रभावित*
बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। महमूदाबाद की ओर से आ रही इस डिवाइडर में रेडियम न होने के कारण चालक डिवाइडर का सही आकलन नहीं कर पाया, जिससे यह हादसा हुआ।
तेज गति के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
हालांकि, दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।
सूचना मिलने पर कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को पुनः सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रक पर रेडियम न होना दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों में अनिवार्य रूप से रेडियम लगाए जाने की मांग की है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 मुख्यमंत्री आगमन को लेकर टिकैतनगर में तैयारियां तेज 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुलहदेपुर कुटी आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और नगर पंचायत टिकैतनगर में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #YogiAdityanath #SatishSharma #UPGovernment #Barabanki #TiketNagar #Dariyabad #UPPolice #DMBarabanki #SPBarabanki #COBarabanki #BreakingNews #UPNews
    1
    🚨 मुख्यमंत्री आगमन को लेकर टिकैतनगर में तैयारियां तेज
10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुलहदेपुर कुटी आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।
उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और नगर पंचायत टिकैतनगर में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#YogiAdityanath #SatishSharma #UPGovernment #Barabanki #TiketNagar #Dariyabad #UPPolice #DMBarabanki #SPBarabanki #COBarabanki #BreakingNews #UPNews
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.