logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर परिषद ने लिया संज्ञान, सार्वजनिक मूत्रालय के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान, रहवासियों को मिली राहत रामपुरा - बुरहानी हॉस्पिटल के समीप नगर परिषद द्वारा बनाए गए सार्वजनिक मूत्रालय के आसपास घनी झाड़ियों और साफ-सफाई के अभाव की समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने सार्वजनिक मूत्रालय के आसपास उगी घनी झाड़ियों एवं गंदगी की सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ किया। सफाई कार्य होने से यहां आने-जाने वाले स्कूली बच्चों, अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों तथा आसपास के दुकानदारों को राहत मिली है। साथ ही झाड़ियों के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के पनपने की आशंका से भी लोगों को राहत मिली। नगरवासियों ने समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति, सफाई दरोगा जफर हुसैन एवं स्वच्छता रक्षक राम सिंह चंद्रावत के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा समय रहते सफाई अभियान चलाकर जनहित की समस्या का समाधान किया गया, जो सराहनीय कदम है। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि सार्वजनिक मूत्रालय सहित नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नियमित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाएगी, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई के लिए नगर परिषद की पहल की नगरवासियों ने सराहना की।

17 hrs ago
user_Rampura News Express
Rampura News Express
Farmer रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago
4bfe6766-8bb9-461b-94df-0881864fa4eb

नगर परिषद ने लिया संज्ञान, सार्वजनिक मूत्रालय के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान, रहवासियों को मिली राहत रामपुरा - बुरहानी हॉस्पिटल के समीप नगर परिषद द्वारा बनाए गए सार्वजनिक मूत्रालय के आसपास घनी झाड़ियों और साफ-सफाई के अभाव की समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने सार्वजनिक मूत्रालय के आसपास उगी घनी झाड़ियों एवं गंदगी की सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ किया। सफाई कार्य होने से यहां आने-जाने वाले स्कूली बच्चों, अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों तथा आसपास के दुकानदारों को राहत मिली है। साथ ही झाड़ियों के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के पनपने की आशंका से भी लोगों को राहत मिली। नगरवासियों ने समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति, सफाई दरोगा जफर हुसैन एवं स्वच्छता रक्षक राम सिंह चंद्रावत के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा समय रहते सफाई अभियान चलाकर जनहित की समस्या का समाधान किया गया, जो सराहनीय कदम है। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि सार्वजनिक मूत्रालय सहित नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नियमित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाएगी, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई के लिए नगर परिषद की पहल की नगरवासियों ने सराहना की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रामपुरा - अरावली पर्वत की गोद मे विराजमान भगवान केदारेश्वर महादेव के पावन धाम पर शंकरलाल गुर्जर इंचार्ज एवं अविनाश ग्रुप मित्र मंडल के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया गया
    1
    रामपुरा - अरावली पर्वत की गोद मे  विराजमान भगवान केदारेश्वर महादेव के पावन धाम पर शंकरलाल गुर्जर इंचार्ज एवं अविनाश ग्रुप मित्र मंडल के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया गया
    user_Rampura News Express
    Rampura News Express
    Farmer रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • तहसील गरोठ के ग्राम बोलिया में कल रात्रि से ही जोरदार बारिश
    1
    तहसील गरोठ के ग्राम बोलिया में कल रात्रि से ही जोरदार बारिश
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मन्दसौर जिला कलेक्टर दिव्यांकसिंह, बरसते पानी मे निकले, शहर का लिया जायजा... आधी रात को सड़कों पर उतरे नवागत मन्दसौर जिला कलेक्टर दिव्यांकसिंह अतिवृष्टि के बीच शहर का लिया जायजा मंदसौर। अत्यधिक बारिश के चलते मंदसौर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह आधी रात को ही अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली,
    1
    मन्दसौर जिला कलेक्टर दिव्यांकसिंह, बरसते पानी मे निकले, शहर का लिया जायजा...
आधी रात को सड़कों पर उतरे नवागत मन्दसौर जिला कलेक्टर दिव्यांकसिंह अतिवृष्टि के बीच शहर का लिया जायजा
मंदसौर। अत्यधिक बारिश के चलते मंदसौर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह आधी रात को ही अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली,
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नन्हे हाथों का हरियाली संकल्प बी.आर. संस्था ने दिया पर्यावरण जागरूकता संदेश नीमच। की बी.आर. संस्था फाउंडेशन ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, शाहपुरा में 'उत्सव अभियान' के तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका नेतृत्व बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत ने किया। संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फिजूलखर्ची के बजाय जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया।
    1
    नन्हे हाथों का हरियाली संकल्प बी.आर. संस्था ने दिया पर्यावरण जागरूकता संदेश
नीमच। की बी.आर. संस्था फाउंडेशन ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, शाहपुरा में 'उत्सव अभियान' के तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका नेतृत्व बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत ने किया। संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फिजूलखर्ची के बजाय जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • NEWS:-पिपलिया स्टेशन पर रेल सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध मनासा।पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न रेल समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को रेल सुविधा विस्तार समिति के बैनर तले नगर व क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे स्टेशन स्थित बालाजी मंदिर पर समिति सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर रेलवे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की कामना की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए क्षेत्रवासी स्टेशन कार्यालय पहुंचे और मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिपलिया स्टेशन क्षेत्र का महत्वपूर्ण कृषि, व्यापारिक एवं आवागमन का केंद्र है। यह स्टेशन आसपास के दर्जनों गांवों एवं कस्बों के लिए प्रमुख रेल संपर्क माध्यम है। क्षेत्र के किसान अपनी कृषि उपज के परिवहन, व्यापारी व्यापारिक कार्यों, विद्यार्थी शिक्षा तथा श्रमिक एवं कर्मचारी रोजगार एवं दैनिक आवागमन के लिए इसी स्टेशन पर निर्भर हैं। इसके अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कारणों से भी बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन यहां से रेल यात्रा करते हैं। समिति ने कहा कि इसके बावजूद पिपलिया स्टेशन पर कई आवश्यक रेल सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यात्री ट्रेनों के पर्याप्त ठहराव नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी रहती है, जिससे समय एवं धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है।क्षेत्रवासियों ने रेलवे से पिपलिया स्टेशन पर प्रमुख यात्री ट्रेनों के ठहराव शुरू करने, बंद किए गए ठहरावों को पुनः बहाल करने तथा स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    1
    NEWS:-पिपलिया स्टेशन पर रेल सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध
मनासा।पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न रेल समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को रेल सुविधा विस्तार समिति के बैनर तले नगर व क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे स्टेशन स्थित बालाजी मंदिर पर समिति सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर रेलवे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की कामना की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए क्षेत्रवासी स्टेशन कार्यालय पहुंचे और मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिपलिया स्टेशन क्षेत्र का महत्वपूर्ण कृषि, व्यापारिक एवं आवागमन का केंद्र है। यह स्टेशन आसपास के दर्जनों गांवों एवं कस्बों के लिए प्रमुख रेल संपर्क माध्यम है। क्षेत्र के किसान अपनी कृषि उपज के परिवहन, व्यापारी व्यापारिक कार्यों, विद्यार्थी शिक्षा तथा श्रमिक एवं कर्मचारी रोजगार एवं दैनिक आवागमन के लिए इसी स्टेशन पर निर्भर हैं। इसके अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कारणों से भी बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन यहां से रेल यात्रा करते हैं।
समिति ने कहा कि इसके बावजूद पिपलिया स्टेशन पर कई आवश्यक रेल सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यात्री ट्रेनों के पर्याप्त ठहराव नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी रहती है, जिससे समय एवं धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है।क्षेत्रवासियों ने रेलवे से पिपलिया स्टेशन पर प्रमुख यात्री ट्रेनों के ठहराव शुरू करने, बंद किए गए ठहरावों को पुनः बहाल करने तथा स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नीमच में जनसुनवाई शिविर, 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नीमच में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में 25 अगस्त को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की 12 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। वहीं करीब 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।
    1
    नीमच में जनसुनवाई शिविर, 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण

नीमच में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में 25 अगस्त को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की 12 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। वहीं करीब 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • MP - देर रात कलेक्टर दिव्यांक सिंह भी धानमंडी क्षेत्र पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया... आधी रात को सड़कों पर उतरे नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह अतिवृष्टि के बीच शहर का लिया जायजा मन्दसौर अत्यधिक बारिश के चलते मन्दसौर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह आधी रात को ही अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
    1
    MP - देर रात कलेक्टर दिव्यांक सिंह भी धानमंडी क्षेत्र पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया...
आधी रात को सड़कों पर उतरे नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह अतिवृष्टि के बीच शहर का लिया जायजा
मन्दसौर अत्यधिक बारिश के चलते मन्दसौर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह
आधी रात को ही अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर वन में रामपुरा में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    1
    नगर वन में रामपुरा में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    user_Rampura News Express
    Rampura News Express
    Farmer रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.