logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंद्रटांडी दुर्गा मंदिर में पूजा समिति का गठन, पार्थ सारथी आचार्य बने अध्यक्ष* सरायकेला - सरायकेला स्थित इंद्रटांडी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें इंद्रटांडी के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। सर्वसम्मति से दुर्गापूजा आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। पार्थ सारथी आचार्य को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं बबन सिंह, प्रभात कुमार सतपथी, देवराज सारंगी, अर्थो दास एवं दीपक पाणिग्रही को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शंभू आचार्य को सचिव, मलय आचार्य को सह सचिव, रंजीत कुमार आचार्य को कोषाध्यक्ष तथा तपन आचार्य को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुबोध पाणिग्रही, राज बागची, सनद आचार्य, दिलीप आचार्य, उज्ज्वल सिंह एवं ताराचंद राणा को संरक्षक बनाया गया। वहीं शिवू पाणिग्रही, विष्णु देव आचार्य, शिवम नायक, राकेश आचार्य, संजय सारंगी, गणेश मिश्रा एवं सनत आचार्य समेत करीब 100 लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इंद्रटांडी के सभी निवासी दुर्गापूजा आयोजन में सदस्य के रूप में शामिल होंगे। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पूजा महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जल्द ही विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। स्थानीय लोगों ने भी पूजा आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

1 day ago
user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
1 day ago
2afbf69a-d200-430c-bcb6-bf10377424f3

इंद्रटांडी दुर्गा मंदिर में पूजा समिति का गठन, पार्थ सारथी आचार्य बने अध्यक्ष* सरायकेला - सरायकेला स्थित इंद्रटांडी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें इंद्रटांडी के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। सर्वसम्मति से दुर्गापूजा आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। पार्थ सारथी आचार्य को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं बबन सिंह, प्रभात कुमार सतपथी, देवराज सारंगी, अर्थो दास एवं दीपक पाणिग्रही को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शंभू आचार्य को सचिव, मलय आचार्य को सह सचिव, रंजीत कुमार आचार्य को कोषाध्यक्ष तथा तपन आचार्य को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुबोध पाणिग्रही, राज बागची, सनद आचार्य, दिलीप आचार्य, उज्ज्वल सिंह एवं ताराचंद राणा को संरक्षक बनाया गया। वहीं शिवू पाणिग्रही, विष्णु देव आचार्य, शिवम नायक, राकेश आचार्य, संजय सारंगी, गणेश मिश्रा एवं सनत आचार्य समेत करीब 100 लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इंद्रटांडी के सभी निवासी दुर्गापूजा आयोजन में सदस्य के रूप में शामिल होंगे। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पूजा महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जल्द ही विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। स्थानीय लोगों ने भी पूजा आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • 🚨मंझगांव के घोड़ा बांदा में पुलिया से नीचे गिरी बाइक, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मंझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ा बांदा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को उसके गांव पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बांदा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दुर्घटना में पीतम के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डियां भी टूट गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मंझगांव अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घायल पति को लेकर अकेले चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि पत्नी अकेली होने के कारण गंभीर रूप से घायल पति को जमशेदपुर ले जाने में असमर्थ थी। इसी बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पीतम गोप की मौत हो गई। #मंझगांव #घोड़ाबांदा #सड़कहादसा #चाईबासा #Manjgaon #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews
    1
    🚨मंझगांव के घोड़ा बांदा में पुलिया से नीचे गिरी बाइक, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
मंझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ा बांदा गांव में सोमवार की शाम  अनियंत्रित मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार  गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के  में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को उसके गांव पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बांदा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दुर्घटना में पीतम के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डियां भी टूट गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मंझगांव अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घायल पति को लेकर अकेले चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचीं।
सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि पत्नी अकेली होने के कारण गंभीर रूप से घायल पति को जमशेदपुर ले जाने में असमर्थ थी। इसी बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पीतम गोप की मौत हो गई।
#मंझगांव #घोड़ाबांदा #सड़कहादसा  #चाईबासा
#Manjgaon #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना चाईबासा : हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना
    1
    हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना
चाईबासा : हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    23 hrs ago
  • #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... #viraL #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... सराईकेला खरसवाँ जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र की चांडिल डैम रोड पर स्थित नया आईवी भवन में "चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच " की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की। #chandilnews #chandildam #jiladarpan
    1
    #seraikellakharswan  : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू....
#viraL
#seraikellakharswan  : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू....
सराईकेला खरसवाँ जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र की चांडिल डैम रोड पर स्थित नया आईवी भवन में "चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच " की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की।
#chandilnews
#chandildam
#jiladarpan
    user_Jila Darpan
    Jila Darpan
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
  • *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*
    1
    *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*
    user_Gautam Raftaar media
    Gautam Raftaar media
    बुंडू, रांची, झारखंड•
    13 hrs ago
  • 18 सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी-मूलवासी, SDO को दी गई रैली की सूचना वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली शांतिपूर्ण रैली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सरायकेला को विधिवत सूचना पत्र सौंप दिया गया है। भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में पद्म विभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव तथा स्टेडियम गेट पर “गुरुजी शिबू सोरेन गेट” लगाए जाने को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। स्पष्ट है कि यह विरोध दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रतिमा स्थापना के स्थान और भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए है। मांग है कि दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।
    1
    18 सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी-मूलवासी, SDO को दी गई रैली की सूचना
वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली शांतिपूर्ण रैली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सरायकेला को विधिवत सूचना पत्र सौंप दिया गया है।
भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में पद्म विभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव तथा स्टेडियम गेट पर “गुरुजी शिबू सोरेन गेट” लगाए जाने को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा रही है।
स्पष्ट है कि यह विरोध दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रतिमा स्थापना के स्थान और भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए है। मांग है कि दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।
    user_Saranda News25
    Saranda News25
    पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    1 hr ago
  • खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न। कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।
    1
    खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न।
कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    15 min ago
  • गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास
    1
    गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    12 hrs ago
  • चाईबासा में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र चाईबासा शहर के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गणपति देव की पूजा-अर्चना भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। गणेश उत्सव को लेकर शहर के टुंगरी स्थित शिव शंकर क्लब, गाड़ीखाना चौक, बड़ी बाजार गणेश मंदिर, सदर बाजार टेलीफोन एक्सचेंज और पुलहातू में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य एवं भावपूर्ण प्रतिमा के साथ आकर्षक प्रकाश सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा-अर्चना को लेकर खासकर नवयुवकों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणपति देव की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। टुंगरी ओवरब्रिज के बगल में शिव शंकर क्लब द्वारा गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल तक जाने वाले मार्ग पर आकर्षक प्रकाश सज्जा वाले कई तोरण द्वार बनाए गए हैं। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से 18 सितंबर तक दोपहर में पूड़ी, पुलाव, खीर, मालपुआ आदि प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। पंडाल की भव्य सजावट, गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा और प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हैशटैग: #गणेशउत्सव #गणपतिबप्पा #चाईबासा #गणेशपूजा #झारखंड #GaneshUtsav #GanpatiBappa #Chaibasa #GaneshPuja #KolhanBreakingNews
    1
    चाईबासा में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
चाईबासा शहर के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गणपति देव की पूजा-अर्चना भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। गणेश उत्सव को लेकर शहर के टुंगरी स्थित शिव शंकर क्लब, गाड़ीखाना चौक, बड़ी बाजार गणेश मंदिर, सदर बाजार टेलीफोन एक्सचेंज और पुलहातू में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं।
पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य एवं भावपूर्ण प्रतिमा के साथ आकर्षक प्रकाश सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा-अर्चना को लेकर खासकर नवयुवकों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणपति देव की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
टुंगरी ओवरब्रिज के बगल में शिव शंकर क्लब द्वारा गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल तक जाने वाले मार्ग पर आकर्षक प्रकाश सज्जा वाले कई तोरण द्वार बनाए गए हैं।
गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से 18 सितंबर तक दोपहर में पूड़ी, पुलाव, खीर, मालपुआ आदि प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। पंडाल की भव्य सजावट, गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा और प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
हैशटैग:
#गणेशउत्सव #गणपतिबप्पा #चाईबासा #गणेशपूजा #झारखंड
#GaneshUtsav #GanpatiBappa #Chaibasa #GaneshPuja #KolhanBreakingNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.