Shuru
Apke Nagar Ki App…
@Tejaji Short is live @Tejaji Short is live
Hanuman Choudhary
@Tejaji Short is live @Tejaji Short is live
- Hanuman Choudharyअजमेर, अजमेर, राजस्थान@Tejaji Short is live2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर के केसरपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गांव के कुएं में मिला। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद युवक को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल की मोर्चरी में पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई है, ताकि युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पूरे गांव में घटना को लेकर तनाव और शोक का माहौल है।1
- कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों ने आज पट्टों की मांग को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में बस्तीवासियों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द से जल्द पट्टे जारी करने की मांग की, ताकि लोगों को स्थायी आवास का अधिकार मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से ये परिवार कच्ची बस्तियों में रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का मालिकाना हक नहीं मिला है। इस दौरान यह भी बताया गया कि आगामी दिनों में जवाहर रंगमंच से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगी। रैली के माध्यम से बस्तीवासी अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रेस वार्ता में सरकार द्वारा ईदगाह बाईपास रोड को 200 फीट चौड़ा करने की योजना का भी विरोध किया गया। बस्तीवासियों का कहना है कि इस योजना के तहत कई घरों को तोड़ा जाएगा, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि लोगों के घर तोड़ने के बजाय कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाए, ताकि विकास कार्य भी हो और गरीब परिवारों को नुकसान भी न उठाना पड़े।1
- वार्ड 45 स्थित चोरों का आतंक जारी, लगातार हो रही है चोरियां, इसको लेकर पूर्व पार्षद ने जताई नाराजगी, पहुंचे अलवर गेट थाने, कहा पुलिस नहीं कर रही किसी तरह की सुनवाई, पूर्व में भी दी थी मामले में शिकायत, लोहे की जालियां सहित कई चीजे चुराई, सीसीटीवी में भी दिखाई दिए अज्ञात चोर, आज फिर अलवर गेट थाने पहुंच कर दी मामले की शिकायत, कहां लगातार 6 महीना से हो रही है चोरियां।।1
- @Tejaji Short is live1
- Gurgaon1
- ग्राम रामसर में महाशिवरात्रि की धूम, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा गांव1
- 📍 ब्यावर जिले के निकट सराधना रीको बेरी में भैरूं बाबा का भव्य मेला आज सराधना रीको बेरी वाले भैरूं बाबा का मेला बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भैरूं बाबा के धोक लगाकर झंडा चढ़ाया तथा अपनी मनोकामनाएं मांगी। मेले में छोटे-छोटे बच्चों ने चाट-पकौड़ों का जमकर आनंद लिया। वहीं डीजे की गाड़ियों के साथ श्रद्धालुओं ने धूमधाम से नाचते हुए झंडा फहराया और बाबा के जयकारे लगाए। भैरूं बाबा के भोपा जी फिरोज भाई सबलपुरा ने बताया कि यह मेला हर साल इसी तरह आयोजित किया जाता है। मौके पर मेला कमेटी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे और विधिवत भैरूं बाबा की आरती व पूजा-अर्चना की गई। 📌 लोकल टैगिंग: सराधना, ब्यावर, , राजस्थान 🏷️ #ब्यावर #सराधना #भैरूंबाबा #राजस्थान #लोकलन्यूज #मेला #आपकीआवाज 🗣️@ राजू — आपकी आवाज1
- अजमेर के वार्ड 45 में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। ताज़ा मामला नालों पर लगी लोहे की जालियों को उखाड़कर चोरी करने का है, जिसकी पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कब तक वार्ड 45 के लोग इस तरह की घटनाओं से परेशान होते रहेंगे?1