सरकारी आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप, दो महिलाओं ने समाधान दिवस में दी शिकायत सरकारी आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप, दो महिलाओं ने समाधान दिवस में दी शिकायत सिकंदरा कानपुर देहात कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान सरकारी आवास दिलाने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है। विकासखंड राजपुर क्षेत्र के ग्राम अफसरिया की दो महिलाओं ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता इमराना पत्नी मुफीस ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के सहयोगी द्वारा सरकारी आवास स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर उनसे कुल 15,000 रुपये लिए गए। उनका कहना है कि रकम देने के बावजूद काफी समय बीत जाने पर भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ और न ही पैसा वापस किया गया। वहीं दूसरी शिकायतकर्ता गुलफ्शा पत्नी नौशाद ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनसे 10,000 रुपये आवास दिलाने के नाम पर लिए गए, लेकिन आज तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। मांग करने पर टालमटोल जवाब दिए जाने की बात भी कही गई है। दोनों महिलाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, दिए गए रुपये वापस दिलाने तथा पात्रता के आधार पर सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। समाधान दिवस में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच की बात कही जा रही है।
सरकारी आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप, दो महिलाओं ने समाधान दिवस में दी शिकायत सरकारी आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप, दो महिलाओं ने समाधान दिवस में दी शिकायत सिकंदरा कानपुर देहात कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान सरकारी आवास दिलाने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है। विकासखंड राजपुर क्षेत्र के ग्राम अफसरिया की दो महिलाओं ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता इमराना पत्नी मुफीस ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के सहयोगी द्वारा सरकारी आवास स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर उनसे कुल 15,000 रुपये लिए गए। उनका कहना है कि रकम देने के बावजूद काफी समय बीत जाने पर भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ और न ही पैसा वापस किया गया। वहीं दूसरी शिकायतकर्ता गुलफ्शा पत्नी नौशाद ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनसे 10,000 रुपये आवास दिलाने के नाम पर लिए गए, लेकिन आज तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। मांग करने पर टालमटोल जवाब दिए जाने की बात भी कही गई है। दोनों महिलाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, दिए गए रुपये वापस दिलाने तथा पात्रता के आधार पर सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। समाधान दिवस में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच की बात कही जा रही है।
- *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मैथा में हुआ जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस।* *जनपद के सभी तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सुनी गई शिकायतें* *जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई खतौनी* कानपुर देहात!आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मैथा में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित किए जाने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए आईजीआरएस, तहसील दिवस, माननीय जनप्रतिनिधियों के संदर्भ तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जनसुनवाई में विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा खतौनी से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कराई गई तथा सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यदिवस प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें, शिकायतकर्ताओं से मधुर व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, उप जिलाधिकारी मैथा राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सहार/औरैया के थाना सहायल क्षेत्र के गांव सूख में देर रात अज्ञात हमलावर ने भेड़ों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 15 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।1
- औरैया जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने अजीतमल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के समस्या संबंधी आवेदन पत्रों को लेकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदन पत्रों को प्राप्त कर अंकित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय सत्यापन कर संबंधित पक्षों से वार्ता/ संवाद करते हुए नियमानुसार संतुष्टि पूर्ण समाधान निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की अनियमितता व शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायती संदर्भों के निस्तारण के साक्ष्य के रूप में गवाहों के हस्ताक्षर/फोटो ग्राफी/वीडियो अवश्य सुरक्षित कर लें जिससे किसी भी पक्ष द्वारा आरोप/प्रत्यारोप न लगाये जा सके। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 106 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थिनी पूनम पत्नी राजकुमार निवासी जगन्नाथपुर ने प्रार्थना पर देते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थिनी का मीटर संख्या 1257 30 224 है जो 10 वर्ष पूर्व में कनेक्शन हुआ था जिसका समय पर बिल जमा कर रही हूं उसके बावजूद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्रार्थिनी के नाम से चोरी का फर्जी तरीके से 23310 का चालान कर दिया गया है इसकी शिकायत मैंने उपखंड विद्युत अजीतमल एवं औरैया में की लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थिनी को न्याय दिलाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत औरैया को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण की जांच कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रार्थिनी नीतू पत्नी स्व0 शेर सिंह निवासी चपटा ने आवेदन पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी एक गरीब व निराश्रित महिला है प्रार्थिनी की विधावा पेंशन वर्ष 2019 से लगातार आ रही थी परन्तु अब पेंशन बन्द हो जाने से अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण करने में कठिनाई का सामना करना पडा रहा है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरी विधावा पेंशन को पुनः चालू करवाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यवाही कर निस्ताण करना सुनिश्चित करें। प्रार्थी रामकिशन पुत्र रामनरायन निवासी प्रतापपुर ने आवेदन पत्र देते हुए अवगत करारया कि मौजा शाहबाजपुर अजीतमल में गाटा संख्या 68/67 कुम्हारगढा के नाम से खतौनी में दर्ज है। उक्त कुम्हारगढा से बराबर मिटटी खोदते जा रहे है अब विपक्षीगण सत्यभान राठौर पुत्र माखन लाल निवासी शहबाजपुर उक्त कुम्हारगढा से मिटटी खोदने से मना करते है और कुछ कहते है तो मारपीट पर आमादा हो जाते है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि कुम्हारगढा हेतु सुरक्षित भूमि करने की कृपा करें। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार अजीतमल को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण की जांच करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, उप जिलाधिकारी अजीतमल न्यायिक अरसला नाज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, नायब तहसीलदार अजीतमल प्रतिभा पाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।2
- जनपद में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। सदर एसडीएम अजय आनंद के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान अवैध रूप से मोरंग का परिवहन करते पाए गए तीन वाहनों को मौके पर रोका गया।1
- UGC कानून एवं जातिय आरक्षण पर एक छात्र के साथ डिबेट करते अपने बात रखते हुये क्या कहा और यदि आप सहमत है लाइक, कमेंट्स एवं बीडियो को शेयर तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिये कॉल करें -: 94124441742
- औरैया के थाना सहायल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नवीमोहन(सुख) में हुई भेडों की मृत्यु के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना ने बताया कि2
- ग्राम पंचायत कहिंजरी खुर्द में बदहाल सफाई व्यवस्था, ब्लॉक प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल कानपुर देहात के रसूलाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत कहिंजरी खुर्द में बदहाल सफाई व्यवस्था अब सीधे तौर पर ब्लॉक प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। गांव की नालियां महीनों से साफ नहीं हुईं। नालियों में उगी बड़ी-बड़ी घास पानी के बहाव को रोक रही है और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। गांव में बदबू, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गली-मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव में नहीं आते और नालियों की सफाई केवल कागजों तक सीमित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतें ब्लॉक कार्यालय में की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत बेहद खराब है। गांव के लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि ब्लॉक प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक चुप्पी साधे रहते हैं या फिर गांव की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइम्स दैनिक समाचार पत्र1
- डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में अजीतमल स्थित संगम सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।1