रियान बड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक दो घंटे जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से खेतों में पानी भर गया और कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्ते तथा संपर्क मार्ग जलभराव के कारण प्रभावित हुए। यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई, जो लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से लूणी नदी के बहाव क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है। लगातार वर्षा से नदी के जलस्तर और बहाव में तेजी आने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी के आलनियावास रपट से आगे बढ़ने की संभावना है। यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह बारिश जारी रहती है, तो लूणी नदी में अच्छी आवक हो सकती है। वर्षा से कपास सहित खरीफ की अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिली है, जिससे उनकी वृद्धि में तेजी आने की संभावना है। खेतों में पानी भरने से फसलों की सिंचाई की आवश्यकता कम होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, वर्षा का पानी जमीन में समाने से कुओं और अन्य जलस्रोतों के जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया ने बताया कि इस बार मानसून की बारिश अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई थी। हालांकि, बुधवार सुबह हुई तेज बारिश ने किसानों में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो नदी-नालों में पर्याप्त पानी आएगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा और आगामी फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। बोरानिया ने नदी के बहाव क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान लूणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए नदी और रपटों को पार करने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी का पालन करें। इस मौसमी बदलाव से क्षेत्र में गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। रियान बड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक दो घंटे जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से खेतों में पानी भर गया और कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्ते तथा संपर्क मार्ग जलभराव के कारण प्रभावित हुए। यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई, जो लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से लूणी नदी के बहाव क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है। लगातार वर्षा से नदी के जलस्तर और बहाव में तेजी आने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी के आलनियावास रपट से आगे बढ़ने की संभावना है। यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह बारिश जारी रहती है, तो लूणी नदी में अच्छी आवक हो सकती है। वर्षा से कपास सहित खरीफ की अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिली है, जिससे उनकी वृद्धि में तेजी आने की संभावना है। खेतों में पानी भरने से फसलों की सिंचाई की आवश्यकता कम होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, वर्षा का पानी जमीन में समाने से कुओं और अन्य जलस्रोतों के जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया ने बताया कि इस बार मानसून की बारिश अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई थी। हालांकि, बुधवार सुबह हुई तेज बारिश ने किसानों में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो नदी-नालों में पर्याप्त पानी आएगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा और आगामी फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। बोरानिया ने नदी के बहाव क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान लूणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए नदी और रपटों को पार करने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी का पालन करें। इस मौसमी बदलाव से क्षेत्र में गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।

- जेठाना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धर्मोकाड़ा में पूजा गैणा D/O श्याम सुंदर गैणा ने नवनियुक्त चतुर्थ श्रेणी सहायक पद पर कार्यभार ग्रहण किया, कार्यवाहक अध्यापक मुकेश जी ने कार्यभार ग्रहण करवाया । जेठाना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धर्मोकाड़ा में पूजा गैणा D/O श्याम सुंदर गैणा ने नवनियुक्त चतुर्थ श्रेणी सहायक पद पर कार्यभार ग्रहण किया, कार्यवाहक अध्यापक मुकेश जी ने कार्यभार ग्रहण करवाया ।1
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35A के विशेष प्रावधानों को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ क्रियान्वयन और संकल्प ने इस निर्णय को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को नई शक्ति प्रदान की। आज 7 वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से विकसित होती आधारभूत अधोसंरचना, बढ़ती कनेक्टिविटी, रिकॉर्ड पर्यटन, निवेश के अनुकूल वातावरण तथा युवाओं और महिलाओं के लिए बढ़ते अवसर इस ऐतिहासिक परिवर्तन के सशक्त प्रमाण हैं। राष्ट्रहित में लिया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला बना रहेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय की सातवीं वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! #Article370Abrogation1
- अजमेर दरगाह गेट नंबर 3 पर नैतिक गतिविधियों का आरोप खादिमों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग shorts #shorts अजमेर दरगाह गेट नंबर 3 पर नैतिक गतिविधियों का आरोप खादिमों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग1
- अजमेर। हज़रत मोहम्मद साहब के 1501वें जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 25 अगस्त को निकलने वाले पारंपरिक जुलूस की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी नरेंद्र मीणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी ने कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं माकूल रखी जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने तथा आयोजन समिति के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु जांगिड़ ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस के दौरान 650 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जुलूस मार्ग पर सुचारु आवागमन बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जाएंगे और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। बैठक में सूफी इंटरनेशनल के सचिव नवाब हिदायत उल्ला ने बताया कि जुलूस चांद दिखाई देने पर 25 अगस्त को सामाजिक समरसता के साथ निकाला जाएगा, जुलूस में स्वच्छता काख़ास ख्याल रखा जाएगा और व्यवस्था के लिए 1500 से अधिक स्वयं सेवक तैनात रहेंगे बैठक में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे। इस दौरान सूफी इंटरनेशनल के अध्यक्ष हाजी सरवर सिद्दीकी, अंजुमन सैय्यद जादगान के उपाध्यक्ष सैय्यद मुनव्वर चिश्ती, सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल,मौलाना अय्यूब कासमी, अंजुमन यादगार के सचिव शेखजादा लियाकत अली चिश्ती, काजी मुनव्वर अली, हुमायूं खान, सैय्यद मकसूद खुशहाली, अब्दुल नईम खान, सैय्यद मसूद मोईनी, आरिफ हुसैन, हाजी रईस कुरैशी, अहसान मिर्ज़ा, एस. एम. अकबर, अकबर घोसी, नफीस खान, सलाम खान, शेखजादा फहीम चिश्ती, हाजी शकील अब्बासी तथा शेखजादा ज़ीशान चिश्ती सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर जुलूस को सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।1
- link 🔗 like comment share subscribe follow up on this channel1
- *प्रदेश में 2,101.16 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 3,232 सड़कें* *उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति* *प्रदेश में 2,101.16 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 3,232 सड़कें* *उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति* *अजमेर में 73 करोड़ की राशि से बनेगी विभिन्न सड़कें* अजमेर, 05 अगस्त। प्रदेश में बेहतरीन सड़क कनेक्टिविटी स्थापित करने, आवागमन को सुगम बनाने तथा विकास को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की पालना में प्रदेश के 187 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3,232 सड़कों (मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल) के निर्माण के लिए 2,101.16 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कुल 6,418.43 किमी लंबी सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इससे उन क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा जहाँ सड़क संपर्क कमजोर रहा है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत अवसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार प्रदेश के प्रत्येक गाँव, कस्बे और शहर तक गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क पहुँचाने तथा विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। अजमेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 127.74 किमी लंबाई की 106 सड़कों के निर्माण के लिए 7,308 लाख (73.08 करोड़) रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 13.69 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,201 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 5.77 किमी मिसिंग लिंक सड़कों (547 लाख रु.) तथा 7.92 किमी नॉन-पैचेबल सड़कों (654 लाख रु.) के कार्य शामिल हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यों में वरुण सागर रोड गणेश मंदिर के पास से राज कॉलोनी होते हुए हाथीखेड़ा मार्ग (0.40 किमी, 44 लाख रु.), लोहागल कुम्हार मोहल्ला (0.17 किमी, 18 लाख रु.), माकड़वाली क्षेत्र की सड़कें (32 लाख रु.), वरुण सागर से अजयसर सड़क (0.35 किमी, 59.91 लाख रु.), काजीपुरा तेजाजी मंदिर से रतन पाचूजी मकान तक व रिटेनिंग वॉल (0.35 किमी, 38.48 लाख रु.), रावत कॉलोनी बोराज में लिंक सड़कें (0.50 किमी, 36.16 लाख रु.) शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में ईदगाह गली नं. 02 में (0.150 किमी, 18 लाख रु.), खाटू श्याम कॉलोनी गली नं. 01 में (0.20 किमी, 21 लाख रु.) रातीडांग सरकारी स्कूल से नंदा जी के मकान तक (0.60 किमी, 53.450 लाख रु.), सूर्यनगरी कॉलोनी (0.25 किमी, 23 लाख रु.), वार्ड 67 रघुनाथ मार्ग 02 में (0.30 किमी, 20 लाख रु.), चूड़ी बाजार कृष्णा टावर वाली गली (0.25 किमी, 22 लाख रु.), वार्ड 75 करणी नगर में (0.35 किमी, 43 लाख रु.), वार्ड 74 साकेत कॉलोनी में (0.50 किमी, 30 लाख रु.), वार्ड 5 भागचंद सोनी नगर में (0.45 किमी, 31 लाख रु.) व वार्ड 5 बजरंग कॉलोनी में (0.150 किमी, 15 लाख रु.) सड़कें स्वीकृत हुई हैं। नॉन-पैचेबल श्रेणी में हाथीखेड़ा मुख्य सड़क पर सीसी सड़क (0.50 किमी, 41 लाख रु.), बोराज मुख्य सड़क रिन्युअल (0.50 किमी, 55 लाख रु.), बस स्टैंड अंबेडकर सर्कल से अग्रसेन सर्कल (0.65 किमी, 55 लाख रु.), आनासागर सर्कुलर लिंक रोड (0.45 किमी, 30 लाख रु.), क्लॉक टावर थाने से पार्वती आयॅल मिल्स (0.40 किमी, 52 लाख रु.), वार्ड 3 कृष्णा विहार कॉलोनी में (0.75 किमी, 29.750 लाख रु.), पंचोली चौराहे से लक्ष्मी पैलेस में (0.50 किमी, 24.750 लाख रु.), रावत नगर मुख्य मार्ग (0.60 किमी, 54 लाख रु.), बांडी नदी से केसर स्वीट्स होकर शिव रेजीडेंसी (0.90 किमी, 91 लाख रु.), वार्ड 63 प्रताप नगर गेट से पुलिया (0.50 किमी, 17 लाख रु.), वार्ड 71 अर्बन हाट के पीछे(0.25 किमी, 19.50 लाख रु.), वार्ड 10 लांेगिया मोहल्ला (0.150 किमी, 12 लाख रु.), वार्ड 74 झूलेलाल पार्क की गलियां व गली न. 6 (0.57 किमी, 30 लाख रु.), वार्ड 68 हाथीभाटा मुख्य सड़क (0.40 किमी, 47 लाख रु.) एवं वरुण सागर रोड के विभिन्न क्षतिग्रस्त पैनल (0.80 किमी, 96 लाख रु.) का निर्माण किया जाएगा। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 15.95 किमी लंबाई की 25 नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए 1,191 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं का नवीनीकरण (1.50 किमी, 60 लाख रु.), ब्यावर रोड का नवीनीकरण एवं सब्जी मंडी से देवनारायण मंदिर तक चौड़ीकरण (1.00 किमी, 65 लाख रु.), बाबा रामदेव मंदिर से अमरचंद तंवर के मकान तक (0.30 किमी, 77 लाख रु.), कल्याणपुरा शमशान से स्कूल तक सीसी सड़क (0.45 किमी, 43 लाख रु.), वार्ड 34 एमएस ग्रीन गार्डन के पीछे (0.60 किमी, 50 लाख रु.), वार्ड 38, 39 नसीराबाद रोड धर्मेन्द्र मेहरा के मकान से बालूपुरा गांव तक नाली से नाली तक सड़क (0.95 किमी, 53 लाख रु.), वार्ड 51 लव कुश व जगदम्बा कॉलोनी मेन रोड (0.90 किमी, 65 लाख रु.), वार्ड 55, 56 गांधी नगर मोड़ से शमशान घाट तक सीसी सड़क (0.55 किमी, 56 लाख रु.), वार्ड 58 आनंद गार्डन क्षेत्र में सीसी सड़क (0.60 किमी, 37 लाख रु.), वार्ड 25 डीके पैलेस से राधा स्वामी सत्संग व वीर हनुमान मंदिर तक डामर सड़क (0.65 किमी, 62 लाख रु.), वार्ड 26 अजयनगर से फरीदाबाद (0.90 किमी, 47 लाख रु.), वार्ड 51 गंगा निवास में सीसी सड़क (0.46 किमी, 32 लाख रु.), वार्ड 28 न्यू गोविंद नगर गली नं. 11 तक (0.85 किमी, 33 लाख रु.), वार्ड 29 संस्कार कॉलोनी पुलिया से टेकड़ी तक (0.35 किमी, 55 लाख रु.), वार्ड 37 लवली हेयर सैलून के पास (0.43 किमी, 32 लाख रु.), वार्ड 37 राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज माखुपुरा की समस्त सड़कें (1.85 किमी, 70 लाख रु.), वार्ड 42 अंजता पुलिया शिव शक्ति मंदिर से अलवर गेट चौराहे तक (0.50 किमी, 61 लाख रु.), वार्ड 45 नारायण सिंह जी के मकान से रेलवे लाइन तक (0.35 किमी, 31 लाख रु.), वार्ड 46 शिव पार्वती गार्डन क्षेत्र (0.50 किमी, 40 लाख रु.), वार्ड 47 धोलाभाटा चौराहा बालाजी मंदिर से राजेश चौहान के मकान व चांद हलवाई क्षेत्र (0.39 किमी, 52 लाख रु.), वार्ड 52 अंबेडकर भवन से बालाजी मंदिर (0.33 किमी, 41 लाख रु.), वार्ड 53 नाहर का कुआं चौराहे से भेरूजी मंदिर (0.40 किमी, 41 लाख रु.), वार्ड 55 हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 3 पार्क से श्रीराम डेयरी (0.40 किमी, 37 लाख रु.), वार्ड 56 मुकेश टैंकर चौराहे से श्रीश्याम जनरल स्टोर (0.29 किमी, 21 लाख रु.) एवं वार्ड 57 लक्ष्मी विलास के सामने सीसी सड़क (0.45 किमी, 30 लाख रु.) का निर्माण होगा। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 27.50 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,180 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 12.60 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (550 लाख रु.) और 14.90 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (630 लाख रु.) शामिल हैं। इसमें पीपरोली से सेदरिया बालाजी (2 किमी, 87 लाख रु.), जाल का खेड़ा से हिंगोनिया (2.20 किमी, 95 लाख रु.), धोलाई से दयालपुरा (4 किमी, 174 लाख रु.), एमडीआर 154 से संदारी (2.30 किमी 98 लाख रु.), सराणा से बिलाड़ा (2.10 किमी, 96 लाख रु.), ढिगानिया से खीरियाँ (2 किमी, 76 लाख रु.), केकड़ी बाईपास से उगानखेड़ा (3.30 किमी, 144 लाख रु.), बिरला से चांदोलाई (3.50 किमी, 147 लाख रु.), प्रतापपुरा से चंडाली (2.50 किमी, 110 लाख रु.) एवं सनोदिया से जोताया सड़क (3.60 किमी, 153 लाख रु.) का निर्माण किया जाएगा। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 20.00 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,080 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 8.00 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (480 लाख रु.) और 12.00 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (600 लाख रु.) शामिल हैं। इसके तहत टिकावड़ा से बनेवड़ी जिला सीमा (3 किमी, 180 लाख रु.), केरिया से आकोड़िया (3 किमी, 180 लाख रु.), भोजियावास मोड़ से तिलोनिया (2 किमी, 120 लाख रु.), बांदरसिंदरी से गणेशपुरा (3 किमी, 150 लाख रु.), कुचिल से बांसड़ा मेहरान (2 किमी, 100 लाख रु.), गुर्जरवाड़ा से सरवर (4 किमी, 200 लाख रु.) एवं हरमाड़ा से नया गाँव (3 किमी, 150 लाख रु.) की सड़कें बनाई जाएंगी। मसूदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 14.35 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 474 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें ग्राम पंचायत भिनाय में रेबारियों की ढाणी से माता जी का खेड़ा मिसिंग लिंक सड़क (4.00 किमी, 180 लाख रु.) तथा नॉन-पैचेबल श्रेणी में बांदनवाड़ा भिनाय रोड से करोटी वाया प्रतापपुरा (5 किमी, 140 लाख रु.), नांदसी से काचरिया (4.20 किमी, 120 लाख रु.) एवं बांदनवाड़ा रोड से सरगांव (1.15 किमी, 34 लाख रु.) की सड़कें शामिल हैं। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 16.90 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 998 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 7.40 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (502 लाख रु.) तथा 9.50 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (496 लाख रु.) हैं। प्रमुख कार्यों में जोगियों के नाड़ा से कानजी की ढाणी रीछमालिया (1.50 किमी, 90 लाख रु.), कानपुरा से रामपुरा रोड (0.50 किमी, 37 लाख रु.), कानपुरा से मुंडोलाव रोड (0.70 किमी, 58 लाख रु.), कानपुरा से बनेवड़ी सीसी रोड (0.50 किमी, 40 लाख रु.), पीसांगन में रामद्वारा से रामपुरा बाबा सिगाड़ी रोड (1 किमी, 75 लाख रु.), मोतीपुरा स्कूल से भोमाजी का बाड़िया (1.50 किमी, 90 लाख रु.), केसरपुरा से एनएच-8 से ठाकुरों की ढाणी (1.50 किमी, 90 लाख रु.), कोटाज बाड़िया में सीसी सड़क (0.20 किमी, 22 लाख रु.), लामाना से अमरगढ़ (1.50 किमी, 99 लाख रु.), साम्प्रोदा से आकोड़िया (3 किमी, 110 लाख रु.), पीसांगन से जाटावास (3 किमी, 106 लाख रु.), हनुतिया से रतनपुरा सड़क मय पुलिया (0.50 किमी, 111 लाख रु.) एवं डूमाड़ा भावंता पीसांगन सड़क का शेष भाग (1.50 किमी, 70 लाख रु.) शामिल हैं। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कुल 19.35 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,184 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसमें 7.35 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (550 लाख रु.) तथा 12.00 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (634 लाख रु.) शामिल हैं। इसके तहत सराधना गांव पोह-बावड़ी से सराधना डांग सीसी सड़क (1.50 किमी, 100 लाख रु.), ग्राम जाटिया में सिरोला केबिन से बरदा बेरी ढाणी तक डामर सड़क (1.50 किमी, 97.50 लाख रु.), बड़गांव में इंदिरा कॉलोनी होकर नए बड़गांव हटूंडी रोड तक डामर सड़क (2 किमी,140 लाख रु.), ग्राम रामनेर की ढाणी मंदिर से मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क (1 किमी, 75.64 लाख रु.), सोमलपुर सोकलिया माता मंदिर से बालाजी मंदिर (0.50 किमी, 80 लाख रु.), वार्ड 54 इंदिरा नगर में सीसी रोड मय नाली (0.85 किमी, 56.86 लाख रु.), तबीजी से नाहरपुरा वाया मियापुर (2.75 किमी, 120 लाख रु.), भदूण रोड से झपा की ढाणी (3 किमी, 135 लाख रु.), लिंक रोड सुधाबाय बांसेली वाया नेडलिया (2.15 किमी, 120 लाख रु.), रूपनगढ़ नया बस स्टैंड से नेशनल हाईवे (1 किमी, 47 लाख रु.), भवानीखेड़ा चौराहे से मानपुरा चौराहे तक वाया नरवर (1 किमी, 64 लाख रु.), लाडपुरा सड़क नाली निर्माण (0.10 किमी, 8 लाख रु.) तथा संपर्क सड़क खाजपुरा (2 किमी, 140 लाख रु.) का निर्माण करवाया जाएगा। इन सभी कार्यों को सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर निगम अजमेर के माध्यम से उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा।1
- अजमेर में ज्वेलर्स की दुकान से 3.5 लाख की चांदी चोरी, युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र स्थित वैशाली नगर चौरसियावास में मां दुर्गा ज्वेलर्स की दुकान में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। बदमाश दुकान के ताले तोड़कर करीब 3.5 लाख रुपये कीमत की डेढ़ किलो चांदी और अन्य आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की खास बात यह रही कि सामने स्थित सीआर बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर रहने वाले एक युवक ने पूरी वारदात अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो व आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- अजमेर की कोतवाली थाना क्षेत्र गांधी भवन के पास अज्ञात द्वारा चाकू मार कर घायल कर दिया जिसे ऑटो चला को द्वारा मदद कर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराया उपचार जारी है1