Shuru
Apke Nagar Ki App…
मालकसर गांव में बीच सड़क पर एक ट्रैक्टर पलट गयाट के जिसकी वजह से हमारे गांव की सारे बसों को दूसरे रास्ते होकर अपने गांव के लिए निकलना पड़ा और ट्रैक्टर में किसी की जान बन के हानि नहीं हुई मालकसर गांव में बीच सड़क पर एक ट्रैक्टर पलट गयाट के जिसकी वजह से हमारे गांव की सारे बसों को दूसरे रास्ते होकर अपने गांव के लिए निकलना पड़ा और ट्रैक्टर में किसी की जान बन के हानि नहीं हुई
Balogar Malaksar
मालकसर गांव में बीच सड़क पर एक ट्रैक्टर पलट गयाट के जिसकी वजह से हमारे गांव की सारे बसों को दूसरे रास्ते होकर अपने गांव के लिए निकलना पड़ा और ट्रैक्टर में किसी की जान बन के हानि नहीं हुई मालकसर गांव में बीच सड़क पर एक ट्रैक्टर पलट गयाट के जिसकी वजह से हमारे गांव की सारे बसों को दूसरे रास्ते होकर अपने गांव के लिए निकलना पड़ा और ट्रैक्टर में किसी की जान बन के हानि नहीं हुई
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Amit Sharma1
- झुंझुनूं। जिले के लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर यह शिविर महावीर इंटरनेशनल सनराइज, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट झुंझुनूं के सहयोग से, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान तथा महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू ने इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऐसे शिविर दिव्यांगों के जीवन में नई आशा का संचार करते हैं। उन्होंने इस पुनीत सेवा कार्य के लिए सभी संस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में जिलेभर से चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राइसाइकिल, कैलीपर्स, ब्लाइंड स्मार्ट छड़ी, बुजुर्गों के लिए सहायक छड़ी तथा श्रवण यंत्र वितरित किए जा रहे हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने शिविर का लाभ उठाया। उपकरण लगने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर झलकती खुशी ने आयोजन को भावनात्मक बना दिया। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से अधिकाधिक दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा तथा समाज कल्याण विभाग के पवन कुमार पूनिया ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उपयुक्त उपकरण उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में सामाजिक व सेवा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें डॉ. एस.एन. शुक्ला, डॉ. एस.के. भार्गव, डॉ. उमेद सिंह शेखावत, डॉ. नरेंद्र सिंह नरूका, महेश कुमार मुंड, नागरमल जांगिड़, देवेंद्र कुमार गौड़, अशोक कुमार शर्मा, बजरंग लाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश जालान, शिव प्रसाद महर्षि, कैलाश चंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, सुमेर सिंह कर्णावत, सुभाष चंद्र जोशी, बिहारी लाल सैनी, ओमप्रकाश ककराणिया, आलोक गौड़, रमेश चंद्र शर्मा, महावीर प्रसाद सैनी, अकराज कुरैशी, कंचन शर्मा, प्रमिला शर्मा, प्रीतम सिंह, प्रदीप कुमार शुक्ला, श्रवण कुमार गोयनका, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा एवं राजदीप महर्षि सहित बड़ी संख्या में संस्था सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों का पंजीकरण पूर्व में ही कर लिया गया था, जिससे उन्हें समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सके। स्थानीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों के सहयोग से शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ऐसे सेवा शिविर दिव्यांगजनों को न केवल शारीरिक सहारा देते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर भी करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने संस्थाओं और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह शिविर झुंझुनूं जिले में दिव्यांगजनों के पुनर्वास व सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर स्थित कमला अस्पताल में एक युवक के शरीर से करीब 15 इंच लंबा बांस का टुकड़ा निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि उसके शरीर में बांस का टुकड़ा अंदर फंसा हुआ था, जिसके चलते उसे तेज दर्द और रक्तस्राव की शिकायत थी। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया और सर्जरी के दौरान कथित रूप से करीब 15 इंच लंबा बांस बाहर निकाला। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन कई घंटों तक चला और डॉक्टरों की विशेष टीम इसमें शामिल रही। सर्जरी के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे निगरानी में रखा गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बांस का टुकड़ा शरीर में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा। इस संबंध में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।1
- Mallika kinnar Lalgarh no number gali garibon ke bacchon ki shaadi vagaira Karate Hain madadgar sabit hote Hain Bhandara lagate Hain samajsevi ka kam karti hai1
- बीकानेर। मानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वावधान में तथा We Are Foundation के सहयोग से एक लाख हनुमान चालीसा पाठ की पावन श्रृंखला के अंतर्गत पांच सूत्रीय संकल्प की पूर्ति हेतु धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस श्रृंखला में अपना सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से We Are Foundation द्वारा भी इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य राजेंद्र जी जोशी के द्वारा श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ करवाया गया तथा सत्संग के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया गया। भक्ति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुए इस पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।We Are Foundation की फाउंडर डायरेक्टर एवं अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने बताया कि यह आयोजन आचार्य राजेंद्र जी जोशी के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को आध्यात्मिकता से जोड़कर रखना, बीकानेर को नशा मुक्त बनाना, हनुमान चालीसा के पाठ के माध्यम से भक्ति भाव जागृत करना तथा प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ स्वच्छता एवं जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु निःशुल्क कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को स्वच्छ बीकानेर – प्लास्टिक मुक्त बीकानेर बनाने का संकल्प दिलाया गया। मानव चेतना जागृति प्रन्यास एवं We Are Foundation द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान “शुद्ध • स्पष्ट • एक संकल्प – स्वच्छ बीकानेर, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर” की भावना को समर्पित है, जिसके माध्यम से समाज को स्वच्छ, जागरूक एवं नशा मुक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तरदायी बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।3
- सीकर जिले के लोसल नगर पालिका के वार्ड 19 रिपोर्ट कार्ड सामने आया है जिसमे पार्षद ने विकास कार्यों को लेकर खूब बड़े बड़े वादे किए लेकिन वार्ड के कुछ हिस्सों में नही आ रहा है पीने का पानी1
- आज सराफा बाजार में चांदी 273,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं एवं शुद्ध सोना आज 162,700 रुपये प्रति दस ग्राम रहा वहीं जेवराती सोना आज 152,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से भाव जारी किया गया1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by खेता राम नायक गूगल ईया2