logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“विकास की नई उड़ान भर रहा शाहजहांपुर, जन सूचना अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी” – राज्य सूचना आयुक्त शाहजहांपुर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि जनपद विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। ऐसे में जन सूचना अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में जवाब उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनपद का ऐतिहासिक और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा गौरवशाली अतीत रहा है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को यहां सदैव सम्मान मिला है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने भी इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उनके नाम पर जिले को मेडिकल कॉलेज का महत्वपूर्ण उपहार दिया है। राज्य सूचना आयुक्त ने बताया कि जनपद में स्थापित मेडिकल कॉलेज का इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सुविधाएं विश्वस्तरीय स्तर की हैं। “एक जिला एक उत्पाद” के साथ ही “एक जिला एक मेडिकल कॉलेज” योजना यहां सफलतापूर्वक साकार होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास भी तेजी से हो रहा है। यहां सीमेंट कंपनी समेत कई औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। कभी दम तोड़ने की कगार पर पहुंच चुकी जरी-जरदोजी की पारंपरिक कला को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने लगी है। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से जनपद के विकास को और अधिक गति मिलेगी। इसके साथ ही यहां प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे का निर्माण भी प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए जन सूचना अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सूचनाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकें।

6 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर, 7 मार्च। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अजिजगंज में एक कार आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।कार चालक ने बताया कि कार जलालाबाद के रहने वाले राधा कृष्ण गुप्ता की है। बीती रात एक निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे थे। अजिजगंज में अचानक कार से धुंआ से निकलने लगा। कार को सड़क किनारे रोका और कार में सवार अन्य लोगो को कार से बाहर निकाला।जब तक वो लोग कुछ समझ पाते अचानक कार से आग की लपटें उठनी लगी और कार जलकर खाक हो गई।
    4
    शाहजहांपुर, 7 मार्च। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अजिजगंज में एक कार आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।कार चालक ने बताया कि कार जलालाबाद के रहने वाले राधा कृष्ण गुप्ता की है। बीती रात एक निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे थे। अजिजगंज में अचानक कार से धुंआ से निकलने लगा। कार को सड़क किनारे रोका और कार में सवार अन्य लोगो को कार से बाहर निकाला।जब तक वो लोग कुछ समझ पाते अचानक कार से आग की लपटें उठनी लगी और कार जलकर खाक हो गई।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, तीन घायल; दो की हालत गंभीर
    1
    तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, तीन घायल; दो की हालत गंभीर
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यहां सफाई कर्मी आता ही नहीं है आता है तो सफाई नहीं करता है होली में बोला तो कहा पैसे दो तो होगी सफाई
    1
    यहां सफाई कर्मी आता ही नहीं है आता है तो सफाई नहीं करता है होली में बोला तो कहा पैसे दो तो होगी सफाई
    user_Akshay Kumar
    Akshay Kumar
    Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवा शरीफ की मिसाल: यहां होली के रंगों से नहीं होती आस्था को ठेस, मिलजुल कर मनाते हैं त्योहार
    1
    देवा शरीफ की मिसाल: यहां होली के रंगों से नहीं होती आस्था को ठेस, मिलजुल कर मनाते हैं त्योहार
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • २महीने से खराब 🛣️ रोड पड़ा है कोई देखने तक नहीं आ रहा है गौहनिया Shahjahanpur पहले सही था
    1
    २महीने से खराब 🛣️ रोड पड़ा है कोई देखने तक नहीं आ रहा है गौहनिया Shahjahanpur पहले सही था
    user_Rahul baghel
    Rahul baghel
    Pharmacist Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.