Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच विद्युत विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के कारण 1500 की आबादी अंधेरे में बहराइच विद्युत उपकेंद्र मटेरा के असवा मोहम्मदपुर के रामायण पुरवा पर आज 15 दिन से ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल न मिलने के साथ अंधेरे में गुजारा करना पड़ रहा है बघौली जंगल के किनारे सटा हुआ गांव होने के कारण जहां रात्र में जंगली जानवरों का भय सताता रहता है वही ग्रामीणों को उमश भरी गर्मी में रात भर जागकर रात गुजारनी पड़ती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का फोन तक रिसीव नहीं होता है जिससे ग्रामीणों ने आज विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और चेतावनी दी की 24 घंटे के अंदर अगर ट्रांसफार्मर सही नहीं कराया गया तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा
आमिर अली
बहराइच विद्युत विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के कारण 1500 की आबादी अंधेरे में बहराइच विद्युत उपकेंद्र मटेरा के असवा मोहम्मदपुर के रामायण पुरवा पर आज 15 दिन से ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल न मिलने के साथ अंधेरे में गुजारा करना पड़ रहा है बघौली जंगल के किनारे सटा हुआ गांव होने के कारण जहां रात्र में जंगली जानवरों का भय सताता रहता है वही ग्रामीणों को उमश भरी गर्मी में रात भर जागकर रात गुजारनी पड़ती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का फोन तक रिसीव नहीं होता है जिससे ग्रामीणों ने आज विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और चेतावनी दी की 24 घंटे के अंदर अगर ट्रांसफार्मर सही नहीं कराया गया तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सकील अहमद1
- जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक बहराइच। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल की जाने वाली कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। बता दें कि खाडी देशों में युद्ध के कारण भारत में भी एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बुकिंग करने के बाद दो से तीन दिन में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच - जिले के ग्राम मैंगोढ़िया निवासी महेंद्र सिंह 40 वर्षीय जो यू पी डायल 112 में गजरौला पुलिस में तैनात है घर लौटते समय रास्ते में सांड ने उनपर हमला कर दिया जिसके कारण उनके दोनों हाथ फैक्चर हो गए हैं l पत्रकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मामा है सांड के आतंक का शिकार आए दिन लोग होते हैं l इन्हें पकड़वाकर गौशाला को भेजना चाहिए l1
- *बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवको की मौत, एक घायल* बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों विशुनापुर गांव के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायल का इलाज सुजौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।2
- महसी/ बहराइच जिले के गौडिया में मवेशी को तेंदुए ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत1
- अवैध रूप से रातों रात मिट्टी का खनन , खनन माफिया का छाया आतंक1
- शिवपुरी में दो 6 वर्षिय मासूम लड़कियों को चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बल्लू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बीच रास्ते पैदल चलाया। इस दौरान आरोपी बार बार कहता रहा, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”1
- बहराइच (11 मार्च 2026) गायत्री चेतना केंद्र गायत्री नगर (डिगिहा चौराहा)परिसर में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार व सनातन समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व अवैध नशा कारोबार, क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। गायत्री चेतना केन्द्र परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक प्राचार्य आर०पी०एन०श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन काल से होलिकोत्सव पर्व हमे सामाजिक समरसता व अन्याय तथा अधर्म पर विजय का संदेश देता है हम लोगो को सामुहिक रूप से सभी सनातनधर्मियों के साथ स्नेह व उल्लास पूर्ण वातावरण में बैठकों का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों, अशिक्षा को दूर करने के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान में प्रभावी सहयोग करना चाहिए तभी हमारा समाज मजबूत एवं अखंड बना रह सकेगा।संरक्षक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि गायत्री परिवार व सनातन समाज के अन्य संगठनों से समन्वय तथा संवाद बनाकर नशा उन्मुलन, पर्यवारण संरक्षण के लिए लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा सनातन समाज मे व्याप्त कुरूतियों व अशिक्षा को दूर करने के लिए गोश्ठी व चौपाल का आयोजन कर लोगो को सचेत किया जा रहा है इस हेतु गायत्री बाल संस्कार शाला का संचालन कर शोषित व निर्धन तथा अशक्त समाज के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान किया जा रहा है।गायत्री परिजन कांति मिश्रा, बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ,वरिष्ठ समाज सेविका निशा शर्मा, मिथिलेश श्रीवास्तव आदि ने गायत्री परिवार की ओर से चलाये रहे जन जागरण अभियान में हर संभव सहयोग का आवाहन किया तथा अशिक्षा को दूर करने के लिए और अधिक गायत्री बाल संस्कार शाला संचालित करने की आवश्यकता बताई।समाज सेविका रेनू सिंह ,नामिता शुक्ला, शीला श्रीवास्तव, रश्मि पांडेय, वंदना सिंह आदि गायत्री महिला परिजनों ने होलिकोत्सव गीत प्रस्तुत कर समाज को मजबूत एवं अखंड बनाये रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी प्रेम चंद्र ने किया।आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से सामाजसेवी प्रेम जालान,बाल कृष्ण मिश्र, गौ सेवक शिव पूजन वर्मा, गीता वर्मा ,नीलम चौधरी, बी०डी०श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सनातन समाज नेता राकेश दुबे,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तवआदि मौजूद रहे।समापन अवसर पर नशा उन्मुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।3