मलेरिया पर हाई अलर्ट: कांकेर प्रशासन सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई रायपुर, 31 जुलाई 2026। कांकेर जिले में मलेरिया से हुई मौतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में मलेरिया से मौत का कोई मामला सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में मलेरिया के अधिक मामले मिल रहे हैं, वहां लगातार स्वास्थ्य परीक्षण, निगरानी और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए। सभी आश्रम-छात्रावासों में विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, डायरिया, टायफाइड और पीलिया जैसे रोगों के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा प्रत्येक विद्यार्थी व शिक्षक के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को आशा कार्यकर्ताओं (मितानिन) के पास आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि जुलाई-अगस्त में मलेरिया के मामले अधिक सामने आते हैं। जिले में अब तक 19,844 सैंपलों की जांच में 672 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका तत्काल इलाज किया गया। अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विकासखंड में अपेक्षाकृत अधिक मामले मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिला और विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 35 हजार दवा-लेपित मच्छरदानियां वितरित की गई हैं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही डेंगू, जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) और फाइलेरिया की भी लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बुखार या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं, ताकि समय रहते उपचार मिल सके।
मलेरिया पर हाई अलर्ट: कांकेर प्रशासन सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई रायपुर, 31 जुलाई 2026। कांकेर जिले में मलेरिया से हुई मौतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में मलेरिया से मौत का कोई मामला सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में मलेरिया के अधिक मामले मिल रहे हैं, वहां लगातार स्वास्थ्य परीक्षण, निगरानी और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए। सभी आश्रम-छात्रावासों में विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, डायरिया, टायफाइड और पीलिया जैसे रोगों के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा प्रत्येक विद्यार्थी व शिक्षक के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को आशा कार्यकर्ताओं (मितानिन) के पास आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि जुलाई-अगस्त में मलेरिया के मामले अधिक सामने आते हैं। जिले में अब तक 19,844 सैंपलों की जांच में 672 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका तत्काल इलाज किया गया। अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विकासखंड में अपेक्षाकृत अधिक मामले मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिला और विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 35 हजार दवा-लेपित मच्छरदानियां वितरित की गई हैं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही डेंगू, जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) और फाइलेरिया की भी लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बुखार या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं, ताकि समय रहते उपचार मिल सके।
- *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h4
- ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त मुख्य बिंदु ▪️ *थाना खुर्सीपार पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य के पटना से संचालित गिरोह का पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया।* ▪️ *गिरोह द्वारा ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य विवेचना में सामने आए हैं।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 02 बैंक पासबुक सहित ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।* ▪️ *तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, डिजिटल डिवाइस एवं म्यूल बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों एवं लाभार्थियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।* संक्षिप्त विवरण : ऑनलाइन सट्टा, साइबर अपराध एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुर्सीपार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 में धारा 318(3), 318(4), 319 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 7 के अंतर्गत विवेचना की जा रही थी। प्रकरण में पूर्व में ऑनलाइन सट्टा एवं म्यूल बैंक खातों से जुड़े कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण, मोबाइल डेटा, डिजिटल ट्रेल एवं गोपनीय सूचना के आधार पर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में गठित विशेष पुलिस टीम को बिहार राज्य के पटना रवाना किया गया। तकनीकी निगरानी एवं स्थानीय स्तर पर सतत सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने पटना स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया। पूछताछ एवं प्रारंभिक तकनीकी जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी किराये के मकान में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे तथा विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को जोड़कर अवैध सट्टा संचालित करते थे। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म जैसे लूडो, कैसीनो, एविएटर (Aviator), फुटबॉल बेटिंग सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईडी उपलब्ध कराकर लोगों से दांव लगवाते थे। हार-जीत की राशि का लेन-देन विभिन्न नेट बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से कराया जाता था। आरोपी लगातार बैंक खाते बदलते हुए डिजिटल माध्यम से लेन-देन कर अवैध कमाई करते थे ताकि वित्तीय ट्रांजेक्शन को छिपाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह द्वारा प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किया जाता था। जब्त डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विस्तृत फॉरेंसिक एवं तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। घटना स्थल : पटना, बिहार स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट (किराये का आवास), जहां से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था। आरोपी का नाम : 1. आफताब अहमद, उम्र 24 वर्ष, निवासी अहमदनगर कैंप-2, रजा जामा मस्जिद के पास, थाना छावनी, भिलाई, जिला दुर्ग। 2. दानिश खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैंप-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग। 3. एक विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। जप्त सामग्री : 1. 14 नग मोबाइल फोन 2. 14 नग एटीएम कार्ड 3. 11 बैंक पासबुक 4. ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार पुलिस की विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, अंतर्राज्यीय समन्वय एवं सतत विवेचना के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर बिहार राज्य में सफल कार्रवाई की गई। प्रकरण में थाना खुर्सीपार की विवेचना टीम एवं साइबर तकनीकी सहयोगी टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, अवैध बेटिंग अथवा साइबर अपराध से दूर रहें। अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन सट्टा, साइबर धोखाधड़ी या अवैध वित्तीय गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—1
- हंसराज नवयुवक मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ से जुड़े समाजसेवा को प्रोत्साहित करें। संपर्क करें कृपया:- 9202219810 मुझे लगता हैं कि अब ज्यादा वीडियो बनाकर आप लोगो को बताना केवल आप लोगों का मनोरंजन करने जैसा हो गया। बहुत निराशा व अफसोसजनक कि आप लोग जुड़ नहीं रहें सहयोग नहीं कर रहे क्या किया जा सकता । जब जो समझ सकते वे भी अनदेखा करें सामजिक सेवा को तो।.😔. क्या आपका अकेले का कोई कर्तव्य नहीं कि बेहतर वातावरण हेतु हंसराज नवयुवक मंडल से जुड़े सदस्य बने बहुत ही निराशा व अफसोसजनक मेरे लिए सचमुच।। 🍱.1
- दुर्ग जिले में साइबर ठगो की भारी बाढ़ देखने को मिल रही हैं पुलिस जानकारी अनुसार साईबर फ्रॉड ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले 1442मीयूल बैंक खाता 117खाता धारकों से तीन करोड़ का लेन देन पांच म्यूल एजेंट का बड़ा खुलासा किया है इस ठगी करने... दुर्ग जिले में साइबर ठगो की भारी बाढ़ देखने को मिल रही हैं पुलिस जानकारी अनुसार साईबर फ्रॉड ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले 1442मीयूल बैंक खाता 117खाता धारकों से तीन करोड़ का लेन देन पांच म्यूल एजेंट का बड़ा खुलासा किया है इस ठगी करने वाले आरोपी में महिलाएं भी शामिल हैं पुलिस ने सभी को भेजा जेल1
- मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मोहम्मद रफी को गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि नगर के नेहरू गार्डन में हुआ आयोजन नवापारा राजिम। नगर के नेहरू गार्डन में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के तत्वावधान में भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने उनके अमर गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि मोहम्मद रफी भारतीय संगीत जगत के ऐसे महान कलाकार थे, जिनकी आवाज ने कई पीढ़ियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनकी मधुर आवाज, सादगी और गायकी की शैली आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने रफी साहब के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। "चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे", "ये रेशमी जुल्फें", "बहारों फूल बरसाओ" सहित अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने मोहम्मद रफी के जीवन और संगीत यात्रा को याद करते हुए कहा कि उनकी आवाज हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगी। कार्यक्रम में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अशोक गंगवाल, डॉक्टर के आर सिन्हा, प्रेम साधवानी, महावीर पारख, कमलेश साहू, ठाकुर दास सायरानी,शिव भगवान शर्मा ,अजय अग्रवाल, तुकाराम कंसारी, इशाक ढेबर, दिलीप रावलानी, टिंकू सोनी,एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे।1
- motilal sahu ji banjari mandir me kalsh yatara ke liye Motilal sahu ji banjari mandir me kalsa yatra ke kiye upsthit1