साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की बेटी डाली वर्मा ने रचा इतिहास, सैनिक स्कूल व नवोदय में चयन, साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की बेटी डाली वर्मा ने रचा इतिहास, सैनिक स्कूल व नवोदय में चयन, 22 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की छात्रा कुमारी डाली वर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डाली ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही उसका चयन सैनिक स्कूल में भी हुआ है। डाली वर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा साल्हेवारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा चौथी तक प्राप्त की। वर्तमान में वह केज़ऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रही है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने दादा जी एल वर्मा (सेवानिवृत्त व्याख्याता) के मार्गदर्शन को दिया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी उसे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। डाली की इस सफलता से परिवार, ग्राम साल्हेवारा और स्कूल में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों, पालकों और शाला परिवार ने डाली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी है।

- Post by लुकेश साहू दुर्ग1
- विधायक घुसरगे नाली में।। करही से तेंदो तक सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग बंद।।#ktnews #kawardha #trending #कवर्धा #viral1
- सड़क नहीं बना तो NH 30 में जस गीत गाकर अनोखा प्रदर्शन! मांग पूरा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन चेतावनी?1
- छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की पुण्य भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, जिसे विकसित और समृद्ध बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। शांति, सुरक्षा, खुशहाली और सुशासन के मूल मंत्र के साथ 3 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली हमारा ध्येय है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168 वें बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सेमरिया के साथ कुम्हार दनिया, गोछिया, भाटकुंडेरा, दनिया खुर्द एवं दानी घाटोली सहित कुल 6 ग्रामों में लगने वाली प्रतिमाओं का लोकार्पण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम और यज्ञशाला निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने रविवार की शाम 5:30 के आसपास कहां कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल है। उन्होंने सीमित संसाधनों और छोटी सेना के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसी महान विभूति से हमें प्रेरणा लेकर अपने जीवन में राष्ट्रसेवा और समाजहित के मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने लोधी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज ऐतिहासिक रूप से वीरता, नैतिकता और राष्ट्रसेवा के लिए जाना जाता है। स्वतंत्रता संग्राम में इस समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है और आज भी यह समाज देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि वे उसी परंपरा को आगे बढ़ा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।1
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारीकला में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। मात्र 7 वर्षीय बालक हर्ष साहू पतंग उड़ाने के चक्कर में घर की दूसरी मंजिल की छत से करीब 25 फीट नीचे गिर गया। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और छतों पर बिना रेलिंग या सावधानी के खेलने के खतरों की ओर इशारा कर रही है। विशेषकर पतंगबाजी के मौसम में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। द छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर ब्रेकिंग और महत्वपूर्ण खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकन दबाकर नोटिफिकेशन ऑन रखें ताकि आप सबसे पहले खबर पाएं। माता-पिता और अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि बच्चों को छतों, बालकनियों या ऊंची जगहों पर अकेले न छोड़ें। पतंग उड़ाने या खेलने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, रेलिंग चेक करें और बच्चों की निगरानी रखें। एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। सुरक्षित छत्तीसगढ़ के लिए, अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। धन्यवाद, अगली अपडेट तक बने रहिए हमारे साथ। नमस्कार! द छत्तीसगढ़ - आपकी आवाज, आपका विश्वास।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- तेंदो से करही सड़क बनाने की माँग को लेकर ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में कवर्धा से रायपुर नेशनल हाइवे में बैठकर चक्काजाम।। Kawardha Chattisgarh News #छत्तीसगढ़ #news #kawardha #breakingnews #topnews #ब्रेकिंगन्यूज़ #कवर्धा #वायरल1
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगचुआ थाना क्षेत्र के नेतामटोला (भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास) में देर रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतक महिलाओं की पहचान मान बाई (68 वर्ष) और नंदनी बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मान बाई और नंदनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिकअप में सवार कुल 20 लोग पद्देटोला से एक नामकरण संस्कार (छठी कार्यक्रम) में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, ड्राइवर की लापरवाही और संभवतः तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगचुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों से अनुरोध है कि ओवरलोडिंग न करें, तेज रफ्तार से बचें, और सुरक्षा नियमों का पालन करें। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सतर्कता बरतें, ताकि ऐसी त्रासदियां न हों। सुरक्षित यात्रा ही परिवार की खुशहाली है।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631