logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डायट चकला में 'टीचिंग एट द राइट लेवल' प्रशिक्षण संपन्न, सफल शिक्षकों को मिले प्रमाणपत्र। डायट चकला में 'टीचिंग एट द राइट लेवल' प्रशिक्षण संपन्न, सफल शिक्षकों को मिले प्रमाणपत्र। किशनगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चकला, किशनगंज में आयोजित चार दिवसीय 'टीचिंग एट द राइट लेवल' (TaRL) गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले जिले के सातों प्रखंडों से आए सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन डायट चकला के प्राचार्य श्री शिशुपाल सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। समापन सत्र में समग्र शिक्षा किशनगंज के संभाग प्रभारी श्री मनोज कुमार, डायट चकला के सहायक प्राचार्य श्री विजय कुमार, विभागाध्यक्ष श्री आरिफ हुसैन तथा समग्र शिक्षा किशनगंज के पीबीएल संभाग प्रभारी श्री सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से संचालित करने में जिला साधन सेवी की टीम से कुमारी निधि, श्री आनंद कुमार रंजन, अंजली आनंद और इन्हेसार राही की मुख्य भूमिका रही। वहीं 'प्रथम' संस्था की ओर से डिविजनल रितेश कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अफसाना खातून, किशनगंज ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अभिषेक चौधरी, अन्नू कुमारी और शाजिया परवीन ने तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया। चार दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण में किशनगंज जिले के सभी सातों प्रखंडों से चार-चार प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से आई एच रब्बानी, मुकेश कुमार, शमीम अख्तर,शशि कुमार, रंजीत कुमार, साकिब अमीन,शमीमा खातून आदि को प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों के वास्तविक सीखने के स्तर का आकलन करने, रोचक गतिविधियों और टीएलएम के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान को बेहतर बनाने की बारीकियां सिखाई गईं। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे विद्यालयों में जाकर इन शिक्षण पद्धतियों को पूरी निष्ठा से लागू करेंगे।

6 hrs ago
user_Vijay Kumar  press repoter
Vijay Kumar press repoter
तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
6 hrs ago
6a4ae4e7-4382-4aa5-837f-10e0910ac722

More news from बिहार and nearby areas
  • कोचाधामन: NH-327E पर चोपड़ा-बुखारी चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत की खबर।
    1
    कोचाधामन: NH-327E पर चोपड़ा-बुखारी चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत की खबर।
    user_Md Abu Farhan
    Md Abu Farhan
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    20 hrs ago
  • अररिया | पलासी सांसद प्रदीप सिंह ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र में सांसद प्रदीप सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रदीप सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रिपोर्टर मुजाहीर किशनगंज
    3
    अररिया | पलासी
सांसद प्रदीप सिंह ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम
अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र में सांसद प्रदीप सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रदीप सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
रिपोर्टर मुजाहीर
किशनगंज
    user_Mohammad mujahir
    Mohammad mujahir
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    21 hrs ago
  • देवराह बाबा कॉलेज रोड फारबिसगंज अररिया बिहार में बाबा श्री विश्वकर्मा पूजन और प्रसाद ग्रहण खिचड़ी जिससे ये प्रसाद से मन और पेट भूखों को भोजन यही सनातन धर्म की पहचान
    1
    देवराह बाबा कॉलेज रोड फारबिसगंज अररिया बिहार में बाबा श्री विश्वकर्मा पूजन और प्रसाद ग्रहण खिचड़ी जिससे ये प्रसाद से मन और पेट भूखों को भोजन यही सनातन धर्म की पहचान
    user_Santosh kumar sah
    Santosh kumar sah
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • भरगामा में 9वां पोषण माह अभियान जारी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों को किया जा रहा जागरूक भरगामा में 9वां पोषण माह अभियान जारी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों को किया जा रहा जागरूक
    1
    भरगामा में 9वां पोषण माह अभियान जारी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों को किया जा रहा जागरूक

भरगामा में 9वां पोषण माह अभियान जारी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों को किया जा रहा जागरूक
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Araria, Bihar•
    7 hrs ago
  • अररिया: शाहीन खान और नफ़ीसा खान के साथ कथित दुर्व्यवहार, पत्रकार सीमाब अख्तर को पुलिस द्वारा कथित तौर पर बिना कारण बताए उठाए जाने और अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट के विरोध में अररिया में विरोध प्रदर्शन!
    1
    अररिया: शाहीन खान और नफ़ीसा खान के साथ कथित दुर्व्यवहार, पत्रकार सीमाब अख्तर को पुलिस द्वारा कथित तौर पर बिना कारण बताए उठाए जाने और अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट के विरोध में अररिया में विरोध प्रदर्शन!
    user_Razi Anwar
    Razi Anwar
    Media company Araria, Bihar•
    19 hrs ago
  • अररिया: पत्रकारों पर हमला यानी आम जनता की आवाज पर हमला, अररिया चांदनी चौक पर डिजिटल, प्रिंट, सामाजिक संगठन का विरोध प्रदर्शन।
    1
    अररिया: पत्रकारों पर हमला यानी आम जनता की आवाज पर हमला, अररिया चांदनी चौक पर डिजिटल, प्रिंट, सामाजिक संगठन का विरोध प्रदर्शन।
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    20 hrs ago
  • 🔥 वीडियो अच्छा लगे तो Like जरूर करना ❤️ 📲 ऐसे ही शानदार वीडियो देखने के लिए Follow कर लो 🤝 दोस्तों के साथ Share भी कर देना आपका एक Follow हमें और अच्छा कंटेंट बनाने की हिम्मत देता है 🙏 #FollowForMore #LikeAndShare #Reels #Trending #Viral
    1
    🔥 वीडियो अच्छा लगे तो Like जरूर करना ❤️
📲 ऐसे ही शानदार वीडियो देखने के लिए Follow कर लो
🤝 दोस्तों के साथ Share भी कर देना
आपका एक Follow हमें और अच्छा कंटेंट बनाने की हिम्मत देता है 🙏

#FollowForMore #LikeAndShare #Reels #Trending #Viral
    user_Hussain king
    Hussain king
    किशनगंज, किशनगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • किशनगंज पुलिस द्वारा बहादुरगंज थाना क्षेत्र में ट्रक डकैती कांड का सफल उदभेदन । डकैती कांड में किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता। कांड में लूटा गया रिफाइन ऑयल एवं घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रक किया गया बरामद। अन्तराज्जीय गिरोह के चार अपराधियों को किया गया गिरफ्तार। बहादुरगंज डकैती मामले में अन्तर्राज्जीय गिरोह के अपराधियों को यू०पी०/मोतिहारी से लूटे गये समान एवं लूट में प्रयुक्त वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार।
    1
    किशनगंज पुलिस द्वारा बहादुरगंज थाना क्षेत्र में ट्रक डकैती कांड का सफल उदभेदन ।
डकैती कांड में किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता। कांड में लूटा गया रिफाइन ऑयल एवं घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रक किया गया बरामद।
अन्तराज्जीय गिरोह के चार अपराधियों को किया गया गिरफ्तार।
बहादुरगंज डकैती मामले में अन्तर्राज्जीय गिरोह के अपराधियों को यू०पी०/मोतिहारी से लूटे गये समान एवं लूट में प्रयुक्त वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार।
    user_Md Abu Farhan
    Md Abu Farhan
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.