Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से समाधान हेतु दिए निर्देश प्रतापगढ़ जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
VBed Vyas
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से समाधान हेतु दिए निर्देश प्रतापगढ़ जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़ राइजिंग प्रतापगढ़ सोसाइटी (आर0पी0एस0) के बैनर तले जनपद में नवयुग ट्रॉसमिशन प्रा. लि. द्वारा प्रतापगढ़ का पहला विद्युत पीएससी पोल प्लांट का बढ़नी पूरनपुर खास मोहनगंज में उद्घाटन किया गया।1
- अमेठी में मिशन शक्ति फेस 5 के द्वितीय चरण को लेकर आज गौरीगंज में रन फॉर ईपावरमेंट का आयोजन किया गया जिसे एसपी सरवणन टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस रन फॉर ईपावरमेंट में सैकड़ो की संख्या में महिला पुलिसकर्मी और स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया।यह दौड़ एसपी ऑफिस से निकलकर पूरे कस्बे में जाएगी और दोबारा एसपी ऑफिस जाकर समाप्त होगी। दरअसल पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति फेस 5 द्वितीय चरण की शुरुआत हो गई है।इसी के साथ आज अमेठी में भी रन फॉर ईपावरमेंट का आयोजन किया गया जिसे एसपी ऑफिस से एसपी सरवणन टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रन पर ईपावरमेंट में सैकड़ो की संख्या में महिला पुलिसकर्मी और स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया जिन्होंने दौड़ लगाई।एसपी ऑफिस से निकली रन फॉर ईपावरमेंट पूरे गौरीगंज कस्बे का भ्रमण करने के बाद एसपी ऑफिस जाकर समाप्त होगी।वही इस रन फॉर ईपावरमेंट की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया था और इस दौड़ के आगे जहां पुलिस की गाड़ियां चल रही थी तो वही पीछे भी पुलिस बल के अलावा गाड़ियों को लगाया गया था। रन फॉर एंपावरमेंट के माध्यम से महिला पुलिस के साथ ही अमेठी पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा का संदेश दिया।3
- नवरात्रि पर मां कालिका धाम में उमड़ी आस्था की लहर, भव्य महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्तिपीठ मां कालिका धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। नवरात्रि के छठवें दिन रात्रि में आयोजित भव्य महाआरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ मां कालिका की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर “जय मां कालिका” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे हर ओर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महा आरती का आयोजन विशेष रूप से भव्य और विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह ने पूरे विधि-विधान से मां की आरती उतारी। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसे पाने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट ने धाम की सुंदरता को और बढ़ा दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। दूर-दराज से आए भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्रि आस्था और श्रद्धा का प्रतीक पर्व है। मां कालिका के दर्शन से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से ही जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति संभव है।1
- संग्रामपुर क्षेत्र स्थित कालिकन धाम में नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां कालिका की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मां कालिका धाम के पीठाधीश्वर महाराज जी ने बताया कि नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है, जो शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक मानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि देवी कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के तप से हुआ था, इसी कारण उनका यह नाम पड़ा। मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिन देवी को शहद का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा और भक्तों ने आस्था के साथ मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- Post by Saini sahab1
- अमेठी में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर खाद्य पूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार शाम कस्बे स्थित रामलीला मैदान में संचालित विभिन्न खाद्य दुकानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कई दुकानों की जांच की, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होते पाया गया। मौके पर दो सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि अन्य दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। छापेमारी टीम में पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय, पूर्ति निरीक्षक शुभम चौधरी, लिपिक अनिल कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने कस्बे के होटल, ढाबा और खाद्य प्रतिष्ठानों पर विशेष रूप से निरीक्षण किया, जहां घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरों में उपयोग के लिए निर्धारित हैं, लेकिन कई दुकानदार नियमों की अनदेखी कर इन्हें व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमर्शियल गतिविधियों के लिए केवल व्यावसायिक सिलेंडरों का ही उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा यह अभियान सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जिन दुकानों पर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल पाया गया, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दो सिलेंडर जब्त किए गए हैं और आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई प्रतिष्ठान संचालक मौके पर ही अपने सिलेंडर हटाते नजर आए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- *पिंडरा में खालिसपुर ROB का भूमिपूजन, जाम से मिलेगी मुक्ति – विधायक डॉ. अवधेश सिंह* 📍 पिंडरा, वाराणसी: वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। 52 करोड़ की लागत से फूलपुर-सिंधोरा मार्ग पर स्थित खालिसपुर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का भूमिपूजन पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के कर कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। खासकर रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग और अधिक सुगम व सुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान बनाएगी। कार्यक्रम में एस. के. निरंजन चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एस. डी एम. पिंडरा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री जेपी दुबे,फौजदारशर्मा,मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत, अजय उदल,मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा,आशीष सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल चौबे, दिलीप प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रधानगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह शिलान्यास पिंडरा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।1
- नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर तुलसीसदन में दो दिवसीय मेले का भव्य रूप से हुआ शुभारम्भ,योजनाओं के लाभार्थियों ऋण स्वीकृत, प्रशस्ति/प्रमाण पत्र व आवास की चाभी का हुआ वितरण।1
- गांव के गुस्साए आवारा सांड ने खेत की जुताई कर लौट रहे ट्रैक्टर को इस कदर तोड़ फोड़ डाला कि डरकर ट्रैक्टर ड्राइवर कूद कर भाग निकला। अपनी नुकीली सींगों से ट्रेक्टर को तहस नहस कर दिया। सांड का गुस्सा देख सड़क पर सन्नाटा मच गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ड्राइवर की जान बच गई।1