नाबालिग किशोरी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या: पुलिस जांच में जुटी, नाबालिग किशोरी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या: पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे कारण जसवंतनगर के थाना बलरई क्षेत्र स्थित ग्राम बाउथ में बुधवार शाम एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी राहुल कुमार की पुत्री आराध्या उर्फ संजू ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के एक कमरे में सीलिंग फैन के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर में उसकी बुजुर्ग नानी मौजूद थीं, जबकि अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद जब नानी कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने किशोरी को फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। किशोरी द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- 🚨 💥 इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र में टोल प्लाजा का बैरियर क्षतिग्रस्त करने वाले वाहन चालक व वाहन स्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया 👮♂️🚔 इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने सख्त कार्रवाई करते हुए बयान भी जारी किया 🗣️ 👉 कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर, कार्रवाई जारी ⚠️1
- Post by Vikas Babu1
- उत्तर प्रदेश – रामपुर जिले के बिलासपुर में सुहागरात पर ही विवाद का मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि दुल्हन उत्तराखंड की रहने वाली है और वह इस शादी से खुश नहीं थी, परिजनों द्वारा जबरदस्ती शादी कराने के चलते उसने सुहागरात पर ही विरोध किया घटना के बाद दूल्हा दहशत में है और उसने साथ रहने से इनकार करते हुए कहा कि अगर उसे मजबूर किया गया तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by PK Crime Story1
- यह रास्ता करहल बाईपास से गैस गोदाम होते हुए नगला सीताराम, ग्राम शांति नगर, ग्राम सिंहपुर, अहिलादपुर, पृथ्वीपुर, नगला जाहर होते हुए दर्जन भर गांव के लिए जाता है 10 साल से ये रास्ता इसी हालत में जर्जर पड़ा हुआ है इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्कूली छात्र छात्राएं भी रास्ता सही नहीं होने के कारण दूसरे रास्ते से घूमकर जाते है जिससे छात्रों को भी स्कूल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है प्रशासन से समस्त क्षेत्र वासियों की प्रार्थना है कि रास्ते का पुनः निर्माण कराया जाए रास्ते में गड्डे और जलभराव से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय निवासी अंकित यादव और धर्मेन्द्र यादव ने दी जानकारी।।1
- पालिका अध्यक्ष की माता का निधन: जसवंतनगर में शांति सभा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि जसवंतनगर के मोहल्ला मोहन की मड़ैयां में नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की माता स्वर्गीय शकुंतला देवी के निधन के बाद एक शांति सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. शकुंतला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज (मोंटी) यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनू यादव, विनोद यादव, सपा जिला सचिव सुनील कुमार, रामवीर यादव, मधुसूधन यादव, जॉनी यादव सहित नगर पालिका के कर्मचारी, विभिन्न वार्डों के सभासद एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।1