पुलिस का एक्शन मोड ON: तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ छापेमारी, 300 किलो जावा महुआ नष्ट चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का लगातार तीसरे दिन भी सख्त अभियान जारी रहा। थाना प्रभारी बिकु कुमार रजक के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम राजबास और छतैलीया में जोरदार छापेमारी की गई, जहां अवैध शराब बनाने वालों पर बड़ा वार करते हुए करीब 300 किलो जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने न सिर्फ महुआ को नष्ट किया, बल्कि शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया, ताकि दोबारा इस अवैध कारोबार को शुरू न किया जा सके। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय शराब माफियाओं के बीच जबरदस्त हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने साफ संदेश दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और किसी भी हाल में इस कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। लगातार हो रही कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं अवैध धंधा करने वालों की नींद उड़ी हुई है। छापेमारी अभियान में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर काशीद हुसैन, संतोष कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

- गढ़वा में नवरात्रि लगभग 1:00 आंधी तूफान पत्थर के साथ-साथ जोरदार बारिश होने लगा1
- विश्रामपुर के एक व्यवसायी उदय प्रसाद सोनी के घर मे आग लगने से घर में रखा गर्म वस्त्र जलकर खाख हो गया। इस संबंध में उदय प्रसाद सोनी विश्रामपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।1
- रेणुकूट सोनभद्र , खाटू वाले श्याम बाबा की निसान शोभा यात्रा निकाली गई ,यह शोभायात्रा रेणुकेश्वर महादेव मंदिर से हिंडालको कॉलोनी का भ्रमण करते हुए खाटू श्याम बाबा मंदिर पर समापन हुआ खाटू श्याम बाबा का एक भक्त ने छप्पन भोग लगा करके बाबा को भोग लगाया आप भी वीडियो के माध्यम से देखें और इस भोग में आप भी अपनी श्रद्धा और भक्ति समर्पित कर सकते हैं खाटू श्याम वाले बाबा जी को, चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें और अपनी हाजिरी भोग में कमेंट में जय श्री श्याम लिख करके जरूर दें1
- राजपुर, 27 अप्रैल 2026। थाना राजपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी भगवान सिंह निवासी ग्राम जमापारा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जनवरी 2026 से उनके घर पर रिश्तेदार भोला राम काम कर रहा था। 21 अप्रैल 2026 की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। देर रात करीब 2:30 बजे उनका पुत्र उठा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर पता चला कि घर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30U 6989 गायब थी। साथ ही कमरे में रखे 70 हजार रुपये नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा अन्य सामान भी चोरी हो गया था। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है। मामले में थाना राजपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर भोला राम पिता धीरेन्द्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी जमापारा की तलाश की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के बयान के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को 27 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना राजपुर पुलिस टीम के सउनि अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, आरक्षक सुखराम कुजूर तथा सैनिक खुशवंत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- Post by Gurumer Singh1
- ब्रेकिंग बलरामपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक AI वीडियो वायरल कांग्रेसियों में भारी आक्रोश। अपमानजनक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली थाने में सौंपी लिखित शिकायत। नेताओं का दवा तकनीक से छेड़छाड़ कर पूर्व सीएम की छवि धूमिल करने की रची गई साजिश। भारतीय न्याय संहिता और IT एक्ट के तहत दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की उठी मांग। पूरा मामला बलरामपुर जिला के है1
- बिहार के गया में विकास माली का जलवा गजब देखने को मिला कन्या भवन विकास समिति की पूरा माल पूरा ऑफिस बिहार सरकार द्वारा जो उसे सम्मानित किया गया था पूरा के पूरा टॉफी वहां पर दिखाई दिया1
- पांडू:पलामू जिला के पांडू प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम ओरडीहा में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया,जब 440 वोल्ट बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में अचानक आग लग गई।यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी योगेन्द्र चंद्रवंशी (पिता- नन्हू चंद्रवंशी) के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी।आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई।हालांकि,ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पास के दो-तीन मोटर चालू कर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता,तो स्थिति और भयावह हो सकती थी।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,लेकिन घर में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।बताया जा रहा है कि पीड़ित योगेन्द्र चंद्रवंशी अत्यंत गरीब परिवार से आते हैं।आगजनी में उनके घर का खाने-पीने का सामान सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी नष्ट हो गई हैं, जिससे परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।उन्होंने कम से कम भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को राहत मिल सके।1
- वाड्रफनगर एसडीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल फर्जी पट्टा निरस्त होने के एक माह बाद भी एसडीएम कार्यालय से कलेक्टर दफ्तर नहीं पहुंची फाइल। पत्रकार राम हरी गुप्ता की 3 साल की मेहनत के बाद 20 मार्च को निरस्त हुआ था फर्जी पट्टा। जन समस्या निवारण शिविर के निर्देश के बाद भी दस्तावेजी प्रक्रिया में जानबूझकर देरी का आरोप। 28 अप्रैल को जांच में खुलासा—बलरामपुर मुख्यालय तक नहीं पहुंचे निरस्तीकरण के कागजात। क्या वाड्रफनगर से बलरामपुर फाइल भेजने के लिए अब 'ट्रक या टेलर' का इंतजार कर रहा है प्रशासन बाइट..राम हरी गुप्ता1