डॉ. दिनेश कुमार सिंह बने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष, गृह महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत बूढ़नपुर। जीएसएसपीजी कॉलेज, कोयलसा के राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सिंह के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गुरुवार को उनके गृह महाविद्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनके निर्वाचन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य पुरंजय सिंह चंदेल ने डॉ. दिनेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य पुरंजय सिंह चंदेल ने कहा कि डॉ. दिनेश कुमार सिंह की उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा और शिक्षक हितों से जुड़े कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करेगा। डॉ. दिनेश कुमार सिंह लंबे समय से शिक्षक राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। शिक्षकों ने उनके निर्वाचन को उनके संगठनात्मक अनुभव और शिक्षक हितों के प्रति सक्रियता की उपलब्धि बताया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सहकर्मियों ने उम्मीद जताई कि वह विश्वविद्यालय के शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाएंगे। स्वागत समारोह में प्रो. स्वास्तिक सिंह, डॉ. धीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. अनुराग मिश्रा, युवराज सिंह, जयराम यादव, रुपेश तिवारी, विनीत तिवारी, पीयूष, विपिन चतुर्वेदी, संजय पटेल, दुष्यंत, निखिल, साधना सहित महाविद्यालय के शिक्षक, बड़े बाबू अशोक, दिनेश, गौरव सिंह, आलोक सिंह, यशवंत सिंह समेत कर्मचारी एवं परिचारक मौजूद रहे। समारोह के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. दिनेश कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ सहयोग का भरोसा जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

- आजमगढ़ : फरिहा बाजार में चोरों ने पुलिस बूथ से 300 मीटर दूर ज्वेलर्स की दुकान में भीषण चोरी, लाखों के आभूषण पार आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में चोरों ने पुलिस बूथ से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित ओम ज्वेलर्स को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकान संचालक पवन कुमार मद्धेशिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद मद्धेशिया के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी और 100 से 150 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस बूथ के करीब हुई चोरी से बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की निकाली गई रथ यात्रा पीडी ए सरकार बनने का दिया गया लोगों को संदेश सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने डैडी का आकाश कर दिया है और लोगों को संदेश देने का काम कर रहे हैं कि पीडीए कि सरकार बनेगी इसको लेकर प्रदेश के हर जिले में उनकी रैली निकाली जा रही है साथ ही लोगों को पी डी ए का संदेश दिया जा रहा है1
- अहरौला कांड के मृतकों के परिवारों के लिए आजमगढ़ पुलिस प्रशासन का बड़ा फैसला 📰 आजमगढ़ की बड़ी खबर अहरौला कांड के मृतकों के परिवारों के लिए आजमगढ़ पुलिस प्रशासन का बड़ा फैसला आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव में पांच लोगों की मौत की घटना के बाद आजमगढ़ पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के सहयोग के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आजमगढ़ के पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अरविंद सिंह की दो बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की है। उन्होंने दोनों बच्चियों के आर्थिक सहयोग के लिए अपने एक माह के वेतन का योगदान करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही एसपी ने बताया कि आजमगढ़ के करीब 5,000 पुलिसकर्मी स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन इस सहायता में देंगे। एकत्रित धनराशि को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में रखा जाएगा, जिसका उपयोग बच्चियां 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद कर सकेंगी। वहीं, घटना में पूजा कराने गए दो ब्राह्मण परिवारों के परिजनों को ₹8,000 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने की बात भी कही गई है। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अरविंद सिंह की दोनों बेटियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।1
- रायबरेली में सपा के मुखिया ने कहा था, मै चाय पर आऊंगा, और आज रथ से निकल पड़े, वैसे इस तरह चाय पीने कौन जाता है भाई! सत्ता पक्ष में यूपी से लेकर दिल्ली तक मचा हाहाकार, देश की मिडिया में आज दिन भर चर्चा का विषय बना हुआ है!1
- 48 घंटे में इस्तीफा दें CEC ज्ञानेश कुमार!" CJP चीफ अभिजीत दीपके का सबसे बड़ा अल्टीमेटम #GyaneshKumar #AbhijitDipke #CJP #ElectionCommission #BreakingNewsHindi #JantarMantarProtest #VoterListControversy #DemocracyInDanger #HindiNews #NationalPolitics #NewsUpdateUPUK #BreakingNews #TrendingNewsIndia1
- Akhilesh Yadav On Election Commission: "इतिहास में ऐसा घटिया काम कभी नहीं हुआ!" बड़ा सियासी भूचाल #AkhileshYadav #ElectionCommission #Raebareli #UPPolitics #SamajwadiParty #BreakingNewsHindi #PDARathYatra #UttarPradesh #HindiNews #UPNews #DemocracyInDanger #BJPvsSP #NewsUpdateUPUK #PoliticalWar #TrendingNews1
- आजमगढ के अहिरौला शम्भूपुर कांड मे मृतक ब्राह्मणों के परिजनों को मिलेगी हर महीने आर्थिक मदद।! #samajwadipartyofficial #BJP4UP #BJPNEWS #newswala #azamgarh #BreakingNews1
- पुलिस अधीक्षक ने श्यामपुर में हुई घटना में आरोपी अरविंद सिंह की बेटियों को लिया गोद साथ जनपद के हर पुलिस कर्मों को एक दिन का वेतन देने की की अपील आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा अनिल कुमार ने आरोपी अरविन्द सिंह के बेटिओं को गोद लिया है साथ ही एक महीने के वेतन दिया है साथ ही जनपद के हर पुलिस कर्मियों से एक दिन का वेतन देने की पुलिस अधीक्षक ने अपील की है1