logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाई-बहन के पवित्र प्रेम से सराबोर हुआ सरस्वती हाई स्कूल प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम धीमान, सपना मैडम एवं सुनीता मैडम ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विजेता विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया उकलाना । सरस्वती हाई स्कूल, उकलाना मंडी में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास की सुंदर झलक देखने को मिली।विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक ढंग से सजी राखी की थालियों के साथ अपने भाइयों का तिलक कर उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए राखी बांधी। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए। इस दौरान विद्यालय परिसर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं से सराबोर नजर आया। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सान्वी ने प्रथम, जयंती एवं सारिका ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा चार्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम धीमान, सपना मैडम एवं सुनीता मैडम ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विजेता विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम धीमान ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व बच्चों में प्रेम, भाईचारे, सहयोग, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. के. शर्मा ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति एवं संस्कारों के प्रतीक हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कारों से जोड़ने के विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

1 hr ago
user_शान ए उकलाना न्यूज
शान ए उकलाना न्यूज
Advertising agency उकलाना स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
1 hr ago
a379f347-0dae-4b43-956f-368a42729412

More news from हरियाणा and nearby areas
  • नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर
    1
    नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
    1
    🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'!
🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा।
🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान!
जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
    user_Ishan
    Ishan
    भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी टोहाना। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसान नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी
टोहाना। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसान नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है।
उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है।
सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया
    1
    छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
    1
    #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल 
#श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
#HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल 
#श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
    user_BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • रोहतक में पूर्व MLA बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट का फैसला रोहतक में पूर्व MLA बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट का फैसला
    1
    रोहतक में पूर्व MLA बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट का फैसला
रोहतक में पूर्व MLA बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट का फैसला
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस ​Charkhi Dadri Fake Kidnapping ​Samaspur Charkhi Dadri News ​152 D Highway News ​Charkhi Dadri Crime News ​Fake Kidnapping Case Haryana ​Samaspur Kidnapping Drama ​Haryana Police Action Charkhi Dadri ​152D Highway Kidnapping Truth ​Charkhi Dadri Latest News Today ​Samaspur Village News ​ #CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate
    1
    Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस
Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस
​Charkhi Dadri Fake Kidnapping
​Samaspur Charkhi Dadri News
​152 D Highway News
​Charkhi Dadri Crime News
​Fake Kidnapping Case Haryana
​Samaspur Kidnapping Drama
​Haryana Police Action Charkhi Dadri
​152D Highway Kidnapping Truth
​Charkhi Dadri Latest News Today
​Samaspur Village News
​
#CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate
    user_दादरी निर्भीक दर्पण
    दादरी निर्भीक दर्पण
    दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आए सैलाब ने उखाड़ फेंका रसुवा नदी का पुल
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आए सैलाब ने उखाड़ फेंका रसुवा नदी का पुल
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.