Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिण्ड पुलिस की बड़ी कार्रवाई,होली से पहले दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में भिण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सशस्त्र बदमाश को गिरफ्तार किया है। अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस ने एक एक अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अब इस अवैध हथियार के स्रोत (खरीद-फरोख्त) का पता लगा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक बलराम यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कृष्ण कांत शर्मा
भिण्ड पुलिस की बड़ी कार्रवाई,होली से पहले दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में भिण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सशस्त्र बदमाश को गिरफ्तार किया है। अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस ने एक एक अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अब इस अवैध हथियार के स्रोत (खरीद-फरोख्त) का पता लगा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक बलराम यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- NeerajLahar, Bhind👏4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Kumar1
- पिनाहट में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, अवैध रूप से बिक रही शराब पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नदगवां तिराहा पर अवकाश के दिन भी शराब बिक्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि शराब ठेका बंद होने के बावजूद एक युवक द्वारा ठेके के पास ही अवैध तरीके से शराब बेची गई। बताया जा रहा है कि अवकाश के दिन शराब खरीदने वालों का तांता लगा रहा और निर्धारित मूल्य से दूनी कीमत पर शराब बेची गई। इस दौरान कई लोगों ने मौके का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग शराब खरीदते और एक युवक को बिक्री करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में लगातार चल रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन अनजान बना हुआ है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है।1
- जसवंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, बाइक पर पीछे बैठे एक व्यक्ति और सात वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र पूरन सिंह अपने मित्र हीरा और सात वर्षीय बच्चे के साथ बाइक पर सवार थे। वे नगर के मोहल्ला केस्त स्थित कंजर बस्ती से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। मलाजनी गांव के पास पहुंचने पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र मोटरसाइकिल समेत ट्रक में फंस गए। वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- (सैफई में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज अपने सैफई आवास पर अपनी पुरानी परंपराओं के साथ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी की स्मृतियों को याद करते हुए यहां पंडाल में स्थानीय व दूरदराज से आए हजारों सपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर फूलों और रंग गुलाब फेंक कर होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से साथ मनाया इस होली महोत्सव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव पत्नी सांसद डिंपल यादव व उनके परिवार के सभी सांसद विधायक व सपा के हजारों कार्यकर्ता इस रंगारंग समारोह में शामिल हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यहां मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि सभी पी डी ए के सदस्य एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में और आने वाले ग्राम पंचायत के चुनाव में योगी जी की भाजपा सरकार को हटाना है क्योंकि प्रदेश में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है तथा कानून व्यवस्था खराब हो गई है चारों तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है इसे रोकना है वरना देश की अर्थव्यवस्था खराब हो जाएगी1
- hbvbgjnfnn1
- सैफई में होली.....! अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई में खेली होली।। *सैफई में फूलों की होली:* चंद्र ग्रहण के कारण आज नहीं खेली गई जो आज खेली जा रही हैं।, अखिलेश से मिले कार्यकर्ता *इटावा:-* होली के अवसर पर अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात कल देर रात अखिलेश यादव सैफई पहुंचे थे अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर उन्हें होली के शुभकामनाएं दी आम तौर पर सुरक्षा घेरे में रहने वाले अखिलेश यादव के अचानक कार्यकर्ताओं के बीच बैठने से कार्यकर्ता भी चौक गए कल सैफई खेली जाएगी फूलों की होली।1
- Post by Rohit Kumar1
- आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में शांति और सोहर्द बनाए रखने को पुलिस ने किया फ्लेग मार्च सतर्क दिखाई दी होली के महापर्व को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट थाना रकाबगंज प्रभारी निशामक त्यागी ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में किया पैदल गश्त,हुड़दंग मचाने वालों को सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वाले युवाओं को दी हिदायत शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा1
- jay mata rani 👑🙏🚩 har har Mahadev 👑🙏🚩 Mata Rani ke Divy Darbar per kirtan program ka Anand lete hue Mata Rani 👑🙏 dhumanpura Etawah1