शब्दवीणा ने मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर "समकालीन समाज और मुंशी प्रेमचंद के यथार्थवाद की प्रासंगिकता" विषय पर विचार गोष्ठी का किया आयोजन. समकालीन समाज में प्रेमचंद का यथार्थवादी साहित्य पूर्णतः प्रासंगिक : सुरेश विद्यार्थी. गया जी राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' की औरंगाबाद जिला समिति, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में महान साहित्यकार, आधुनिक हिन्दी साहित्य की यथार्थवादी रचनाओं के प्रणेता, उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर "समकालीन समाज और मुंशी प्रेमचंद के यथार्थवाद की प्रासंगिकता" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी एवं औरंगाबाद जिला संरक्षक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र के आह्वान पर संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह औरंगाबाद जिलाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी के नेतृत्व में सर्वप्रथम उपस्थित साहित्यानुरागियों ने मुंशी प्रेमचंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में प्रेमचंद का साहित्य पूर्ण प्रासंगिक हैं। प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं में भारतीय समाज की कड़वी सच्चाई, गरीबी, शोषण, भेदभाव और भ्रष्टाचार का सजीव चित्रण किया है। सैंकड़ों वर्ष पूर्व रची गई उनकी रचनाओं में किया गया शब्द चित्रण आज भी तरोताजा दिखाई पड़ता हैं। शब्दवीणा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिक्षक एवं पत्रकार सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि गोदान में प्रेमचंद ने भारतीय किसानों के दर्द का सजीव और मर्मस्पर्शी चित्रण किया है। निर्मला का कथानक भी अविस्मरणीय है। प्रेमचंद की भाषा शैली सहज, सरल, और आम जनमानस की भाषा को परिलक्षित होती है। उनकी रचनाओं में समस्याओं के यथार्थ रूप के साथ-साथ समाधान एवं समाज सुधार की प्रेरणा मिलती है। प्रेमचंद का यथार्थवाद आज भी पूर्णतः प्रासंगिक है। विचार गोष्ठी में प्रेमचंद की प्रतिनिधि कहानियों में 'बड़े घर की बेटी', 'ईदगाह', 'ठाकुर का कुँआ' एवं उपन्यास 'कर्मभूमि', 'रंगभूमि', 'सेवासदन', 'गबन', 'वरदान', 'प्रतिज्ञा' आदि पर भी परिचर्चा हुई। मौके पर संत मरियम मिशन स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार सिंह, राणा सुनील सिंह, विकास कुमार सिंह, गोलू कुमार गुप्ता, शिक्षिका दिव्या कुमारी की उपस्थित रही।

- हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। गर्भपात किया है। मारपीट की गई है।बावजूद इसके पुलिस ने 3 आरोपियों को केस से बाहर कर दिया है। बेटी की हालत इतनी खराब है कि खड़ी भी नहीं हो पा रही। महिला पुलिसकर्मी ने शांत रहने को कहा, डीसी ने ऑफिस में मिलने का आश्वासन दिया। घटना यमुना नगर की है।1
- बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू1
- कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीएम नाबार्ड उदय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एलडीएम संतोष कुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से गोदाम निर्माण, मशरूम खेती, कोल्ड स्टोरेज, डेयरी एवं राज्य फसल योजना के अंतर्गत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने पर बल दिया, ताकि किसान आधुनिक कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकें। बैठक में ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बैंक अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आरसेटीआई गया के निदेशक जन्मजय कुमार, एलडीएम संतोष कुमार, प्रबंधक नीरज कुमार, मुकेश कुमार शर्मा (पीएनबी), मंतोष कुमार (एसबीआई), शैलेश कुमार, निशांत कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सिद्ध पीठ बाबा लाइनईश्वर महादेव में श्रावणी मेला का उद्घाटन माननीय श्री चिंटू भैया अमर शंकर सिंह वजीरगंज हाई स्कूल के टीचर बाटो बाबू एवं से कमला प्रसाद सिंह के कर कमलो द्वारा शराबी मेला का उद्घाटन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया4
- स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !1
- डकैती मामले में फरार चल रहे दोमुहान बोधगया से विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध1
- जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण सिवल सर्जन को दिए निर्देश गया जी।आज जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया है । जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर करवाई करने, परैया प्रखंड के झीकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिए एवं सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर और सुधार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को दिए। जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन , निर्माण एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने को बोले। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 100 बेड का अस्पताल है किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है, इस पर जदयू जिलाध्यक्ष सिविल सर्जन को आश्वासन दिए इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं मंत्री को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे! इस निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें हैं1