भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा: बीएड छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम भदोही में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएड की छात्रा की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भदोही-ज्ञानपुर रोड पर ईंट-पत्थर और बाइक रखकर चक्का जाम कर दिया। हादसा भदोही कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर स्थित चिंतामणि इंटर कॉलेज के पास हुआ। हड़िया के बरौत चकपाली निवासी दिनेश कुमार बिंद अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी को बाइक से ससुराल ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। गिरने के बाद सोनी देवी डंपर की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को हादसे की वजह बताते हुए सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस ने समझाने बुझाकर परिजनों को , जाम खुलवाया। मृतका अपने मामा के घर से विदा होकर लौट रही थी। ननिहाल से मिली साड़ी ही हादसे के बाद उनका कफन बनी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा: बीएड छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम भदोही में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएड की छात्रा की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भदोही-ज्ञानपुर रोड पर ईंट-पत्थर और बाइक रखकर चक्का जाम कर दिया। हादसा भदोही कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर स्थित चिंतामणि इंटर कॉलेज के पास हुआ। हड़िया के बरौत चकपाली निवासी दिनेश कुमार बिंद अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी को बाइक से ससुराल ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। गिरने के बाद सोनी देवी डंपर की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को हादसे की वजह बताते हुए सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस ने समझाने बुझाकर परिजनों को , जाम खुलवाया। मृतका अपने मामा के घर से विदा होकर लौट रही थी। ननिहाल से मिली साड़ी ही हादसे के बाद उनका कफन बनी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
- गोपीगंज। होली, रमजान और ईद के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने नगर के प्रमुख हाईवे और बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आम जनमानस और व्यापारियों से सीधे संवाद कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया और अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। डीएम और एसपी ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं। सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बना।1
- Post by Anupam Newspaper1
- दल्लूपुर मे दो पक्षों में मारपीट जम कर चले ईट पत्थर सात घायल अस्पताल में एक पक्ष के ड्रामे से परेशान रही पुलिस गोपीगंज थाना क्षेत्र दल्लूपुर गांव में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए,घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया,नशे मे धुत दोनों पक्ष की महिला और पुरुष अस्पताल मे भी नोकझोंक करते रहे उनकी हरकत से चिकित्सक व अस्पताल के सुरक्षा कर्मी के साथ चौकी पुलिस भी परेशान रहीl नट विरादरी के दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पैसे के लेन देन का आरोप लगा रहे थे जिसको लेकर दो दिन से चल रहा विवाद उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्ष की महिला और पुरुष नशे मे हो गए तो ईट पत्थर चलाने लगे जिसमे एक पक्ष से भल्लू 61 शकीला22 मीना 60 व दूसरे पक्ष से हरेद्र 43,राजेद्र60, राजेश व प्रियंका 16 पुत्री राजेन्द्र घायल हो गए, गांव से एम्बुलेंस से सीधे अस्पताल पहुंच गए जहा उनका उपचार किया गया, उपचार के दौरान एक युवक को रेफर कर दिया गया तो उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय अस्पताल मे ही उलझने लगे, उनकी हरकत से अस्पताल के सुरक्षा कर्मी,पीआरबी व चौकी पुलिस परेशान रही लेकिन रेफर को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए l1
- 🌸🎨 होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🎨🌸 अवनीश मिश्रा सभासद, विंध्याचल पार्षद विंध्य विकास परिषद की ओर से समस्त नगरवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली आपके जीवन में खुशियों के रंग, समृद्धि और आपसी भाईचारे की मिठास लेकर आए। रंगों के इस त्योहार को प्रेम, सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाएं।1
- *पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ किया गया भ्रमण/पैदल गश्त* मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक’ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में त्यौहार होलिका दहन व होली सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ को0कटरा क्षेत्र में भ्रमण/पैदल गश्त किया गया । उक्त पैदल गश्त की शुरुवात इमामबाड़ा से की गयी जो गणेशगंज, लालडिग्गी होते हुए थाना को0कटरा पर पहुंचकर समाप्त हुआ । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, विवेक जावला जी व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष को0कटरा सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी एवं रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहें । जनपद में होली पर्व को सकुशल एवं निर्बाध रूप से परम्परागत ढ़ंग से पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्पूर्ण जनपद को 05 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित करते हुए 09 क्यूआरटी टीम एवं 99 क्लस्टर मोबाइल, 01 कंपनी पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल का डिप्लायमेंट किया गया है । सम्पूर्ण जनपद में कुल 2554 स्थानों पर होलिका स्थापित है । समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल, पीआरवी डॉयल-112 के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन, दुकानदारों, सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापारी बन्धुओं को सुरक्षा का एहसास कराते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी । सोशल मीडिया के सभी प्लेट्फार्मों पर 24x7 मानीटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।3
- भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ निवासी नन्दलाल बिंद ने बताया कि किसान निधि का लाभ मुझे नहीं मिला अभी तक ऑनलाइन करवाया लेकिन अभी तक नहीं आ रहा जिम्मेदार हैं बेखबर1
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- गोपीगंज। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित एक पान मैटेरियल की दुकान में रविवार की रात चोरों ने छत की पटिया तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 50 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य के सिगरेट कार्टून समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गोपीगंज नगर के नोनियान गली निवासी प्रेमचंद ज्ञानपुर रोड स्थित बघेल कटरा में किराए के कमरे में पान मैटेरियल, गुटखा व सिगरेट आदि की दुकान चलाते हैं। रविवार की देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। व्यवसायी के पुत्र पप्पू ने बताया कि चोर दुकान के पीछे से छत पर चढ़े और छत की पटिया तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर घुसने के बाद चोरों ने कैश बॉक्स का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे फुटकर समेत करीब 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। इसके अलावा सिगरेट के चार कीमती कार्टून सहित अन्य सामान भी उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व इसी क्षेत्र में खाद-बीज की दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बघेल कटरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और पान मैटेरियल की दुकानों में पूर्व में भी कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र घटना का खुलासा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और व्यापारियों को राहत मिल सके।1