कन्नौज: जिलाधिकारी ने “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 21 अप्रैल को पहुंचेगी सोमनाथ कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के अंतर्गत तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। यह यात्रा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के बाद सोमनाथ, गुजरात के लिए प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को यात्रा का सोमनाथ आगमन होगा। 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को तीर्थयात्री सोमनाथ में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। इनमें सोमनाथ संकल्प संवाद, मंदिर एवं परिसर दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ संग्रहालय भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल है। 24 अप्रैल 2026 को यात्रा सोमनाथ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के आवागमन, समन्वय, मार्गदर्शन, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की आस्था, संस्कृति, परंपरा और आत्मगौरव का सशक्त प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की अविचलित गौरवगाथा तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन विशेष श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डीसी एन0आर0एल0एम0 राजकुमार लोधी, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी अनुपम राय, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ एम0 मकबूल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कन्नौज: जिलाधिकारी ने “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 21 अप्रैल को पहुंचेगी सोमनाथ कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के अंतर्गत तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। यह यात्रा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के बाद सोमनाथ, गुजरात के लिए प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के
अनुसार 21 अप्रैल 2026 को यात्रा का सोमनाथ आगमन होगा। 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को तीर्थयात्री सोमनाथ में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। इनमें सोमनाथ संकल्प संवाद, मंदिर एवं परिसर दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ संग्रहालय भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल है। 24 अप्रैल
2026 को यात्रा सोमनाथ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के आवागमन, समन्वय, मार्गदर्शन, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की आस्था, संस्कृति, परंपरा और आत्मगौरव का सशक्त
प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की अविचलित गौरवगाथा तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन विशेष श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डीसी एन0आर0एल0एम0 राजकुमार लोधी, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी अनुपम राय, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ एम0 मकबूल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में पारंपरिक मेले का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। मेले का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। झूलों पर बच्चों की किलकारियां और दुकानों पर महिलाओं-पुरुषों की भीड़ से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले ने क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था भी संतोषजनक रही, जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद लिया।4
- धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप कन्नौज। ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।1
- #AgraCourtFire 🔥 आगरा कोर्ट परिसर में आग का तांडव: धू-धू कर जलीं 4 गाड़ियां, तमाशबीन बनी रही फायर ब्रिगेड! #AgraNews #UPNews1
- कन्नौज ब्रेकिंग - ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- हरदोई में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला एंकर हरदोई में डरा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ बीच सड़क पर एक सीएनजी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलती इस कार को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जनपद के बिलग्राम रोड स्थित फर्दापुर गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीएनजी कार होने की वजह से आग तेजी से फैली और कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।1
- Post by Shivam Nagar1
- आगरा कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआत एक मारुति ब्रेज़ा (Brezza) से हुई और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पास खड़ी एक स्कॉर्पियो (Scorpio), एक और ब्रेज़ा और एक वैगनआर (Wagon R) भी जलकर खाक हो गईं! 🚗🔥1