राखी निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा 158 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, आकर्षक राखियों ने मोहा मन पूरनपुर/पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक कौशल और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूरनपुर में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम तथा षष्ठी से नवम तक के कुल 158 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन और विभिन्न सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर आकर्षक एवं कलात्मक राखियां तैयार कीं। बच्चों की कल्पनाशीलता, मेहनत और सृजनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।वरिष्ठ वर्ग में जूनियर श्रेणी से रिशिता ने प्रथम, प्रगति ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर श्रेणी में कामाख्या प्रथम, सुभि यादव द्वितीय और श्रद्धा कश्यप तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आदित्य कुमार ने प्रथम, अंश प्रजापति ने द्वितीय तथा तनुश ने तृतीय स्थान हासिल किया।जूनियर विंग में कक्षा 4-बी की अनन्या एवं कनक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौशिकी मिश्रा एवं वीरा द्वितीय तथा कक्षा 4-ए की निधि यादव एवं अरम्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।प्रतियोगिता का संयोजन टीना, कोमल एवं प्रेरणा गुप्ता ने किया। वरिष्ठ वर्ग की राखियों का मूल्यांकन श्रीमती रजनी एवं श्रीमती अनामिका ने किया, जबकि जूनियर विंग में सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिकाएं शिवांगी एवं विमला निर्णायक रहीं। निर्णायकों ने सुंदरता, नवीनता, सजावट, मौलिकता और सृजनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, कला-कौशल और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स1
- बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।1
- BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा1
- छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से1
- Post by Arun Rana1
- प्रेस विज्ञप्ति-2 रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।2
- डंडियां नवाजिश अली में सड़क जर्जर। ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन में परेशान। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव डंडियां नवाजिश अली में सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। बारिश के मौसम में गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। बुजुर्गों को भी इस सड़क पर चलने में काफी दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण बेदराम, रामप्रता, रामकुमार, अमरपाल, ओमपाल, जगदीश, अमित, लीलावती और अनीता ने बताया कि वे सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके।1
- Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं. Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं.1