logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिदिया-हीरापुर मार्ग की बदहाली को लेकर ज्ञापन, 7 दिवस में मांग पूरी नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन बरही। नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 के मध्य से निकलने वाले छिदिया-हीरापुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर कटनी के नाम एसडीएम बरही, तहसीलदार बरही एवं थाना प्रभारी बरही को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि छिदिया टोला से हीरापुर होते हुए क्रेशर प्लांट तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर एवं खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी एवं कीचड़ भर जाने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 के रहवासी, स्कूली बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कई बार अवगत कराया जा चुका है तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी समस्या को उठाया गया, लेकिन अब तक सड़क के गड्ढों को भरने अथवा आवश्यक सुधार कार्य कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि छिदिया-हीरापुर मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य एवं सुरक्षित बनाया जाए तथा सड़क का स्थायी सुधार कराया जाए। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 7 दिवस का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में मार्ग के गड्ढे भरने एवं आवश्यक सुधार कार्य की कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 के रहवासियों के साथ मिलकर 2 सितंबर 2026 दिन बुधवार को छिदिया-हीरापुर मार्ग पर शांतिपूर्ण जन आंदोलन एवं मार्ग अवरुद्ध करने का निर्णय लिया जाएगा।

2 days ago
user_Iqbal pawar
Iqbal pawar
Social worker बरही, कटनी, मध्य प्रदेश•
2 days ago
f342d24d-6d17-43b2-a7cd-38fb5ad3df59

छिदिया-हीरापुर मार्ग की बदहाली को लेकर ज्ञापन, 7 दिवस में मांग पूरी नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन बरही। नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 के मध्य से निकलने वाले छिदिया-हीरापुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर कटनी के नाम एसडीएम बरही, तहसीलदार बरही एवं थाना प्रभारी बरही को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि छिदिया टोला से हीरापुर होते हुए क्रेशर प्लांट तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर एवं खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह

387d3a87-33e2-4a00-9167-0f4f442dab98

बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी एवं कीचड़ भर जाने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 के रहवासी, स्कूली बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कई बार अवगत कराया जा चुका है तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी समस्या को उठाया गया, लेकिन अब तक सड़क के गड्ढों को भरने अथवा आवश्यक सुधार कार्य कराने की दिशा में प्रभावी

128e9aec-254e-4744-a9e8-a887fc091bd0

कार्रवाई नहीं हुई है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि छिदिया-हीरापुर मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य एवं सुरक्षित बनाया जाए तथा सड़क का स्थायी सुधार कराया जाए। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 7 दिवस का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में मार्ग के गड्ढे भरने एवं आवश्यक सुधार कार्य की कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 के रहवासियों के साथ मिलकर 2 सितंबर 2026 दिन बुधवार को छिदिया-हीरापुर मार्ग पर शांतिपूर्ण जन आंदोलन एवं मार्ग अवरुद्ध करने का निर्णय लिया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हाथ ठेले पर शक्कर-गैस सिलेंडर रख जताया विरोध। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हाथ ठेले पर शक्कर-गैस सिलेंडर रख जताया विरोध आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को प्रदेशभर में आयोजित प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के तहत मानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ ठेले पर शक्कर, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल सहित महंगाई से जुड़ी वस्तुएं रखकर मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “भाजपा मुर्दाबाद”, “शक्कर के दाम कम करो”, “गैस के दाम कम करो”, “बिजली के दाम कम करो” और “E-20 पेट्रोल बंद करो” जैसे नारों से बाजार गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा शक्कर, E-20 पेट्रोल, बिजली बिल और गैस सिलेंडर को प्रतीकात्मक विरोध का माध्यम बनाकर “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” बुलंद करने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में मानपुर में हाथ ठेले पर आवश्यक वस्तुएं रखकर प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवार की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस जनता की इसी परेशानी को लेकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिलती, कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा प्रसाद गौतम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तिलक राज सिंह, राम गोपाल दहिया, ज्ञान प्रकाश पटेल, राम निवास चतुर्वेदी, युवा नेता विजय गौतम, रोशनी सिंह, रवि सेन, ऋतिक प्यासी, रामनरेश सिंह, रामलाल कोल, विष्णु तिवारी, पंकज गौतम, जवाहर केवट, धर्मदास गुप्ता, श्याम कल्याण पटेल, प्रदीप पटेल, नरेंद्र पटेल, मूरत राम केवट, रामचंद्र पाल, आशुतोष पटेल, रवि पटेल, महेंद्र पटेल, सचिन पटेल, सुरेश पटेल, सुंदर केवट, विकेश केवट, कमल केवट, अशोक पटेल, राम सुशील पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हाथ ठेले पर शक्कर-गैस सिलेंडर रख जताया विरोध।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हाथ ठेले पर शक्कर-गैस सिलेंडर रख जताया विरोध
आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को प्रदेशभर में आयोजित प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के तहत मानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ ठेले पर शक्कर, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल सहित महंगाई से जुड़ी वस्तुएं रखकर मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक विरोध मार्च निकाला।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “भाजपा मुर्दाबाद”, “शक्कर के दाम कम करो”, “गैस के दाम कम करो”, “बिजली के दाम कम करो” और “E-20 पेट्रोल बंद करो” जैसे नारों से बाजार गूंज उठा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा शक्कर, E-20 पेट्रोल, बिजली बिल और गैस सिलेंडर को प्रतीकात्मक विरोध का माध्यम बनाकर “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” बुलंद करने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में मानपुर में हाथ ठेले पर आवश्यक वस्तुएं रखकर प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवार की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस जनता की इसी परेशानी को लेकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिलती, कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा प्रसाद गौतम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तिलक राज सिंह, राम गोपाल दहिया, ज्ञान प्रकाश पटेल, राम निवास चतुर्वेदी, युवा नेता विजय गौतम, रोशनी सिंह, रवि सेन, ऋतिक प्यासी, रामनरेश सिंह, रामलाल कोल, विष्णु तिवारी, पंकज गौतम, जवाहर केवट, धर्मदास गुप्ता, श्याम कल्याण पटेल, प्रदीप पटेल, नरेंद्र पटेल, मूरत राम केवट, रामचंद्र पाल, आशुतोष पटेल, रवि पटेल, महेंद्र पटेल, सचिन पटेल, सुरेश पटेल, सुंदर केवट, विकेश केवट, कमल केवट, अशोक पटेल, राम सुशील पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।
    1
    उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल
उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।
उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Manpur, Umaria•
    4 hrs ago
  • खबर मैहर/चोरखरी में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी ऑल्टो कार पकडी पुलिस को दी सूचना#news#mihar#mplive खबर मैहर/चोरखरी में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी ऑल्टो कार पकडी पुलिस को दी सूचना#news#mihar#mplive
    1
    खबर मैहर/चोरखरी में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी ऑल्टो कार पकडी पुलिस को दी सूचना#news#mihar#mplive
खबर मैहर/चोरखरी में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी ऑल्टो कार पकडी पुलिस को दी सूचना#news#mihar#mplive
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *झिंझरी पुलिस की बड़ी सफलता: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर डीजल सहित चोरी में प्रयुक्त सामग्री बरामद* पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के पर्यावेक्षण में चौकी झिंझरी पुलिस ने एनएच-30 हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। *घटना का विवरण* - दिनांक 26.08.2026 को फरियादी चालक सुरेश कुमार खरोल ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25-26.08.2026 की दरमियानी रात वह अपना ट्रेलर ट्रक क्रमांक RJ 32 GD 5722 जायसवाल ढाबा, पिपरौंध के सामने खड़ा कर ट्रक में सो गया था। सुबह करीब 05 बजे उठने पर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन टूटा हुआ मिला तथा अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी किया जाना पाया गया। फरियादी ने रात के समय ट्रक के आसपास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका नंबर MP 21 से शुरू होना बताया, को घूमते हुए भी देखा था। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 868/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा सायबर सेल कटनी से तकनीकी सहयोग प्राप्त किया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CA 6181 आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन निवासी ग्राम पिपरौंध, थाना माधवनगर, जिला कटनी के लखापतेरी स्थित गोदाम में खड़ी मिली। गोदाम की तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:09 डिब्बों में लगभग 225 लीटर डीजल ,डीजल निकालने का पाइप मय इंस्ट्रुमेंट, डीजल भरने एवं निकालने की 02 बड़ी चुंगी, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर जप्त की। पूछताछ में आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन ने डीजल चोरी की घटना में अपना अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। *अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना* - पुलिस जांच में आरोपी के पूर्व में भी डीजल चोरी के अपराधों में संलिप्त रहने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर जिले में हुई अन्य डीजल चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ से डीजल चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। प्रकरण में विवेचना जारी है। *सराहनीय भूमिका* - उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे, सउनि शशिभूषण सिंह, सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सौरव कुमार, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय एवं सायबर सेल कटनी के आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    *झिंझरी पुलिस की बड़ी सफलता: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर डीजल सहित चोरी में प्रयुक्त सामग्री बरामद*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के पर्यावेक्षण में चौकी झिंझरी पुलिस ने एनएच-30 हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
*घटना का विवरण* - दिनांक 26.08.2026 को फरियादी चालक सुरेश कुमार खरोल ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25-26.08.2026 की दरमियानी रात वह अपना ट्रेलर ट्रक क्रमांक RJ 32 GD 5722 जायसवाल ढाबा, पिपरौंध के सामने खड़ा कर ट्रक में सो गया था। सुबह करीब 05 बजे उठने पर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन टूटा हुआ मिला तथा अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी किया जाना पाया गया। फरियादी ने रात के समय ट्रक के आसपास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका नंबर MP 21 से शुरू होना बताया, को घूमते हुए भी देखा था। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 868/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा सायबर सेल कटनी से तकनीकी सहयोग प्राप्त किया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CA 6181 आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन निवासी ग्राम पिपरौंध, थाना माधवनगर, जिला कटनी के लखापतेरी स्थित गोदाम में खड़ी मिली।
गोदाम की तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:09 डिब्बों में लगभग 225 लीटर डीजल ,डीजल निकालने का पाइप मय इंस्ट्रुमेंट, डीजल भरने एवं निकालने की 02 बड़ी चुंगी, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर जप्त की।
पूछताछ में आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन ने डीजल चोरी की घटना में अपना अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
*अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना* - पुलिस जांच में आरोपी के पूर्व में भी डीजल चोरी के अपराधों में संलिप्त रहने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर जिले में हुई अन्य डीजल चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ से डीजल चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
*सराहनीय भूमिका* - उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे, सउनि शशिभूषण सिंह, सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सौरव कुमार, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय एवं सायबर सेल कटनी के आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Sumit Mailk
    Sumit Mailk
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *आगामी त्यौहार के चलते मैहर शहर की यातायात व्यवस्था हुई ठप्प, शहर के चारों तरफ लगा भीषण जाम, कोतवाली और यातायात पुलिस द्वारा जाम खुलवाने का किया जा रहा प्रयास*
    1
    *आगामी त्यौहार के चलते मैहर शहर की यातायात व्यवस्था हुई ठप्प, शहर के चारों तरफ लगा भीषण जाम, कोतवाली और यातायात पुलिस द्वारा जाम खुलवाने का किया जा रहा प्रयास*
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    2 hrs ago
  • चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (#GLOF) तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए। पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।
    1
    चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं।
ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (#GLOF) तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए। 
पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    3 hrs ago
  • सतना। जिले के बिरसिंहपुर तहसील अंतर्गत माजन गांव में 100 घरों की बस्ती पानी में कैद। दो परिवार के घर चपेट में आए। पानी की निकासी नहीं। कभी भी गिर सकते हैं मकान। मवेशी से लेकर जान माल का खतरा बना। कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत सीईओ के आदेश नहीं मान रहा स्थानीय प्रशासन।
    1
    सतना। जिले के बिरसिंहपुर तहसील अंतर्गत माजन गांव में 100 घरों की बस्ती पानी में कैद। दो परिवार के घर चपेट में आए। पानी की निकासी नहीं। कभी भी गिर सकते हैं मकान। मवेशी से लेकर जान माल का खतरा बना। कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत सीईओ के आदेश नहीं मान रहा स्थानीय प्रशासन।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उमरिया जिले में जानलेवा हमला! बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से वार 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी में बीच बाजार स्थित मनिहारी दुकान में बैठे बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 70 वर्षीय जनकी कचेर एवं 75 वर्षीय मोहन कचेर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटनी रेफर किया गया। वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम साहू को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अमरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    1
    उमरिया जिले में जानलेवा हमला!
बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से वार
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी में बीच बाजार स्थित मनिहारी दुकान में बैठे बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 70 वर्षीय जनकी कचेर एवं 75 वर्षीय मोहन कचेर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटनी रेफर किया गया।
वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम साहू को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अमरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Manpur, Umaria•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.