हरदोई में दर्दनाक हादसा,ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत... #हरदोई में दर्दनाक हादसा,ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत... हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के दो मासूम बच्चों की बारिश का पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना लोनार क्षेत्र के ग्राम चिमना स्थित आशीष ईंट भट्ठे पर लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अमीनगर निवासी इरशाद खान पुत्र अशफाक खान मजदूरी का काम करता है।रविवार को उसके 7 वर्षीय बेटे और 9 वर्षीय बेटी की ईंट भट्ठे पर बारिश का पानी निकालने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें गिर गए। काफी देर तक बच्चे दिखाई न देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो दोनों के शव पानी में उतराते मिले।घटना के बाद भट्ठे पर चीख-पुकार मच गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाही पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

- Facebook Content Monetization Kaise Activate Kare 2026 🔥 | Bank Account Setup Full Process 💸#FacebookMonetization1
- हरदोई के नवाबगंज सांडी स्थित गुप्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दूसरे मंगलवार, 12.05.2026 को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है ताकि वे आकर प्रसाद ग्रहण कर सकें।2
- 360-Degree Mobility: Equipped with rotatable pads, these movers provide excellent maneuverability, allowing for smooth movement in any direction.1
- उत्तर प्रदेश में एक दरोगा ने मानसिक बीमार युवक को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- लखनऊ में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही सुनील शुक्ला ने आरोप लगाया है कि रात 1 बजे 6-7 पुलिसकर्मियों ने उनके घर दबिश दी। सुनील का कहना है कि नोटिस के बहाने उनकी बुजुर्ग माता जी को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा।1
- पिहानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार #svbharatnews #Pihanipolice #hardoipolice #HARDOI #hardoinews #Hardoicity #followersジ #viralreelsシ #trendingreels #todaynews__update__news #NewsUpdate #viralvideoシ #UPNews #todaynews #news #newstoday #UttarPradeshNews #UttarPradesh1
- चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ , दो अभियुक्तों के पैर में लगी गोली ब् *गौखरिका में हुई चोरियों का पिहानी पुलिस ने किया खुलासा पुलिस से घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस पर की फायरिंग जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्तों को लगी पुलिस की गोली दोनों घायल अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा *पिहानी थाना क्षेत्र का मामला2
- कुत्तों की जिंदगी सबसे मस्त 🐶😄 | ना ड्यूटी ना टेंशन #DogStatus #FunnyDogs #DogLife1