Shuru
Apke Nagar Ki App…
भागीरथ गुफा सोरों
Vijay Verma
भागीरथ गुफा सोरों
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SNN न्यूज़1
- ग्राम कटईया केसर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ बदायूं जनपद के ग्राम कटईया केसर में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग और सहभागिता से संपन्न हो रहा है, जिसमें पूरे गांव में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग तथा युवा श्रद्धालु पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा के दौरान वातावरण भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो जाता है।कथा वाचक पंडित ओमवीर चेतन जी एवं राम यादव शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी, भावपूर्ण प्रवचन तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रीमद् भागवत महापुराण की दिव्य कथाओं का सुंदर वर्णन कर रहे हैं। उनके द्वारा सुनाई जा रही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, भक्ति, धर्म, सत्य और मानव जीवन के आदर्शों से जुड़ी कथाएं श्रद्धालुओं को गहराई से प्रेरित कर रही हैं।भजन, गीत और संगीत के माध्यम से कथा में ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बन रहा है कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु भक्ति में लीन हो जाते हैं।आयोजकों ने बताया कि 17 मार्च 2026 को श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया जाएगा। ग्रामवासियों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं।ग्राम कटईया केसर में हो रहा यह पावन आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।1
- उझानी,(बदायूं)। ब्लाक क्षेत्र के गांव पटपरागंज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन स्वामी आधार चैतन्य ने भगवान विष्णु के परम भक्त ध्रुव का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब वह अपने पिता की गोद में थे तब उनकी सौतेली मां ने गोद से उतार कर भगा दिया था इसके बाद ध्रुव भगवान में लीन होकर उनके प्रिय बन गए। उन्होंने कहा कि अगर इंसान अच्छे कार्य करे तो वह भी ईश्वर को पा सकता है। स्वामी चैतन्य ने कथा सुनाते हुए कहा कि राजा उत्तानपाद की दो रानियां थी जिनमें एक रानी सुरूचि अपनी सौतन से ईष्या करती थी। रानी सुनिति के पुत्र ध्रुव जब एक बार अपने पिता की गोद में बैठे थे तभी रानी सुरूचि ने धु्रव को गोद से उतार कर महल से बाहर कर दिया था जिस पर ध्रुव अपनी मां के पास गए तब मां ने उन्हें जगत पिता ईश्वर के पास जाने की सलाह दी जिस पर ध्रुव ने जंगल में भगवान की आराधना कर उन्हें प्राप्त कर लिया। कथा के समापन पर भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने आरती उतार कर भगवान का भोग के प्रसाद का वितरण किया।1
- 🎂🥰😎👍🫂🙏1
- बदायूं। जिले थाना उघैती क्षेत्र में सोमवार की दोहपर बाइक सवार हथियारबंद हमलावरों ने दुकान में घुस कर एक सैलून संचालक के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल को मेडीकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया है। दिन दहाड़े हुए इस वारदात के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हमलवरों को जल्द पकड़ने के निर्देश थाना पुलिस को दिए है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उघैती थाना क्षेत्र के गर्वी गांव का रहने वाला समीर पुत्र जाहिद गांव ईखखेड़ा में हेयर कटिंग सैलून की दुकान चलाता है। सोमवार की दोपहर वह अपनी दुकान में बैठा हुआ था इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन हथियारबंद युवकों ने समीर को निशाना बना कर उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसमें एक गोली उसके सिर में लगी और वह नीचे गिर गया। बताते हैं कि दिन दहाड़े हुए फायरिंग की वारदात से आसपास अफरा तफरी मच गई और जब मौके पर ग्रामीण एकत्र होने लगे तब हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे समीर के परिजन उसे इलाज को सीएचसी रूदायन ले गए जहां पर उसकी हालत को देखते हुए इलाज के लिए राजकीय मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। उघैती थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना की सूचना पर एसएसपी अंकिता शर्मा मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना करने के उपरांत थाना पुलिस को जल्द हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए। गोलीवारी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नही है लेकिन चर्चा प्रेम प्रसंग को लेकर हो रही है। समीर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।1
- बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली गैरराजनैतिक ने अधीक्षण अभियंता बदायूं के खिलाफ मोर्चा खोला आप देख रहे हैं बदायूं तहलका न्यूज़ आपका अपना चैनल इसी प्रकार की खबरें देखने के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल से1
- स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में निर्माण दिन मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भूरा लोधी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान दीवार अचानक भर भरा कर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर ममता पत्नी पत्नी धर्मेंद्र 37, कुश 5 वर्ष पुत्र ललित घायल हो गये तथा किरन पत्नी छत्तर सिंह उम्र 42 वर्ष। गंभीर रूप से घायल हो गए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने किरन पत्नी छत्तर को मृत घोषित कर दिया। घायल ममता को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता ने परिजनों से बातचीत की । कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मृतक के शव कापंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। भाई लोगों उपचार की अस्पताल में भर्ती कर दियागया है।2
- Post by SNN न्यूज़1